बड़ी खबरें

भारत-चीन के संबंध दुनिया के लिए अहम, सीमा पर कम हुआ तनाव, वांग यी के साथ बैठक में बोले जयशंकर 17 घंटे पहले बोर्ड लगाकर बताएं-समोसे में कितना तेल, जलेबी में कितनी शक्कर:केंद्र सरकार का आदेश 16 घंटे पहले DGCA का आदेश- सभी बोइंग विमानों के फ्यूल स्विच जांचें:अहमदाबाद प्लेन क्रैश पर AAIB की रिपोर्ट के बाद फैसला 16 घंटे पहले आजम खान को झटका, सुप्रीम कोर्ट ने भड़काऊ भाषण के केस को ट्रांसफर करने की याचिका खारिज की 16 घंटे पहले यात्रियों को आसानी से मिल सकेगा तत्काल टिकट,कल से आधार OTP होगा जरुरी; एजेंट्स को बाद में मिलेगा मौका 16 घंटे पहले इंग्लैंड ने लॉर्ड्स टेस्ट 22 रन से जीता:193 रन नहीं बना सका भारत, सीरीज में 1-2 से पिछड़ा 16 घंटे पहले

राजनाथ सिंह को मिली 'इलेक्शन मेनिफेस्टो कमेटी' की कमान, यूपी से 5 मेंबर शामिल

Blog Image

लोकसभा चुनाव 2024  को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने चुनाव घोषणा पत्र समिति का ऐलान कर दिया है। इस समिति की अध्यक्षता रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह करेंगे। जबकि निर्मला सीतारमण समिति की संयोजक होंगी और पीयूष गोयल को सह संयोजक का जिम्मा दिया गया है।

यूपी से 5 सदस्य-

भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा चुनाव के लिए घोषणा पत्र तैयार करने वाली समिति  में कुल 27 सदस्य रखे गए हैं। इस समिति में उत्तर प्रदेश से राजनाथ सिंह समेत 5 सदस्य बनाए गए  हैं। निर्मला सीतारमन तमिलनाडु का प्रतिनिधित्व करेंगी।

सभी राज्यों से प्रतिनिधि-

घोषणा पत्र समिति का गठन बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने किया है। इस कमेटी में केंद्रीय मंत्री, मुख्यमंत्री और पूर्व मुख्यमंत्रियों को भी शाम शामिल किया है। चुनाव घोषणा पत्र समिति में लगभग सभी राज्यों के नेताओं को जगह दी गई है। ये कमेटी कई मुद्दों पर चर्चा करेगी। भाजपा की चुनावी घोषणा पत्र समिति में हर राज्य के प्रतिनिधि को शामिल किया गया है। समिति में राज्यों से सदस्य इस प्रकार हैं-

झारखंड से अर्जुन मुंडा को सदस्य बनाया गया है।

राजस्थान से भूपेंद्र यादव और वसुंधराराजे को सदस्य बनाया गया है।

अरुणाचल प्रदेश से किरेन रिजीजू को सदस्य बनाया गया है।

ओडिशा से अश्विनी वैष्णव, धर्मेंद्र प्रधान और जुएल ओराम को सदस्य बनाया गया है।

गुजरात से भूपेंद्र पटेल को सदस्य बनाया गया है।

छत्तीसगढ़ में विष्णुदेव साय को सदस्य बनाया गया है।

मध्य प्रदेश से मोहन यादव और शिवराज सिंह चौहान को सदस्य बनाया गया है।

उत्तर प्रदेश से स्मृति इरानी, केशव प्रसाद मौर्य, तारिक मंसूर और राधामोहन दास अग्रवाल को सदस्य बनाया गया है।

बिहार से रविशंकर प्रसाद और सुशील मोदी को सदस्य बनाया गया है।

कर्नाटक से रजीव चंद्रशेखर को सदस्य बनाया गया है।

महाराष्ट्र से विनोद तावड़े को सदस्य बनाया गया है।

हरियाणा से ओपी धनखड़ को सदस्य बनाया गया है।

दिल्ली से मनजिंदर सिंह सिरसा  को सदस्य बनाया गया है।

केरल से अनिल अंटोनी को सदस्य बनाया गया है।

अन्य ख़बरें

संबंधित खबरें