बड़ी खबरें

रूस ने अफगानिस्तान में तालिबान सरकार को मान्यता दी:ऐसा करने वाला दुनिया का पहला देश 3 घंटे पहले शुभमन ने गावस्कर, तेंदुलकर और कोहली के रिकॉर्ड तोड़े:इंग्लैंड में बेस्ट स्कोर 3 घंटे पहले मथुरा की शाही ईदगाह मस्जिद विवादित ढांचा नहीं:इलाहाबाद हाईकोर्ट ने हिंदू पक्ष की याचिका खारिज की एक घंटा पहले बर्मिंघम टेस्ट-भारत 510 रन आगे, इंग्लैंड का स्कोर 77/3:रूट और ब्रूक फिफ्टी पार्टनरशिप कर चुके एक घंटा पहले

यूपी के छह जिलों को मिलेगा विकास का तोहफा, 10 हजार हेक्टेयर में विकसित होगा ये नया शहर...

Blog Image

यमुना प्राधिकरण (Yamuna Authority) ने आगरा जिले में न्यू आगरा अर्बन सेंटर (New Agra Urban Center) का मास्टर प्लान तैयार कर लिया है। यह योजना 10 हजार हेक्टेयर क्षेत्र में फैली होगी, जिसमें उद्योग, पर्यावरण, पर्यटन और ट्रांसपोर्ट जैसे क्षेत्रों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

60 गांवों की भूमि पर बनेगा न्यू आगरा अर्बन सेंटर-

न्यू आगरा अर्बन सेंटर को आगरा जिले के एत्मादपुर तहसील के 60 गांवों की भूमि पर विकसित किया जाएगा। यह परियोजना चार प्रमुख क्षेत्रों- उद्योग, पर्यावरण, हेरिटेज और ट्रांसपोर्ट को ध्यान में रखकर तैयार की गई है।

ड्राफ्ट मास्टर प्लान पर मांगे गए सुझाव-

यमुना प्राधिकरण ने इस परियोजना के ड्राफ्ट मास्टर प्लान पर आपत्ति और सुझाव के लिए 15 जनवरी तक का समय दिया है। इसके बाद सुझावों का निस्तारण करके मास्टर प्लान को राज्य सरकार की स्वीकृति के लिए भेजा जाएगा।

छह जिलों को मिलेगा फायदा-

यमुना प्राधिकरण के अंतर्गत गौतमबुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, हाथरस, मथुरा और आगरा जिलों के गांव आते हैं। पहले चरण में गौतमबुद्ध नगर और बुलंदशहर का विकास किया गया है। दूसरे चरण में मथुरा, अलीगढ़ और हाथरस को शामिल करते हुए मथुरा में राया अर्बन सेंटर और अलीगढ़ में टप्पल अर्बन सेंटर की योजना बनाई गई है।

चार क्षेत्रों पर विशेष फोकस-

  • न्यू आगरा अर्बन सेंटर के मास्टर प्लान में चार प्रमुख क्षेत्रों को प्राथमिकता दी गई है:
  • उद्योग: व्यापार और रोजगार को बढ़ावा देने के लिए।
  • पर्यावरण: ताज ट्रेपेजियम जोन (टीटीजेड) के अंतर्गत पर्यावरण संरक्षण।
  • पर्यटन: ऐतिहासिक महत्व को ध्यान में रखते हुए।
  • ट्रांसपोर्ट: यातायात और परिवहन सुविधाओं में सुधार।

प्रदूषण रहित उद्योगों की स्थापना-

ताज संरक्षित क्षेत्र होने के कारण न्यू आगरा अर्बन सेंटर में केवल प्रदूषण रहित उद्योगों की अनुमति होगी। इसमें सेमीकंडक्टर, सूचना प्रौद्योगिकी, मोबाइल फोन निर्माण, सॉफ्ट टॉय, होम फर्निशिंग और टेक्सटाइल जैसे उद्योग शामिल होंगे।

पर्यटन को मिलेगा नया आयाम-

न्यू आगरा अर्बन सेंटर को विश्व स्तरीय पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने की योजना है। इसमें विभिन्न ऐतिहासिक और सांस्कृतिक मॉडलों के जरिए आगरा को एक वैश्विक आकर्षण का केंद्र बनाने का लक्ष्य रखा गया है। एम्स्टर्डम और रॉटरडैम की तर्ज पर इसे विकसित किया जाएगा।

थीम और एम्यूजमेंट पार्क होंगे मुख्य आकर्षण-

पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए थीम आधारित पार्क, एम्यूजमेंट पार्क और हरित पट्टियों का विकास किया जाएगा। न्यू आगरा अर्बन सेंटर में फेज एक और दो की तुलना में हरित क्षेत्र अधिक होगा।

यातायात की समस्याओं का होगा समाधान-

आगरा में यातायात की बढ़ती समस्या को हल करने के लिए न्यू आगरा अर्बन सेंटर में विशेष योजना बनाई गई है। नए मार्ग, पार्किंग स्थल और ट्रांसपोर्ट नगर विकसित किए जाएंगे। सार्वजनिक परिवहन के स्मार्ट विकल्पों पर भी काम होगा, जिससे यातायात का दबाव कम हो सके।

एक नया युग लाने की तैयारी-

न्यू आगरा अर्बन सेंटर न केवल आगरा बल्कि आसपास के छह जिलों के आर्थिक और सामाजिक विकास का केंद्र बनेगा। यह परियोजना न केवल उद्योग और रोजगार बढ़ाने का काम करेगी बल्कि पर्यावरण, पर्यटन और यातायात जैसे क्षेत्रों में भी नई दिशा प्रदान करेगी।

अन्य ख़बरें

संबंधित खबरें