बड़ी खबरें

ऑपरेशन सिंधु: ईरान से 272 नागरिकों की सकुशल वापसी 16 घंटे पहले अंतरिक्ष से शुभांशु शुक्ला का 'नमस्कार', कहा- ऐसा लग रहा जैसे बच्चे की तरह चलना सीख रहा हूं 16 घंटे पहले SCO में पाकिस्तानी रक्षा मंत्री से नहीं मिले राजनाथ:साझा दस्तावेज में पहलगाम हमले का जिक्र नहीं 15 घंटे पहले नाटो समिट में ट्रम्प बोले- ईरान बहादुरी से जंग लड़ा:अब उसे नुकसान से उबरने की जरूरत 15 घंटे पहले

योगी मंत्रिमंडल में बड़े बदलाव की आहट! हाईकमान ने तैयार किया फॉर्मूला, किन नए चेहरों की होगी एंट्री?

Blog Image

उत्तर प्रदेश की राजनीति में जल्द ही एक बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। योगी सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार की चर्चाएं जोरों पर हैं, और अब इसका बहुप्रतीक्षित फैसला जल्द ही सामने आ सकता है। महाकुंभ और विधानसभा सत्र के समाप्त होते ही इस प्रक्रिया में तेजी आने की उम्मीद है। सूत्रों के अनुसार, भाजपा हाईकमान ने अपनी रणनीति को अंतिम रूप दे दिया है। इस फेरबदल में कुछ मंत्रियों की विदाई तय मानी जा रही है, तो वहीं नए चेहरों को सरकार में एंट्री मिलने की संभावना है। यह बदलाव न सिर्फ राजनीतिक समीकरणों को संतुलित करेगा, बल्कि प्रदेश की प्रशासनिक व्यवस्था को भी नई दिशा देने वाला साबित हो सकता है।

नए चेहरों को मिलेगा मौका, कुछ मंत्रियों की होगी छुट्टी

सूत्रों के अनुसार, मंत्रिमंडल में दो-तीन मंत्रियों को हटाया जाएगा, जबकि तीन-चार नए चेहरों को शामिल किया जाएगा। इसके अलावा, कुछ मंत्रियों के विभागों में फेरबदल की संभावना भी है। जिनके कामकाज को लेकर शिकायतें आई हैं या प्रदर्शन संतोषजनक नहीं रहा, उन्हें हटाया जा सकता है।

75 वर्ष की आयु सीमा का रहेगा ध्यान

मंत्रिमंडल विस्तार में 75 वर्ष की आयु सीमा को ध्यान में रखा जाएगा। इसके साथ ही, पश्चिमी यूपी से दो अहम नेताओं को जगह मिलने की संभावना जताई जा रही है। पार्टी स्तर पर इसको लेकर गहन मंथन हो चुका है और अगले 8-10 दिनों में विस्तार होने की पूरी संभावना है।

भाजपा जिलाध्यक्षों की सूची जल्द होगी जारी

प्रदेश में भाजपा जिलाध्यक्षों की नई सूची भी जल्द जारी की जाएगी। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी के अनुसार, दिल्ली विधानसभा चुनाव और महाकुंभ आयोजन के कारण प्रक्रिया में थोड़ी देरी हुई थी, लेकिन अब सूची जारी करने में कोई अड़चन नहीं है।

सभी वर्गों को मिलेगा प्रतिनिधित्व

भाजपा नेतृत्व ने साफ किया है कि संगठन सर्वव्यापी और सर्वस्पर्शी रहेगा। समाज के सभी वर्गों, खासतौर पर महिलाओं और अनुसूचित जाति के नेताओं को उचित प्रतिनिधित्व दिया जाएगा। पार्टी का मानना है कि सभी को समान अवसर देकर संगठन को और अधिक मजबूत किया जाएगा। योगी मंत्रिमंडल विस्तार और भाजपा संगठन में बदलाव को लेकर तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। हाईकमान की ओर से अंतिम सहमति मिलने के बाद जल्द ही बड़े फैसले लिए जाएंगे।

अन्य ख़बरें

संबंधित खबरें