बड़ी खबरें

दिल्ली में पीएम मोदी की चुनावी रैली में पहुंचे सिंगापुर के उच्चायुक्त, भगवा गमछा डाल कर पोस्ट की तस्वीर 5 घंटे पहले स्वाती मालीवाल केस में विभव कुमार को तीस हजारी कोर्ट ने 5 दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा 5 घंटे पहले IPL 2024 का गणित, CSK बाहर, RCB प्लेऑफ में पहुंची, आज RR-SRH में से कोई एक टॉप-2 में करेगा फिनिश 5 घंटे पहले यूपी में पहली बार चुनाव में कोई बाहुबली नहीं, कभी एक साथ थे 16 विधायक-सांसद 5 घंटे पहले AI और साइबर सिक्योरिटी से कर सकेंगे पार्ट टाइम M.Tech, लखनऊ विश्वविद्यालय में अब 5 विषयों में पार्ट टाइम M.Tech की सुविधा 5 घंटे पहले पांच साल में लखनऊ आज सबसे गर्म, 45 डिग्री अधिकतम तापमान, अभी चलती रहेगी हीटवेव 5 घंटे पहले एम्स (AIIMS) रायपुर में सीनियर रेजिडेंट के पदों पर निकली भर्ती, एज लिमिट 45 वर्ष, 65 हजार से ज्यादा मिलेगी सैलरी 5 घंटे पहले रेलवे में ऑफिसर के पदों पर निकली भर्ती, एज लिमिट 37 वर्ष, सैलरी 2 लाख से ज्यादा 5 घंटे पहले यूपी के 14 लोकसभा क्षेत्रों में कल सार्वजनिक अवकाश की घोषणा, उल्लंघन के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई 4 घंटे पहले प्रयागराज में राहुल और अखिलेश की सभा में मची भगदड़, कार्यकर्ता बैरिकेडिंग तोड़कर घुसे अंदर 2 घंटे पहले प्रतापगढ़ में सीएम योगी की जनसभा, कहा- सपा और कांग्रेस लगाना चाहती है औरंगजेब का जजिया कर 2 घंटे पहले

धान खरीद में अव्वल रहा लखनऊ मंडल

Blog Image

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार लगातार किसानों के लिए तत्पर दिखाई दे रही है। आज यूपी सरकार ने 8 लाख से अधिक धान किसानों को 11 हजार 745 करोड़ रुपये का भुगतान कर दिया है। धान खरीद 2023-24 के तहत प्रदेश में 53.79 लाख मीट्रिक टन धान की खरीद हुई। सरकार ने कॉमन धान का समर्थन मूल्य 2183 रुपये और ग्रेड-A धान का समर्थन मूल्य 2203 रुपये प्रति कुंतल निर्धारित किया था। 

शीर्ष पर लखनऊ मंडल-

धान खरीद में लखनऊ मंडल नंबर एक पर, वहीं बरेली मंडल दूसरे नंबर पर रहा। इसी प्रकार यूपी के अन्य शहरों कितनी खरीद हुई आइए जानते हैं।

1-धान खरीद में लखनऊ मंडल शीर्ष पर है। यहां 7.52 लाख मीट्रिक टन से अधिक की धान खरीद हुई। 

2-बरेली में 6 लाख 49 हजार मीट्रिक टन की खरीद हुई। 

3-वाराणसी में 6 लाख 18 हजार मीट्रिक टन से अधिक की धान खरीद हुई। 

4-गोरखपुर मंडल में 5 लाख 9 हजार मीट्रिक टन धान खरीद हुई। 

5-अयोध्या मंडल में 5.78 लाख मीट्रिक टन, 

6-मुरादाबाद मंडल में 4.61 लाख मीट्रिक टन, 

7-प्रयागराज मंडल में 4.53 लाख मीट्रिक टन, 

8-देवीपाटन मंडल में 3.38 लाख मीट्रिक टन, 

9-बस्ती मंडल में 2.89 लाख मीट्रिक टन, 

10-मीरजापुर मंडल में 2.68 लाख मीट्रिक टन, 

11-आजमगढ़ मंडल में 2.12 लाख मीट्रिक टन, 

12-कानपुर मंडल में 1.81 लाख मीट्रिक टन, 

13-चित्रकूट धाम मंडल में 42 हजार मीट्रिक टन से अधिक की धान खरीद हुई। 

8 लाख से अधिक किसानों से  धान खरीद -

योगी सरकार ने धान खरीद में किसानों को काफी सहूलियत दी थी। इसका लाभ उठाते हुए किसानों ने अपने धान की बिक्री की। सर्वाधिक खरीद लखनऊ मंडल के किसानों से की गई। यहां एक लाख पांच हजार 925 किसानों से खरीद हुई। वहीं रामनगरी अयोध्या के एक लाख दो हजार 908 किसानों से धान खरीद हुई। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गृह जनपद गोरखपुर के 91 हजार 409 किसानों से धान की खरीद की गई, वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी के 90 हजार 145 किसानों से धान खरीद हुई। बरेली मंडल में 79 हजार 960 किसान, प्रयागराज मंडल में 78 हजार 933 किसान, मुरादाबाद में 54 हजार 604, देवीपाटन में 47 हजार 242 किसान, मीरजापुर में 40 हजार 831 किसान, आजमगढ़ में 38 हजार 79 किसान, बस्ती मंडल में 36 हजार 252 किसान, कानपुर में 24 हजार 35 किसान, चित्रकूट में 7 हजार 650 किसानों से धान खरीद की गई। पूर्वी व पश्चिमी उत्तर प्रदेश मिलाकर 5 हजार 207 केंद्रों से कुल 8 लाख एक हजार 624 किसानों से धान खरीद हुई।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

अन्य ख़बरें