बड़ी खबरें

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को समन जारी, 2024 विधानसभा चुनाव में जीत को दी गई है चुनौती 17 घंटे पहले वक्फ कानून पर 'सुप्रीम' सुनवाई: सरकार को जवाब देने के लिए सात दिन का समय, अगली तारीख तक यथास्थिति बनी रहेगी 17 घंटे पहले तमिलनाडु के मंदिरों में चढ़ा 1,000 किलो सोना पिघलाया गया, छड़ों में बदलकर किया गया निवेश 17 घंटे पहले लखनऊ में शाम को बदला मौसम:धूल भरी आंधी आई; शहर के कुछ हिस्सों में बूंदाबांदी, बादल छाए 17 घंटे पहले

KGMU में डॉक्टरों ने बारिश में भीगते हुए किया प्रदर्शन, ओपीडी सेवाएं बंद, भटक रहे मरीज

Blog Image

कोलकाता रेप-मर्डर मामले को लेकर यूपी में 8 हजार से ज्यादा रेजीडेंट डॉक्टर हड़ताल पर हैं। KGMU में डॉक्टरों ने बारिश में भीगते हुए प्रदर्शन किया। लोहिया अस्पताल में ओपीडी सेवाएं बंद होने से अफरा-तफरी का माहौल रहा।आगरा में ओपीडी सेवाएं बंद होने से जांच रिपोर्ट लेने के लिए मरीज भटकते रहे। इस दौरान कई मरीजों की जूनियर डॉक्टरों से नोकझोंक भी हुई।

हड़ताल से मरीज हो रहे प्रभावित -

उत्तर प्रदेश के 4 हजार से ज्यादा रेजिडेंट डॉक्टर सोमवार यानी बीते हुए कल से हड़ताल पर हैं। इसके चलते प्रदेश के सबसे बड़े चिकित्सा विश्वविद्यालय (KGMU) समेत लगभग सभी सरकारी मेडिकल कॉलेजों में मरीजों का इलाज प्रभावित रहा।KGMU में सोमवार को रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल के चलते कई मरीजों को बिना इलाज मिले ही OPD से वापस लौटना। दोपहर 12 बजे के बाद OPD में नए पर्चे नहीं मिले। वहीं, जांच भी प्रभावित हुई।

फैकल्टी फोरम ने किया रेजिडेंट डॉक्टरों का समर्थन-

KGMU फैकल्टी फोरम के सदस्य, डॉ.केके सिंह ने बताया कि आम तौर पर KGMU का फैकल्टी फोरम इन चीजों से दूर रहता हैं। पर आज रेजिडेंट डॉक्टरों की पीड़ा सुनकर शिक्षक संघ ने ये फैसला लिया हैं कि उनके प्रोटेस्ट को हमारी तरफ से पूरा समर्थन हैं। यदि, वो मार्च निकालेंगे तो हम सब उसमें भी उनका साथ देंगे। रही बात मरीजों को मिलने वाले इलाज की तो, इतने बड़ी संख्या रेजिडेंट डॉक्टरों की हैं, उनके बिना सभी मरीजों का इलाज संभव नही हैं।

KGMU के रेजिडेंट डॉक्टरों का पीसफुल प्रोटेस्ट-

KGMU के चीफ प्रॉक्टर डॉ. क्षितिज श्रीवास्तव ने जानकारी दी है कि कोलकाता की घटना के विरोध में रेजिडेंट डॉक्टर पीसफुल प्रोटेस्ट कर रहे हैं। आज शाम को वे कैंडल मार्च भी निकालेंगे। हालांकि, मरीजों को मिलने वाले इलाज पर इसका क्या असर पड़ेगा, यह आने वाला समय ही बताएगा। हमारी पूरी कोशिश है कि सभी मरीजों को बिना किसी रुकावट के इलाज मिलता रहे। हड़ताल के दौरान रेजिडेंट डॉक्टरों ने OPD समेत सभी रूटीन इलेक्टिव सर्जरी और नियमित चिकित्सा सेवाओं से खुद को अलग कर लिया है। हालांकि, गंभीर मरीजों के लिए ट्रॉमा और आपातकालीन चिकित्सा सुविधाओं से उन्होंने अभी तक खुद को अलग नहीं किया है, जिसके चलते इन मरीजों का इलाज जारी रहेगा।

KGMU के रेजिडेंट डॉक्टरों में गुस्सा-

KGMU के रेजिडेंट डॉक्टर कोलकाता की घटना को लेकर आज शाम प्रशासनिक भवन के सामने शोक सभा आयोजित करेंगे और उसके बाद कैंडल मार्च निकालेंगे। इस प्रोटेस्ट में रेजिडेंट डॉक्टरों के साथ-साथ MBBS के छात्र भी शामिल होंगे। हड़ताल के निर्णय के बारे में पहले विश्वविद्यालय प्रशासन को सूचित किया जाएगा। नेशनल मेडिकोज ऑर्गेनाइजेशन के प्रमुख डॉ. शिवम ने बताया कि सुबह 11 बजे रेजिडेंट डॉक्टर एकजुट होकर आगे की रणनीति तय करेंगे।

काली पट्टी बांधकर पूर्ण कार्य बहिष्कार-

कल्याण सिंह कैंसर सुपर स्पेशलिटी इंस्टिट्यूट की रेजिडेंट डॉक्टर एसोसिएशन की प्रेसिडेंट डॉ. रितिका रंजन ने बताया कि आज सभी रेजिडेंट डॉक्टर एसेंशियल और नॉन-एसेंशियल सेवाएं प्रदान कर रहे हैं। साथ ही, आज संस्थान के प्रमुख और वरिष्ठ अधिकारियों को यूपी रेजिडेंट डॉक्टर एसोसिएशन के मांगपत्र और हड़ताल के निर्णय की जानकारी दी जाएगी। कल से सभी डॉक्टर एसेंशियल मेडिकल सर्विस छोड़कर पूर्ण रूप से हड़ताल पर रहेंगे।दरअसल, कोलकाता की ट्रेनी डॉक्टर के रेप और मर्डर की घटना के बाद देशभर के रेजिडेंट डॉक्टरों में भारी आक्रोश है। रविवार शाम को फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया रेजिडेंट डॉक्टर एसोसिएशन (FORDA) के आह्वान पर यूपी रेजिडेंट डॉक्टर एसोसिएशन ने प्रदेशभर में हड़ताल का ऐलान किया है।

अन्य ख़बरें

संबंधित खबरें