बड़ी खबरें

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर हमला, साप्ताहिक जन सुनवाई के दौरान हुई घटना; आरोपी को पकड़ा 5 घंटे पहले सीपी राधाकृष्णन ने उपराष्ट्रपति पद के लिए किया नामांकन, पीएम मोदी बने प्रस्तावक 5 घंटे पहले मुंबई में बारिश से हालात बदतर: 24 घंटे में छह लोगों की मौत, हार्बर लाइन पर लोकल ट्रेन सेवाएं 15 घंटे बाद बहाल 5 घंटे पहले लोकसभा में विपक्ष का हंगामा, संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही 12 बजे तक स्थगित 5 घंटे पहले उत्तराखंड में यूसीसी में होंगे बदलाव; धोखा देकर, शादीशुदा होकर लिव-इन रिलेशन में रहने वालों को मिलेगी कड़ी सजा 5 घंटे पहले

India's Biggest Drone Show | Gorakhpur में देश का सबसे बड़ा Drone Show | शहीदों को किया नमन

19 दिसंबर की रात रंग-बिरंगी आभा से यूपी के गोरखपुर का आसमान जगमगा रहा था। देश के वीर क्रांतिकारियों की छवियां फलक पर सज कर उनके बलिदान की कहानी कह रही थीं। कुछ तीर्थ स्थलों की छवियों ने आसमान को सुनहरा किया तो संसद भवन के आसमान में तैरते दृश्य ने सभी का मन मोह लिया। ये रंग-बिरंगा नजारा इतना सुंदर था कि जिसने भी देखा उसकी आंखों में समा गया। इस विशाल और खूबसूरत नजारे के पीछे का कारण है बलिदान दिवस। दरअसल, उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से आजादी की लड़ाई के दौरान हुई काकोरी ट्रेन घटना के क्रांतिकारियों की याद में 15 से 19 दिसंबर तक काकोरी बलिदान दिवस मनाया गया। महंत दिग्विजयनाथ पार्क में कार्यक्रम के दौरान कुल 750 ड्रोन से एक शो प्रदर्शित किया गया। यह एक तरह का लाइट एंड साउंड शो था। ये देश का अब तक का सबसे बड़ा ड्रोन शो था। इस ड्रोन शो में लाइटों के माध्यम से अमर शहीद बंधु सिंह, पंडित राम प्रसाद बिस्मिल, अशफाक उल्लाह खान, ठाकुर रोशन सिंह जैसे क्रांतिकारियों की छवियों को दिखाया गया। वही क्रांतिकारी जिन्होंने 9 अगस्त 1925 की रात को लखनऊ से कुछ दूरी पर काकोरी और आलमनगर के बीच ट्रेन से जा रहे सरकारी खजाने को लूटा गया था।

 

अन्य ख़बरें

संबंधित खबरें