बड़ी खबरें

'संभल में शाही जामा मस्जिद को लेकर इलाहाबाद हाईकोर्ट के हस्तक्षेप नहीं', सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की याचिका 14 घंटे पहले 25 राज्यों-केंद्र शासित प्रदेशों में वन क्षेत्रों पर अतिक्रमण, MP और असम में सबसे ज्यादा 14 घंटे पहले IIT गुवाहाटी ने विकसित की बायोचार तकनीक, अनानास के छिलके-मौसमी के रेशे साफ करेंगे पानी 14 घंटे पहले बेहद खतरनाक जलवायु प्रदूषक है ब्लैक कार्बन, मानसून प्रणाली में उत्पन्न कर रहा है गंभीर बाधा 14 घंटे पहले संपत्ति का ब्योरा न देने वाले आईएएस अफसरों को करें दंडित, संसदीय समिति ने की सिफारिश 14 घंटे पहले 'राष्ट्र को मजबूत बनाती भाषाएं...,' सीएम योगी बोले- राजनीतिक हितों के लिए भावनाओं को भड़का रहे नेता 14 घंटे पहले

बरेली को विशिष्ट पहचान देगा नाथ कॉरिडोर, समीक्षा बैठक में क्या बोले CM योगी?

Blog Image

आज यानी बुधवार को बरेली दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री ने यहां सर्किट हाउस में नाथ कॉरिडोर परियोजना की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि कोई भी शहर या जनपद जब तक अपनी पहचान को स्थान नहीं देगा तब तक वह समृद्ध नहीं हो सकता है। इसलिए बरेली की पहचान भगवान शिव की बरेली के रुप में होनी बहुत आवश्यक है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नाथनगरी बरेली में निर्माणाधीन नाथ कॉरिडोर की सड़कों को चार लेन की बनाने के निर्देश दिए हैं। साथ ही कहा है कि नाथ कॉरिडोर पर स्थित भूमि का व्यवसायिक उपयोग भी किया जाए, जिससे प्राधिकरण व नगर निगम की आय में भी वृद्धि हो। 

शास्त्रीय पद्धति से स्थानान्तरित किए जाएं मंदिर-

मुख्यमंत्री ने कहा कि विकास कार्यों से प्रभावित मंदिर के लोगों के साथ बैठकर आपसी सहमति से मूल मंदिर व उसके मुख्य मन्दिर के अतिरिक्त अन्य मन्दिरों को शास्त्रीय पद्धति से स्थानान्तरित किया जाए, जैसे बनारस में किया गया है और मन्दिर परिसरों को वैदिक पद्धति पर विकसित किया जाए। उन्होंने कहा कि सभी मंदिरों को एक समान प्रकार से वैदिक वास्तुकला के आधार पर विकसित किया जाए। 

विकसित की जाएं मूलभूत सुविधाएं-

मुख्यमंत्री ने कहा कि नाथ कॉरिडोर के विकास के लिए यदि अतिरिक्त भूमि की आवश्यकता हो तो तत्काल खरीद ली जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि मन्दिर परिसर में श्रद्धालुओं के लिए आवश्यक मूलभूत सुविधाओं जैसे- पार्किंग, पेयजल, विश्राम हेतु यात्री शेड, अत्याधुनिक प्रकाश व्यवस्था एवं ध्वनि व्यवस्था, जूता स्टैण्ड, शौचालय आदि को मन्दिर की वास्तु कला के अनुसार विकसित किया जाए। रूद्राभिषेक, भण्डारा आदि के लिए भूतल पर हॉल का निर्माण किया जाए तथा धार्मिक अनुष्ठानों एवं कथा कर्मकाण्डों के लिए प्रथम तल पर बहुउद्देशीय हॉल का निर्माण किया जाए।

वैदिक लाईब्रेरी का होगा विकास- 

मुख्यमंत्री ने कहा कि मन्दिरों पर वैदिक लाईब्रेरी का विकास किया जाए तथा वैदिक साहित्यों की डिजिटल फार्म में उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। प्रसाद एवं पूजन सामग्री की व्यवस्था हेतु एक समान प्रकार की क्योस्क / दुकानों का निर्माण किया जाए। श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु प्राकृतिक एवं क्रत्रिम जल स्रोतों को भी विकास किया जाए। शहरी क्षेत्र में नदी, तलाब आदि जल स्रोतों का पुनरुद्धार किया जाए। रामगंगा नदी को चैनेलाइज करते हुए रिवर फ्रन्ट विकसित किया जाए तथा अमृत योजना के तहत रामगंगा नदी के जल का उपयोग शहर में पेय जल के रूप में किया जाए इससे भू-जल सुरक्षित रहेगा तथा लोगों को पर्याप्त पेय जल भी उपलब्ध होगा।

अन्य ख़बरें

संबंधित खबरें