बड़ी खबरें

ऑपरेशन सिंधु: ईरान से 272 नागरिकों की सकुशल वापसी 16 घंटे पहले अंतरिक्ष से शुभांशु शुक्ला का 'नमस्कार', कहा- ऐसा लग रहा जैसे बच्चे की तरह चलना सीख रहा हूं 16 घंटे पहले SCO में पाकिस्तानी रक्षा मंत्री से नहीं मिले राजनाथ:साझा दस्तावेज में पहलगाम हमले का जिक्र नहीं 15 घंटे पहले नाटो समिट में ट्रम्प बोले- ईरान बहादुरी से जंग लड़ा:अब उसे नुकसान से उबरने की जरूरत 15 घंटे पहले

राम मंदिर में 48 दिनों तक होगा मंडलोत्सव कार्यक्रम, अगर आप करते हैं सामाजिक सेवा तो बन सकेंगे यजमान

Blog Image

अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम की 22 जनवरी, 2024 को होगा। इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल होंगे। प्राण प्रतिष्ठा के कार्यक्रम में देश-विदेश से काफी श्रद्धालु शामिल होंगे। पूरे आयोजन को भव्य बनाने की तैयारी की गई है। रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद भी 48 दिनों तक रामलला के दरबार में अनुष्ठान होगा। इस अनुष्ठान को मंडलोत्सव नाम दिया गया है।  इस अनुष्ठान में एक किलो के चांदी के कलश से हर रोज भगवान का अभिषेक किया जाएगा। इस अनुष्ठान का यजमान बनने के लिए एप पर आवेदन करना होगा। जो यजमान बनने की शर्तें पूरी करता होगा, उसे रामलला की सेवा का मौका दिया जाएगा।

कब से शुरू होगा मंडलोत्सव अनुष्ठान-

श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सदस्य जगद्गुरु विश्वेश प्रसन्न तीर्थ ने बताया कि यह अनुष्ठान 23 जनवरी से शुरू होगा। लगातार 40 दिनों तक चांदी के कलश से भगवान का अभिषेक किया जाएगा। अनुष्ठान के अंतिम 5 दिनों सहस्त्र कलशाभिषेक होगा। इस अनुष्ठान के लिए श्रीराम सेवा नाम का एक ऐप बनाया जा रहा है।  जिसका उद्घाटन एक दिसंबर को किया जाएगा। इस एप के जरिये अनुष्ठान में सेवा देने के लिए आवेदन किया जा सकेगा। 

आवेदन की क्या होंगी शर्तें-

आवेदन करने के लिए जो शर्तें निर्धारित की गई हैं, उनमें यजमान ऐसा होना चाहिए जो बड़े स्तर पर समाजसेवा के कार्य कर रहा हो। जैसे गरीब बच्चों की पढ़ाई, गरीबों के लिए आवास बनवाना, सैकड़ों गायों की गोशाला बनाकर सेवा करना, गरीबों के लिए निशुल्क अस्पताल बनाकर सेवा करने वाले लोग आवेदन कर सकेंगे। इनके पास सेवा कार्यों का सर्टिफिकेट भी होना जरुरी है। जो इन शर्तों को पूरा करते हुए एक किलो चांदी से निर्मित कलश लेकर आएगा उसे सेवा का मौका दिया जाएगा। पूजन के बाद उसे यह चांदी का कलश प्रसाद स्वरूप अर्पित किया जाएगा।

अन्य ख़बरें

संबंधित खबरें