बड़ी खबरें

'संभल में शाही जामा मस्जिद को लेकर इलाहाबाद हाईकोर्ट के हस्तक्षेप नहीं', सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की याचिका 13 घंटे पहले 25 राज्यों-केंद्र शासित प्रदेशों में वन क्षेत्रों पर अतिक्रमण, MP और असम में सबसे ज्यादा 13 घंटे पहले IIT गुवाहाटी ने विकसित की बायोचार तकनीक, अनानास के छिलके-मौसमी के रेशे साफ करेंगे पानी 13 घंटे पहले बेहद खतरनाक जलवायु प्रदूषक है ब्लैक कार्बन, मानसून प्रणाली में उत्पन्न कर रहा है गंभीर बाधा 13 घंटे पहले संपत्ति का ब्योरा न देने वाले आईएएस अफसरों को करें दंडित, संसदीय समिति ने की सिफारिश 13 घंटे पहले 'राष्ट्र को मजबूत बनाती भाषाएं...,' सीएम योगी बोले- राजनीतिक हितों के लिए भावनाओं को भड़का रहे नेता 13 घंटे पहले

काशी में देव दीपावली पर 13.5 लाख दीपों से जगमाएंगे 84 घाट, श्रद्धालु देखेंगे काशी का अदभुत् नजारा

Blog Image

बाबा भोलेनाथ की नगरी काशी में इस बार देव दीपावली पर आने वाले श्रद्धालुओं और सैलानियों को काशी का एक अदभुत् ही नजारा देखने को मिलेगा। इस बार देव दीपावली पर 13.5 लाख दीपों से गंगा के दोनों किनारे सजेंगे। अस्सी से नमोघाट तक के अर्धचंद्राकार क्षेत्र में दीपों की रोशनी से पूरा इलाका जगमगा उठेगा। वरुणा नदी के किनारे के घाटों पर भी देव दीपावली के भव्य आयोजन होंगे। शहर के सभी कुंड, पोखरे, सरोवर और चौराहों को भी दीपों से सजाया जाएगा। जिसको लेकर बताया जा रहा है करीब एक माह पहले गंगा किनारे के 90 फीसदी होटल फुल हो चुके हैं और इस बार देव दीपावली पर भीड़ के सारे रिकॉर्ड टूटने की उम्मीद है। साथ ही यह भीड़ पिछले साल के मुकाबले दोगुनी होने की उम्मीद है।

27 नवंबर को आयोजित होगा देव दीपावली कार्यक्रम-

आपको बता दे कि देव दीपावली काशी का एक प्रमुख धार्मिक और सांस्कृतिक त्योहार है। यह कार्तिक पूर्णिमा के दिन मनाया जाता है। इस दिन गंगा के किनारे के 84 घाटों को रंगीन दीपों से सजाया जाता है। यह दृश्य अद्भुत होता है। इस बार देव दीपावली 27 नवंबर को मनाई जाएगी। इस दिन काशी में कई धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इन कार्यक्रमों में देश-विदेश से लाखों श्रद्धालु और पर्यटक शामिल होंगे। वहीं होटलों के फुल होने से पता चलता है कि इस बार देव दीपावली पर काशी में भारी भीड़ होगी। इससे स्थानीय लोगों को भी आर्थिक लाभ होगा।

देव दीपावली श्रीराम मंदिर को होगी समर्पित- 

वहीं देव दीपावली के आयोजन को लेकर गढ़वा घाट देव दीपावली समिति के अध्यक्ष धिमिरे ने बताया कि वर्षों बाद श्रीरामलला मंदिर में विराजेंगे। इसकी खुशी हर काशीवासी को है। इसलिए इस बार देव दीपावली अयोध्या में बन रहे श्रीराम मंदिर को समर्पित होगी। ब्रह्मा घाट देव दीपावली समिति के सतीश सेठ व शंकर शाहू और प्रह्लाद घाट देव दीपावली समिति के अभिजीत भारद्वाज ने बताया कि इस बार घाट से लेकर गलियों तक को श्रीराम मंदिर के रूप में सजाया जाएगा। महादेव की नगर में इस बार देव दीपावली पर श्रीराम को समर्पित आरती होगी। 

90 फीसद होटलों में तीन दिन तक फुल हुई बुकिंग-  

इसी दौरान टूरिज्म वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष राहुल मेहता ने बताया कि देव दीपावली पर ज्यादातर सैलानी तीन दिन की बुकिंग करा रहे हैं। श्रीकाशी विश्वनाथ धाम के निर्माण के बाद पर्यटन के क्षेत्र में काशी में बड़ा और अहम बदलाव आया है। ऐसे में पर्यटकों की आमद भी तेजी से बढ़ी है। देव दीपावली के लिए गंगा किनारे के तकरीबन सभी होटल व लॉज 25 से 28 नवंबर तक फुल हैं।

अन्य ख़बरें

संबंधित खबरें