बड़ी खबरें

भारत करेगा क्वाड शिखर सम्मेलन 2024 की मेजबानी,अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन समिट में भाग लेने के लिए प्रतिबद्ध, व्हाइट हाउस ने साफ की स्थिति 21 घंटे पहले 25वें विजय दिवस के मौके पर द्रास में वॉर मेमोरियल पहुंचे पीएम मोदी, कारगिल युद्ध में शहीद हुए जवानों को दी श्रद्धांजलि 21 घंटे पहले कारगिल विजय दिवस की पूर्व संध्या पर लखनऊ में निकाला गया जुलूस, डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने कहा - देश के प्रति शहीद होने वाले वीर जवानों को सदैव याद रखना है हमारी जिम्मेदारी 21 घंटे पहले मध्य प्रदेश बीजेपी के वरिष्ठ नेता पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रभात झा का निधन, दिल्ली के मेदांता अस्पताल में ली अंतिम सांस 21 घंटे पहले बल‍िया में ट्रकों से वसूली मामले में सीएम योगी का एक्‍शन, हटाए गए SP-ASP,सीओ-एसओ समेत पूरी चौकी सस्‍पेंड 21 घंटे पहले बीटेक,बीफार्मा,एमसीए की खाली सीटों पर सीधे दाखिले का मौका, लखनऊ विश्वविद्यालय (LU) ने जारी किया फॉर्म, 24 अगस्त 2024 तक कर सकते हैं आवेदन 21 घंटे पहले बैंक ऑफ महाराष्ट्र में 195 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख आज, 50 साल तक के उम्मीदवारों को मौका 21 घंटे पहले 'आतंक के आका मेरी आवाज सीधे सुन सकते हैं' कारगिल वॉर मेमोरियल से PM मोदी का पाकिस्तान को कड़ा संदेश 20 घंटे पहले BIMSTEC में हिस्सा लेने पहुंचे NSA अजीत डोभाल, म्यांमार में जारी हिंसा पर रखा भारत का पक्ष 20 घंटे पहले यूपी सरकार का बड़ा फैसला, मुख्यमंत्री योगी बोले- अग्निवीरों को प्रदेश पुलिस और पीएसी में देंगे आरक्षण 14 घंटे पहले

सीएम योगी आज देव दीपावली का करेंगे उद्घाटन, 70 देशों के राजदूत देखेंगे वैभव आयोजन

Blog Image

सीएम योगी आदित्यनाथ आज काशी में देव दीपावली का विधिवत उद्घाटन करेंगे। इस अवसर 70 देशों के राजदूतों के आने के साथ साथ आठ से नौ लाख पर्यटकों के आने की संभावना है। देव दीपावली पर घाटों और कुंडों पर गाय के गोबर से बने एक लाख से ज्यादा दीप जलेंगे। गंगा घाटों को तिरंगा स्पाइरल लाइटिंग थीम पर सजाया गया है। साथ ही काशी विश्वनाथ मंदिर को विशाखापट्टनम के एक भक्त ने 11 टन फूलों से सजा रहे हैं। यह बहुत ही खूबसूरत लग रहा है। 

सीएम योगी देव दीपावली का करेंगे उद्घाटन-

आपको बता दे कि काशी की देव दीपावली का विधिवत उद्घाटन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज 5 पांच बजे नमो घाट से करेंगे। यहां मुख्यमंत्री 70 देशों के राजदूत और विदेशी प्रतिनिधियों की मौजूदगी में पहला दीप जलाएंगे। इसके बाद बाकी घाटों पर दीप प्रज्ज्वलन शुरू होगा। यहां से मेहमानों के साथ वे क्रूज पर सवार होकर घाटों के अप्रतिम छटा निहारने के लिए निकलेंगे। करीब सवा छह बजे सीएम का क्रूज दशाश्वमेध घाट के सामने पहुंचेगा और मनमोहक गंगा आरती के साक्षी बनेंगे।

मंडलायुक्त कौशल राज शर्मा ने बताया कि मुख्यमंत्री दोपहर में वाराणसी पहुंचेंगे। शाम 4 बजे नमो घाट पर मेहमानों का स्वागत करेंगे। इसके बाद, मेहमानों के साथ चेतसिंह घाट पर लेजर व प्रोजेक्शन शो देखेंगे। रात 8:30 बजे नमो घाट से वापस लौटेंगे। उत्तरवाहिनी गंगा के तट पर 85 घाटों पर 12 लाख और जन सहभागिता से लगभग 21 लाख से अधिक दीप काशीवासी घाटों, कुंडों, तालाबों और सरोवरों पर जलाएंगे। पर्यटक गंगा पार रेती पर शिव के भजनों के साथ क्रैकर्स शो का भी आनंद ले सकेंगे। गंगा द्वार पर लेजर शो के माध्यम से श्री काशी विश्वनाथ धाम पर आधारित काशी का महत्व और कॉरिडोर के निर्माण संबंधित जानकारी लेजर शो के माध्यम से दिखाई जाएगी।

दो करोड़ के देसी-विदेशी फूलों से सजे घाट व मंदिर-

दीपावली पर फूलों की मांग बढ़ने का मुख्य कारण है कि यह काशी का एक प्रमुख त्योहार है। इस त्योहार पर लोग पूजा-पाठ और घरों की सजावट के लिए फूलों का इस्तेमाल करते हैं। पिछले साल के मुकाबले इस बार फूलों की मांग 30 प्रतिशत अधिक होने का कारण लोगों की आय में वृद्धि और आर्थिक स्थिति में सुधार है। बता दे कि इस बार देव दीपावली पर दो करोड़ रुपये से अधिक के देसी-विदेशी फूलों की खपत होगी। श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर को विशाखापट्टनम के एक भक्त 11 टन फूलों से सजा रहे हैं। यह सजावट मंदिर परिसर के सभी हिस्सों में की जा रही है। 

इसमें मंदिर का मुख्य मंदिर और घाटों को को शामिल किया जाएगा। इस सजावट में गुलाब, चमेली, गेंदा, और अन्य कई तरह के फूलों का इस्तेमाल किया जाएगा। इस दीपोत्सव में देश-विदेश से लाखों भक्त शामिल होगें। दीपोत्सव में मंदिर परिसर में लाखों दीपक जलाए जाते हैं। यह एक अद्भुत दृश्य होता है। इस बार इस ओयजन का वैभव नजार देखने को मिलेगा। देव दीपावली काशी के एक महत्वपूर्ण धार्मिक त्योहार है। यह त्योहार भगवान शिव की पूजा के लिए समर्पित है। इस त्योहार पर लोग भगवान शिव से सुख, समृद्धि, और शांति की कामना करते हैं।

 

 

अन्य ख़बरें

संबंधित खबरें