बड़ी खबरें

'संभल में शाही जामा मस्जिद को लेकर इलाहाबाद हाईकोर्ट के हस्तक्षेप नहीं', सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की याचिका 13 घंटे पहले 25 राज्यों-केंद्र शासित प्रदेशों में वन क्षेत्रों पर अतिक्रमण, MP और असम में सबसे ज्यादा 13 घंटे पहले IIT गुवाहाटी ने विकसित की बायोचार तकनीक, अनानास के छिलके-मौसमी के रेशे साफ करेंगे पानी 13 घंटे पहले बेहद खतरनाक जलवायु प्रदूषक है ब्लैक कार्बन, मानसून प्रणाली में उत्पन्न कर रहा है गंभीर बाधा 13 घंटे पहले संपत्ति का ब्योरा न देने वाले आईएएस अफसरों को करें दंडित, संसदीय समिति ने की सिफारिश 13 घंटे पहले 'राष्ट्र को मजबूत बनाती भाषाएं...,' सीएम योगी बोले- राजनीतिक हितों के लिए भावनाओं को भड़का रहे नेता 13 घंटे पहले

देशभर में जन्माष्टमी का उत्सव, मथुरा-वृंदावन में  25 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना

Blog Image

आज देशभर में कृष्ण जन्माष्टमी का त्योहार बड़ी धूम-धाम से मनाया जा रहा है। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर मथुरा-वृंदावन कान्हा के रंग रंगा नज़र आ रहा है। हर ओर उत्साह, उमंग और भक्ति का महौल नजर आ रहा है। कान्हा के जन्मदिन पर जहा देशभर के मंदिरों में खास इंतजाम किए गए हैं वहीं ब्रज के मंदिरों को दुल्हन-की तरह सजाया गया है। प्रेम मंदिर, बांके बिहारी मंदिर, रंगनाथ, द्वरकाधीश मंदिर, राधा रमण, इस्कॉन समेत  25 मंदिर रोशनी से जमगा रहे हैं। कृष्ण जन्मभूमि स्थित गर्भगृह में कारागार की तरह की सजावट की गई है। इसके साथ ही आज देशभर में लोग अपने घरों में भी कृष्ण भगवान की पूजा के लिए खास तैयारी कर रहे हैं। पूजा घरों को लोगों ने रोशनी से सजाया है। इसके साथ ही भगवान के लिए झूले का भी प्रबंध किया गया है। भगवान श्रीकृष्ण का जन्म मंदिरों के साथ ही घरों में भी धूम-धाम से मनाया जाएगा।

सुबह से ही शुरू हो गए कार्यक्रम-

श्रीकृष्ण जन्मभूमि स्थित भगवत भवन में सुबह से ही कार्यक्रमों की शुरूआत हो गई। सुबह तड़के मंगला आरती के साथ ही पूजा की शुरूआत हो गई। इसके बाद सुबह 10 बजे शोभायात्रा निकाली गई। वहीं वृंदावन के राधा रमण मंदिर में भगवान श्री कृष्ण का सवा मन यानी 50 किलो दूध, दही, घी, शक्कर और शहद से अभिषेक किया गया। इसके साथ ही रास्ते, चौराहे और घाटों पर भी भव्य सजावट की गई है। घर, गली-मोहल्ले में उत्सव है।

जन्माष्टमी पर चंद्रयान-3 की झलक-
 
जैसा की आप जानते ही हैं कि जन्माष्टमी पर बड़ी की मनमोहन झांकियां तैयार की जाती हैं। इस बार की झांकी में चंद्रयान-3 की झलक आपको देखने को मिलेगी तमाम मंदिरों में बनने वाले झांकियों में आप चंद्रयान-3 की झलक भी देख पाएंगे। इसके साथ ही इसरो चीफ सोमनाथ के नाम पर सोमनाथ पुष्प बंगला बनाया भी बनाया गया है। भगवान कृष्ण को प्रज्ञान प्रभास पोशाक भी पहनाए जाने की व्यवस्था की गई है। मथुरा-वृंदावन में बुधवार शाम से ही श्रद्धालुओं की भीड़ जुटना शुरू हो गई। लाखों की संख्या में श्रद्धालु ठाकुर जी की एक झलक पाने को पहुंच रहे हैं। इस पर जन्माष्टमी पर 25 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं के आने की संभावना जताई जा रही है।  

1008 कमल पुष्पों से श्रीकृष्ण का आह्वान-

जन्माष्टमी का मेन आयोजन मथुरा के जन्म भूमि मंदिर में होगा। गुरुवार रात 11 बजे से महाभिषेक का कार्यक्रम शुरू होगा। श्री कृष्ण जन्मस्थान पर  सबसे पहले श्री गणेश पूजन, नव ग्रह पूजन होगा। इसके साथ ही 1008 कमल पुष्पों से भगवान श्रीकृष्ण का आह्वान किया जाएगा।

 

अन्य ख़बरें

संबंधित खबरें