बड़ी खबरें

'धार्मिक मामलों में कोई हस्तक्षेप नहीं करेगी सरकार', वक्फ बिल पर बोले रिजिजू 8 घंटे पहले हार्वर्ड विवि में पढ़ाई जाएगी महाकुंभ की केस स्टडी, देश-दुनिया के 26 संस्थान इस आयोजन पर कर रहे अध्ययन 8 घंटे पहले भारत 100 तो कनाडा व जापान अमेरिकी चीजों पर लगाते हैं 300 से 700% तक टैरिफ 8 घंटे पहले 'मोदी भू-राजनीतिक माहौल में सबसे अहम खिलाड़ी', चिली के राष्ट्रपति ने पीएम की तारीफ में खूब पढ़े कसीदे 8 घंटे पहले

रामलला की नगरी में सरयू किनारे पांच हजार वर्ग फीट क्षेत्रफल में लाखों दीपों से बनेगा भव्‍य राम मंदिर

Blog Image

आयोध्या में रामलला के विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा के लिए तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। 11 नवंबर को आयोजित होने वाले दीपोत्सव के महोत्सव में राम मंदिर और राम दरबार की अनुकृति झिलमिल दीयों की आभा से आलोकित होगी। राम मंदिर और राम दरबार की अनुकृति को पांच हजार वर्गफीट क्षेत्रफल में बनाया जाएगा। इस अनुकृति में भगवान राम, माता सीता, लक्ष्मण और हनुमान जी की प्रतिमाएं स्थापित की जाएंगी। इन प्रतिमाओं को नक्काशीदार पत्थरों से बनाया जाएगा। दीपोत्सव के महोत्सव में सरयू नदी के क‍िनारे राम मंदिर और राम दरबार की अनुकृति को 10 लाख से अधिक दीयों से सजाया जाएगा।

दीपोत्सव को ऐतिहासिक बनाने का प्रयास-

आपको बता दे कि अविवि प्रशासन दीपोत्सव के सातवें संस्करण को ऐतिहासिक बनाने की दिशा में प्रयास कर रहा है। इस आयोजन में राम मंदिर की बड़ी अनुकृति व रंगोली से रामाभिनंदन का दृश्यांकन करने की तैयारी चल रही है। यह एक बहुत ही भव्य और मनमोहक दृश्य होगा। फाइन आर्ट विभाग के डेढ़ सौ विद्यार्थी इस रंगोली को साकार करेंगे। पहले मंदिर का स्केच बनेगा, बाद में इसे दीयों से सजाया जाएगा। यह राम की पैड़ी के घाट नंबर दस के सामने ही तैयार किया जाएगा।

वहीं फाइन आर्ट विभाग के समन्वयक प्रो. विनोद कुमार श्रीवास्तव ने जानकारी देते हुए बताया कि राम मंदिर दरबार 50 गुणा दस फीट के ब्लाक में निर्मित होगा। कुल दस ब्लाक होंगे। इसी में राम मंदिर की अनुकृति आकार लेगी। उन्होंने बताया कि कुलपति के निर्देशन में इसे तैयार जा रहा है। यह पहला अवसर है जब दीपोत्सव में इतने बड़े क्षेत्रफल में संपूर्ण राम मंदिर की अनुकृति तैयार की जा रही है। इसे दीपों से सजाया जाएगा। उन्होंने बताया कि रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होने जा रही है, इसलिए इसे भगवान राम के अभिनंदन की थीम पर इसे तैयार किया जा रहा है।

देश-विदेश के लाखों श्रद्धालु बनेंगे हिस्सा-  

बता दे कि यह कार्यक्रम अयोध्या के लिए एक ऐतिहासिक कार्यक्रम होगा साथ ही  एक बहुत ही भव्य और मनमोहक दृश्य होगा और इस कार्यक्रम में देश-विदेश से लाखों श्रद्धालु भाग लेंगे। साथ ही इस कार्यक्रम से देश-विदेश में राम मंदिर के प्रति लोगों की आस्था को और अधिक मजबूत करेगा। राम मंदिर के निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम होगा। 

अन्य ख़बरें

संबंधित खबरें