बड़ी खबरें

'धार्मिक मामलों में कोई हस्तक्षेप नहीं करेगी सरकार', वक्फ बिल पर बोले रिजिजू 4 घंटे पहले हार्वर्ड विवि में पढ़ाई जाएगी महाकुंभ की केस स्टडी, देश-दुनिया के 26 संस्थान इस आयोजन पर कर रहे अध्ययन 4 घंटे पहले भारत 100 तो कनाडा व जापान अमेरिकी चीजों पर लगाते हैं 300 से 700% तक टैरिफ 4 घंटे पहले 'मोदी भू-राजनीतिक माहौल में सबसे अहम खिलाड़ी', चिली के राष्ट्रपति ने पीएम की तारीफ में खूब पढ़े कसीदे 4 घंटे पहले  
'धार्मिक मामलों में कोई हस्तक्षेप नहीं करेगी सरकार', वक्फ बिल पर बोले रिजिजू 4 घंटे पहले हार्वर्ड विवि में पढ़ाई जाएगी महाकुंभ की केस स्टडी, देश-दुनिया के 26 संस्थान इस आयोजन पर कर रहे अध्ययन 4 घंटे पहले भारत 100 तो कनाडा व जापान अमेरिकी चीजों पर लगाते हैं 300 से 700% तक टैरिफ 4 घंटे पहले 'मोदी भू-राजनीतिक माहौल में सबसे अहम खिलाड़ी', चिली के राष्ट्रपति ने पीएम की तारीफ में खूब पढ़े कसीदे 4 घंटे पहले  

राम मंदिर के प्रथम तल का 50 फीसदी काम पूरा, चंपत राय ने जारी किया लेटेस्ट वीडियो

Blog Image

भगवान राम की जन्मस्थली अयोध्या में बन रहे भव्य श्रीराम मंदिर के प्रथम तल का काम लगभग 50 फीसदी पूरा हो गया है। दिसंबर तक इस फ्लोर के निर्माण को पूरा कर लेने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महामंत्री चंपत राय ने आज अयोध्या में बन रहे राम मंदिर का लेटेस्ट वीडियो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर जारी किया है। वीडियो में गर्भगृह, प्रवेश द्वार, फर्स्ट फ्लोर के निर्माण और 10 फीट से भी ऊपर बने खंभों को भी दिखाया गया है।

ग्राउंड फ्लोर बन कर तैयार, हो रही है फिनिशिंग-

तीन फ्लोर के बनने  वाले राम मंदिर का ग्राउंड फ्लोर बन कर तैयार हो गया है। ग्राउंड फ्लोर में फिनिशिंग का काम चल रहा है, फर्श बनाई जा रही है।  खंभो पर देवी-देवताओं की मूर्तियां उकेरी जा रही हैं। ग्राउंड फ्लोर के इन सब काम को नवंबर तक पूरा कर लिए जाने की कोशिश की जा रही है।

भारत का नया स्मृति चिह्न राम मंदिर को समर्पित-

आपको बता दें कि इस बीच भारत का नया स्मृति चिह्न राम मंदिर को समर्पित करते हुए अयोध्या लाया गया है। राजस्थान के विशेष पत्थर पर स्मृति चिन्ह को उकेरा गया है जिसे इस समय कारसेवकपुरम में रखा गया है। 

5 करोड़ श्रद्धालु करेंगे दर्शन-

आपको बता दें कि 22 जनवरी-2024 को श्रीराम मंदिर का उद्घाटन पीएम नरेंद्र मोदी के हाथों होना संभावित है। जिसको लेकर अभी से तैयारियां शुरू हो गई हैं। इस पूरे कार्यक्रम को ग्लोबल बनाने के लिए सरकार और श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट बड़े पैपाने पर तैयारी कर रहा है। राम मंदिर के उद्घाटन समारोह में अयोध्या में करीब 10 हजार अतिथि और दो लाख से ज्यादा राम भक्तों के पहुंचने की संभावना है। इसके बाद रामलला दर्शन कार्यक्रम के तहत विहिप के सभी 44 प्रांत से रोज 25 हजार राम भक्त रामलला के दर्शन करने आएंगे। इसके अलावा अन्य भक्त भी सीधे रामलला का दर्शन करने पहुंचेगे। कुल मिलाकर साल-2024 में 5 करोड़ भक्तों के रामलला का दर्शन करने की संभावना है। इसको लेकर राम मंदिर ट्रस्ट हर तरह की व्यवस्था करने में जुटा है। सरकार अयोध्या को पर्यटन हब के तौर पर विकसित करने के लिए प्रयासरत है। 

अन्य ख़बरें

संबंधित खबरें