बड़ी खबरें

IPL 2024 के 63वें मैच में आज गुजरात और कोलकाता के बीच होगा मुकाबला, शाम 7:30 बजे से अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा मैच 23 घंटे पहले कर्मचारी राज्य बीमा निगम अस्पताल (ESIC) ने सीनियर रेजिडेंट के पदों पर निकाली भर्ती, 15 मई 2024 तक कर सकते हैं अप्लाई 23 घंटे पहले गुजरात हाईकोर्ट ने स्टेनोग्राफर और अनुवादक की निकाली भर्ती, 26 मई 2024 है आवेदन की अंतिम तारीख 23 घंटे पहले एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (AAI) ने कंसल्टेंट, जूनियर कंसल्टेंट और एसोसिएट कंसल्टेंट के पदों के लिए निकाली भर्तियां, 20 मई 2024 तक कर सकते हैं अप्लाई 23 घंटे पहले सीबीएसई बोर्ड ने 12वीं का जारी किया रिजल्ट, 87.98 फीसदी पास हुए छात्र 21 घंटे पहले लोकसभा के चौथे चरण में 3 बजे तक 52.60 फीसदी मतदान 18 घंटे पहले चौथे चरण में दोपहर 3 बजे तक बंगाल में सर्वाधिक मतदान, जम्मू-कश्मीर में रफ्तार सबसे सुस्त 18 घंटे पहले यूपी में तीन बजे तक 48.41% मतदान, सबसे अधिक धौरहरा तो कानपुर में सबसे कम 16 घंटे पहले काशी पहुंचे पीएम मोदी, मालवीय प्रतिमा पर माल्यार्पण कर शुरू किया रोड शो 16 घंटे पहले पीएम के रोड शो में उत्साहित समर्थक, शंख और शहनाई की गूंज 14 घंटे पहले चौथे चरण में शाम 5 बजे तक 62% से ज्यादा मतदान, पश्चिम बंगाल में 75 प्रतिशत से अधिक वोटिंग 14 घंटे पहले

यूपी की बेटी ने दुनिया में लहराया देश का परचम, कंबोडिया देश के 5 छात्रों को दे रही हैं स्कॉलरशिप

Blog Image

(Special Story) उत्तर प्रदेश के झांसी में रहने वाली अदिति भटनागर ने अपनी खूबसूरती से दुनिया में भारत का परचम लहरा दिया है। उन्होंने मिस स्पार्कलिंग ब्यूटी का खिताब जीतकर दुनिया में देश प्रदेश का नाम बुलंद किया है। उन्होंने एक बार फिर से साबित कर दिया है कि यूपी की बेटियां किसी भी क्षेत्र में कम नहीं हैं। उन्हें पढ़ लिखकर अफसर बनना भी आता है और अपनी हुनर और खूबसूरती से कई देशों पर अपनी छाप भी छोड़ सकती हैं। 

 कंबोडिया देश के 5 छात्रों को दे रही हैं स्कॉलरशिप

Jhansi Daughter Aditi Bhatnagar Won Title Of Miss Sarkling Beauty In  Cambodia ANN | Miss Sarkling Beauty: झांसी की बेटी ने दुनिया में भारत का  लहराया परचम, स्पार्कलिंग ब्यूटी का खिताब किया

आपको बता दे कि 55 देशों के बीच कंबोडिया में मिस स्पार्कलिंग ब्यूटी प्रतियोगिता का आयोजन हुआ था। इस प्रतियोगिता का प्रथम चरण 6 महीने पहले शुरू हुआ था। कई स्तर पर चयनित होने के बाद वह इस खिताब को जीतने के करीब पहुंची। यहां उनकी खूबसूरती के साथ ही उनकी बुद्धि की भी जांच की गई। उनसे कई सवाल पूछे गए। अदिति भटनागर ने बताया कि कंबोडिया में प्रतियोगिता 10 दिनों तक चली थी। कंबोडिया में भारत का प्रतिनिधित्व करने से पहले अदिति ने मिस इंडिया प्लेनेट का खिताब जीता था। उन्होंने बताया कि अपनी जीत की धनराशि से उन्होंने कंबोडिया देश के नोम पेन्ह क्षेत्र के एल एस आई विश्वविद्यालय में ग्रेजुएशन एवं पोस्ट ग्रेजुएशन के 5 छात्रों को स्कॉलरशिप दे रही हैं। 

कपड़ों को 1 साल पहनने के बाद फेंकने की बजाय करें डोनेट-

उन्होंने बताया कि वह प्रतियोगिता के 10 दिनों में दो से तीन घंटे नींद पूरी कर पाती थी। इस दौरान 10 दिनों तक अदिति की गतिविधियों को जज किया जाता था। बस में चढ़ने से लेकर सोने तक पर प्वाइंट मिलते थे। सवाल के जवाब में अदिति ने बुंदेलखंड से होने पर गौरवान्वित महसूस किया। उसने भारत की सभ्यता को सबसे महान बताया। भारत के खानपान की भी तारीफ की। मिस स्पार्कलिंग ब्यूटी प्रतियोगिता में अदिति ने अच्छे कपड़े पहनने का संदेश दिया। उसने कहा कि एक साल पहनने के बाद कपड़ों को फेंकने की बजाय डोनेट कर देना चाहिए।

नोएडा से पूरी की B.A की पढ़ाई-

आपको बता दे कि अदिति मुख्य रुप से झांसी में सीपरी बाजार की रहनेवाली हैं। उन्होंने बीबीए की पढ़ाई नोएडा से पूरी की है। उनके पिता की नौकरी रेलवे में है और मां डॉक्टर हैं। भाई अभी पढ़ाई कर रहा है। पढ़ाई के बाद अदिति ने एक कंपनी में सीनियर एग्जीक्यूटिव के पद पर नौकरी भी की। लेकिन फिर अपना सपना साकार करने के लिए उसने नौकरी छोड़ दी। इस दौरान उसका वेट लॉस हो गया था। नाइट ड्यूटी के कारण चेहरे पर डार्क सर्कल पड़ने लगे थे। अदिति पूर्व मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर और पूर्व मिस यूनिवर्स हरनाज संधू को आदर्श मानती हैं। इसलिए मिस स्पार्कलिंग ब्यूटी प्रतियोगिता में हिस्सा लेने का फैसला किया। एक प्रतियोगिता में टाइफाइड के कारण तीसरे राउंड से अदिति को बाहर होना पड़ा था। 

प्रियंका चोपड़ा की तरह फिल्मों में करना चाहती हैं काम-

उन्होंने बताया कि उन्हें बचपन से ही मॉडलिंग का शौक था। बचपन में वह अपनी मां की साड़ी को लपेटकर खुद को शीशे के आगे देखा करती थी। उन्हें मेकअप का भी शौक था। मिस स्पार्कलिंग ब्यूटी का खिताब अपने माता-पिता के सहयोग के कारण ही जीतने में सफल हो पाई है। उनका सपना है कि वह प्रियंका चोपड़ा की तरह फिल्मों में काम कर सके। वह इसके लिए ऑडिशन भी दे रही है। कई शॉर्ट फिल्म और ऐड में काम करने का उन्हें मौका भी मिला है। उन्हें पूरी उम्मीद है कि वह बॉलीवुड पर एक दिन राज करेंगी। इतना ही नहीं उन्होंने यह भी कहा कि वह शिक्षा के क्षेत्र में भी काम करने की इच्छुक हैं। अपने घर पर गरीब बच्चों को पढ़ाती भी है। उनका सपना है कि हर बच्चा शिक्षित हो और अपने पैर पर खड़ा हो सके। 

अन्य ख़बरें

संबंधित खबरें