बड़ी खबरें

दिल्ली लाया जा रहा मुंबई हमले का दोषी तहव्वुर, अमेरिका से आ रही स्पेशल फ्लाइट आज होगी लैंड, 16 साल बाद भारत की गिरफ्त में 3 घंटे पहले देश के 20 राज्यों में आज आंधी-बारिश:बिजली गिरने से UP में 4 और बिहार में 22 की मौत 3 घंटे पहले बंगाल में नए वक्फ कानून पर हिंसा, देशभर में पर्सनल लॉ बोर्ड का प्रदर्शन, सुप्रीम कोर्ट में 16 अप्रैल को सुनवाई 3 घंटे पहले लखनऊ में मूसलाधार बारिश से उफनाए नाले, आंधी से पोल और पेड़ उखड़े, कई फीडर से बिजली की सप्लाई बंद 3 घंटे पहले यूपी में 5 रूटों पर चलेंगी 50 एसी इलेक्ट्रिक बसें:उत्तर प्रदेश परिवहन निगम और मैसर्स आरजी मोबिलिटी के बीच समझौता हुआ, आरामदायक होगा सफर 3 घंटे पहले

ASP के बेटे को SUV से कुचले वाले दोनों युवक गिरफ्तार

Blog Image

लखनऊ में ASP के बेटे की हादसे में मौत के मामले, SUV कार से रौंदने वाले 2 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जिनके नाम सार्थक सिंह और देवश्री वर्मा हैं। इन दोनों की गिरफ्तारी गैर इरादतन हत्या के मामले में हुई है।  गिरफ्तारी के बाद इन दोनों को लखनऊ पुलिस रिमांड पर लेगी। आरोपी सार्थक एमिटी विवि में BBAका छात्र है और आरोपी देवश्री वर्मा इंजीनियरिंग का छात्र है। 

CCTV फुटेज से हुई पहचान- 

आपको बता दें कि पुलिस ने सफेद कलर की SUV गाड़ी भी बरामद कर ली है। ये गाड़ी कानपुर के सर्राफा कारोबारी अंशुल वर्मा की है। SUV आरोपी देवश्री वर्मा के चाचा हैं। अंशुल वर्मा G-20 रोड पर सुबह SUV से रेस लगा रहे थे आरोपी CCTV फुटेज से SUV और आरोपियों की पहचान हुई है।

आज सुबह हादसे में हुई थी मौत-

आपको बता दें कि लखनऊ के गोमतीनगर विस्तार में एडिशनल एसपी के इकलौते बेटे की सड़क हादसे में मौत हो गई थी। जिसकी उम्र 10 से 12 साल थी। हादसा उस वक्त हुआ जब नाबालिक लड़का सुबह घर से स्केटिंग करने के लिए निकला था। इसी दौरान एक तेज रफ्तार कार ने उसे टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया।

कार ने स्केटिंग के दौरान मारी टक्कर-

यह हादसा जनेश्वर मिश्र पार्क के सामने का है। जहां एडिशनल एसपी का इकलौता का बेटा नमिश सुबह के समय स्केटिंग कर रहा था। इस दौरान एक तेज रफ्तार कार ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर लगने से नमिश गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं हादसे की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मंच गया। आनन-फानन में परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। 

 

अन्य ख़बरें

संबंधित खबरें