बड़ी खबरें

दिल्ली लाया जा रहा मुंबई हमले का दोषी तहव्वुर, अमेरिका से आ रही स्पेशल फ्लाइट आज होगी लैंड, 16 साल बाद भारत की गिरफ्त में 3 घंटे पहले देश के 20 राज्यों में आज आंधी-बारिश:बिजली गिरने से UP में 4 और बिहार में 22 की मौत 3 घंटे पहले बंगाल में नए वक्फ कानून पर हिंसा, देशभर में पर्सनल लॉ बोर्ड का प्रदर्शन, सुप्रीम कोर्ट में 16 अप्रैल को सुनवाई 3 घंटे पहले लखनऊ में मूसलाधार बारिश से उफनाए नाले, आंधी से पोल और पेड़ उखड़े, कई फीडर से बिजली की सप्लाई बंद 3 घंटे पहले यूपी में 5 रूटों पर चलेंगी 50 एसी इलेक्ट्रिक बसें:उत्तर प्रदेश परिवहन निगम और मैसर्स आरजी मोबिलिटी के बीच समझौता हुआ, आरामदायक होगा सफर 3 घंटे पहले

आज लखनऊ के भैंसाकुंड में होगा सहाराश्री सुब्रत रॉय का अंतिम संस्कार

Blog Image

सहारा समूह के प्रमुख सुब्रत रॉय का अंतिम संस्कार आज लखनऊ भैंसाकुड़ में किया जाएगा। अंत्येष्टि के लिए उनके पार्थिव शरीर को दोपहर 2ः00 बजे सहारा शहर से रवाना किया जाएगा। इस दौरान उनके अंतिम संस्कार में कई नेताओं के आने की उम्मीद है। बता दे कि मंगलवार रात मुंबई के एक अस्पताल में गत दिवस सुब्रत रॉय का 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया था। वह लंबे समय से कैंसर से पीड़ित थे। जिसके बाद बुधवार शाम को चार्टर प्लेन के जरिये उनके पार्थिव शरीर को मुंबई से लखनऊ लाया गया और अंतिम दर्शन के लिए सहारा शहर में रखा गया।

बता दे कि उनके अंतिम दर्शन के लिए आम लोगों के साथ- साथ भारी संख्या में वीआईपी भी पहुंचे। इस दौरान बड़ी संख्या में सहारा शहर पहुंचे कर्मचारी व अधिकारियों की आंखें रॉय के पार्थिव शरीर को देखते ही नम हो गईं। ये लोग उनसे जुड़ी यादें एक-दूसरे से साझा करते नजर आए। साथ ही सहाराश्री के निधन के बाद सोशल मीडिया पर सभी वर्ग के लोगों समेत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी शोक जताया। 

सीएम योगी ने श्रद्धांजलि एक्स पर जताया शोक-

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने श्रद्धांजलि देते हुए एक्स पर लिखा कि सहारा समूह के प्रमुख सुब्रत रॉय का निधन अत्यंत दुखद है। प्रभु श्रीराम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान व शोकाकुल परिवारीजनों को यह अथाह दुख सहने की शक्ति दें। 

पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एक्स पर लिखा कि सहाराश्री का निधन उत्तर प्रदेश और देश के लिए भावनात्मक क्षति है क्योंकि वह एक अति सफल व्यवसायी के साथ एक ऐसे अति संवेदनशील विशाल हृदय वाले व्यक्ति भी थे जिन्होंने अनगिनत लोगों की सहायता की, उनका सहारा बने। सहारा शहर में अंतिम दर्शन करने पहुंचे डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा कि सुब्रत रॉय का निधन बहुत पीड़ादायक है। उन्होंने अपने जीवन काल में प्रदेश में बहुत बड़ा कारोबार खड़ा किया। हम उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित करते हैं।

अन्य ख़बरें

संबंधित खबरें