ब्रेकिंग न्यूज़

शहजाद पूनावाला ने कहा- घटना के लिए कर्नाटक सरकार जिम्मेदार बंगलूरू भगदड़ में 11 लोगों की मौत, 33 घायल बंगलूरू भगदड़ हादसे पर पीएम मोदी ने जताया दुख बंगलूरू भगदड़:कर्नाटक सीएम सिद्धारमैया बोले- स्टेडियम के बाहर 3 लाख लोग पहुंचे RCB के जश्न में मची भगदड़ पर BCCI ने जताया दुख

महानाट्य जाणता राजा के अंतिम दिन पहुंचे राजनाथ सिंह और यूपी के दोनों DCM, योगी आदित्यनाथ ने किया था मंचन का शुभारंभ

Blog Image

लखनऊ में 26 अक्टूबर से शुरू हुए महाराज महाराज छत्रपति शिवाजी के जीवन चरित्र पर आधारित महानाट्य जाणता राजा के के अंतिम दिन आज देश की रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के साथ ही उत्तर प्रदेश सरकार में दोनों ही उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक के साथ ही केंद्रीय राज्य मंत्री संजीव बालियान भी इस महानाट्य को देखने पहुंचे। 

भारत की सेनाएं भी शिवाजी से प्रेरणा लेकर हुई मजबूत-

कार्यक्रम में पहुंचे रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि जाणता राजा का अर्थ होता है बुद्धिमान राजा। छत्रप्रति शिवाजी महाराज एक निर्भीक योग्य और राष्ट्रभक्त योद्धा और शासक थे। उनके समय में आम प्रजा भयमुक्त थी और हर तरह से महाराष्ट्र सम्रद्ध था। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि उन्हीं की प्रेरणा लेकर हमारे भारत वर्ष की सेनाएं भी बहुत ही सुसज्जित और आधुनिक अस्त्र-शस्त्रों से मजबूत हैं। यह बहुत ही गौरव की बात है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि दिव्य प्रेम सेवा मिशन के संस्थापक आशीष गौतम  बहुत साधुवाद के पात्र हैं जो पूरे भारत वर्ष में इस महानाट्य को अनेक जिलों में दिखाकर आज जनता में नैतिकता चरित्र और शिवाजी के शौर्य गाथा का मंचन करते हैं। इससे लाखों लोग लाभान्वित भी होते हैं।

जाणता राजा की कहानी देख मंत्रमुग्ध हुए लोग-

आपको बता दें कि लखनऊ में 26 अक्टूबर से शुरू हुए नाट्य को प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने इस मंचन का शुभारंभ किया था। और पिछले छः दिनों से राजधानी लखनऊ में धूम मचा रहे छत्रप्रति शिवाजी के जीवन चरित्र पर आधारित विश्व का महानाट्य जाणता राजा का मंचन कल मंगलवार को पूर्ण हो गया। जनेश्वर मिश्र पार्क में प्रदेश के अनेक जिलों से आए हुए लगभग सवा लाख से दर्शकों ने इस महाराट्य का मंचन देखा।

 

अन्य ख़बरें

संबंधित खबरें