बड़ी खबरें

कर्नाटक में तंबाकू पर सख्ती; खरीदने की उम्र 18 से बढ़ाकर हुई 21 साल, सार्वजनिक जगहों पर खाने पर रोक 2 दिन पहले राजस्थान में हवाई हमले से बचने की मॉक ड्रिल:जयपुर में बाजार में ब्लास्ट और हवाई फायर हुए 2 दिन पहले हरियाणा, पंजाब-चंडीगढ़ में मॉक ड्रिल:सायरन बजते ही 30 सेकेंड में एम्बुलेंस-फायर ब्रिगेड पहुंची 2 दिन पहले

राजा महमूदाबाद का निधन, प्रदेश की कई नामी इमारतों के थे मालिक

Blog Image

सीतापुर के राजा महमूदाबाद मो. अमीर मोहम्मद खान का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। वह 80 वर्ष के थे। मोहम्मद अमीर खान महमूदाबाद विधानसभा से साल 1985 व 1989 तक  कांग्रेस पार्टी से विधायक विधायक भी रह चुके हैं। राजा महमूदाबाद काफी चर्चित व्यक्ति रहे हैं। राजा के निधन से उनके चाहने वालों में शोक का माहौल है। आज उनका अंतिम संस्कार शाम चार बजे कर्बला में किया जाएगा। निधन पर पूर्व मंत्री डॉ अम्मार रिजवी,  नरेंद्र सिंह वर्मा और विधायक आशा मौर्या सिहत तमाम नेताओं ने शोक व्यक्त किया है।

राजा महमूदाबाद की रियासत-

राजा महमूदाबाद की एक प्रसिद्ध रियासत थी जो 1677 में इस्लाम के पहले ख़लीफ़ा के वंशज राजा महमूद ख़ान द्वारा स्थापित की गई थी। मो. अमीर मोहम्मद खान इस रियासत के 27वें राजा थे। राजा महमूदाबाद एक संपन्न रियासत थी। उनके पास लखनऊ और सीतापुर सहित उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में संपत्ति थी। उनके पास बटलर पैलेस, महमूदाबाद किला और कई अन्य ऐतिहासिक इमारतें भी थीं। राजा महमूदाबाद एक सामाजिक कार्यकर्ता के रुप में भी जाने जाते थे। उन्होंने कई धर्मार्थ संस्थाओं का समर्थन किया और शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में अपना योगदान दिया।उनके निधन पर कई राजनीतिक और सामाजिक नेताओं ने शोक व्यक्त किया है।

प्रदेश की नामी गिरामी बिल्डिंगों के थे मालिक-

राजा महमूदाबाद, बटलर पैलेस, महमूदाबाद मेंशन, हलवासिया मॉर्केट, लारी बिल्डिंग, मलका जमानिया-गोलागंज के मालिक थे। वहीं सीतापुर में एसपी आवास, डीएम आवास, सीएमओ आवास भी इनके कब्जे में है। महमूदाबाद, सहजनी, पैंतेपुर , सेमरा, गुलारमऊ, केदारपुर, चंदनपुर, रसूलाबाद, सिकंदराबाद, सरैया राजा में बागवानी एवं अन्य जमीनें हैं। लखीमपुर खीरी में भी एसपी बंगला और गढ़ी। इब्राहीमपुर, रसूलपुर, जलाजपुर, पिपरझला में  कई संपत्तियां हैं। बाराबंकी में अल्लापुर, में तमाम जमीनें हैं।

राजा महमूदाबाद का परिवार-  

राजा महमूदाबाद के दो बेटे और एक बेटी हैं। उनके बड़े बेटे, मो. शहजाद मोहम्मद खान, उनके उत्तराधिकारी होंगे। राजा महमूदाबाद का निधन उत्तर प्रदेश के लिए एक बड़ी क्षति है। वह एक प्रतिष्ठित व्यक्ति थे जो समाज के लिए कई योगदान दिए। उनके निधन से उत्तर प्रदेश की सांस्कृतिक और ऐतिहासिक विरासत को भी नुकसान होगा।

 

अन्य ख़बरें

संबंधित खबरें