बड़ी खबरें

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को समन जारी, 2024 विधानसभा चुनाव में जीत को दी गई है चुनौती 17 घंटे पहले वक्फ कानून पर 'सुप्रीम' सुनवाई: सरकार को जवाब देने के लिए सात दिन का समय, अगली तारीख तक यथास्थिति बनी रहेगी 17 घंटे पहले तमिलनाडु के मंदिरों में चढ़ा 1,000 किलो सोना पिघलाया गया, छड़ों में बदलकर किया गया निवेश 17 घंटे पहले लखनऊ में शाम को बदला मौसम:धूल भरी आंधी आई; शहर के कुछ हिस्सों में बूंदाबांदी, बादल छाए 17 घंटे पहले

राम मंदिर से देश में बनाया जाएगा माहौल, लखनऊ में योगी के साथ भागवत की चर्चा

Blog Image

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ यानी RSS के सर संघचालक मोहन भागवत के तीन दिवसीय लखनऊ प्रवास का आजा दूसरा दिन है। भागवत 24 सितंबर तक संघ के अवध प्रांत की कार्यकारिणी, अवध प्रांत के सात विभागों और संघ दृष्टि से 26 जिलों की कार्यकारिणी की बैठक लेंगे। भागवत की यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ से राष्ट्रवाद समेत कई मुद्दों पर चर्चा हुई। संघ राम मंदिर के जरिए देश में माहौल बनाएगा। लोकसभा चुनाव से पहले इस बैठक को काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

रामलला की प्राण प्रतिष्ठा से बनेगा देश में माहौल-

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ अयोध्या में श्रीराम जन्म भूमि पर बन रहे भव्य राम मंदिर में रामलला की प्राण समारोह से प्रदेश ही नहीं पूरे देश में राममय माहौल बनाया जाएगा। वहीं शताब्दी तक अवध प्रांत के प्रत्येक गांव में संघ की मौजूदगी दर्ज कराने के राष्ट्रवाद और सामाजिक समरसता को धार देगा। लखनऊ दौरे पर पहुंचे संघ के सर संघचालक मोहन भागवत ने शुक्रवार को अवध प्रांत कार्यकारिणी और विभागों के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। संघ की ओर से भागवत के लखनऊ दौरे को शुद्ध रूप से संघ की नियमित व्यवस्था बताया जा रहा है। लेकिन आगामी लोकसभा चुनाव से पहले भागवत के दौरे को जानकार महत्वपूर्ण बता रहे हैं। भागवत ने अवध प्रांत के पदाधिकारियों के साथ परिचय किया। उसके बाद प्रांत में शाखा विस्तार, साप्ताहिक मिलन, मासिक मंडली सेवा कार्य गतिविधियों पर बातचीत की।

मुख्यमंत्री योगी के साथ भागवत की मुलाकात-

सीएम योगी आदित्यनाथ ने शाम को निराला नगर स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में संघ प्रमुख से मुलाकात की। दोनों के बीच करीब 45 मिनट तक चली मुलाकात में मुख्यमंत्री ने उन्हें प्रदेश सरकार की उपलब्धियों के साथ औद्योगिक विकास और निवेश से संबंधित जानकारियां दी। उन्होंने अयोध्या में निर्माणाधीन रामंदिर की प्रगति, रामलला के प्राण प्रतिष्ठा  समारोह की तैयारी सहित राष्ट्रवाद के अन्य मुद्दों पर सरकार की योजनाओं की भी जानकारी दी। दोनों के बीच प्रदेश की कानून व्यवस्था में आए सुधार, संघ और वैचारिक संगठनों के साथ समन्वय सहित अन्य मुद्दों पर भी बात हुई। दोनों के बीच गत दिनों सह सर कार्यवाह अरुण कुमार की मौजूदगी में हुई बैठक में तय किए गए विषयों को लेकर भी चर्चा हुई। इससे पहले संघ प्रमुख ने बैठक स्थल पर संघ के पूर्वी क्षेत्र और अवध प्रांत के विभिन्न पदाधिकारियों के साथ विभिन्न विषयों पर चर्चा की।

आज से होगा बैठकों का सिलसिला शुरू-

संघ के पदाधिकारी के मुताबिक आज से अवध प्रांत की बैठकों का सिलसिला शुरू होगा। आज अवध प्रांत की कार्यकारिणी और सात विभागों की कार्यकारिणी की बैठक होगी। बैठक में अवध प्रांत के पदाधिकारियों के साथ अवध प्रांत में रहने वाले राष्ट्रीय कार्यकारिणी और क्षेत्रीय कार्यकारिणी के पदाधिकारी भी शामिल रहेंगे।

क्यों महत्वपूर्ण है लखनऊ बैठक?

आरएसएस के सर कार्यवाह दत्तात्रेय होसबोले का केंद्र लखनऊ है इस लिहाज से सर संघचालक की लखनऊ में  अवध प्रांत की बैठक को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। संघ की कार्य व्यवस्था में सर कार्यवाह की ओर से प्रांत और विभाग को कार्ययोजना सौंपी जाती है। प्रांत प्रचारक और क्षेत्रीय प्रचारख को उनका क्रियान्वयन अपेक्षा के अनुरूप करना होता है।

 

अन्य ख़बरें

संबंधित खबरें