बड़ी खबरें

भारतीय छात्रों का वीजा रद्द करने पर कांग्रेस हमलवार, पूछा- क्या विदेश मंत्री US में उठाएंगे मुद्दा 12 घंटे पहले आंध्र प्रदेश के पूर्व CM जगन की संपत्ति ईडी ने अटैच की, 800 करोड़ के शेयर-जमीन शामिल 12 घंटे पहले भगवद गीता और नाट्यशास्त्र यूनेस्को के मेमोरी ऑफ द वर्ल्ड रजिस्टर में शामिल, PM मोदी बोले- गर्व का क्षण 12 घंटे पहले भारत में स्थापित होगा इंटरनेशनल बिग कैट अलायंस का मुख्यालय, सरकार खर्च करेगी 150 करोड़ रुपये 12 घंटे पहले आंधी-बारिश का कहर: सीएम योगी ने दिए निर्देश, कहा- क्षेत्र का भ्रमण कर सर्वे व राहत कार्य करें अधिकारी 12 घंटे पहले

सावन के दूसरे सोमवार पर लखनऊ के शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़

Blog Image

आज सावन के दूसरे सोमवार के साथ ही हरियाली अमावस्या भी है। इस दिन बुधादित्य की योग सोमवती अमावस्या के साथ ही सावन सोमवार का संयोग बना है। ऐसे में महादेव की पूजा बहुत शुभ मानी जाती है। लखनऊ सहित देशभर के मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ नजर आ रही है। लोग सुख समृद्धि के लिए भगवान भोलेनाथ की पूजा-पाठ कर कर हैं। आपको बता दें कि प्रदोष काल, सर्प दोष और शनि दोष से छुटकारा पाने के लिए सावन सोमवार व्रत और अमावस्या पुण्य फलदाई मानी जाती है। ज्योतिषाचार्य के मुताबिक इस योग में पूजा पाठ और साधना करने पर सौभाग्य में बढ़ोतरी होती है साथ ही इस दिन पित्रों की पूजा का भी विधान है। ऐसा करने से मुक्ति मिलती है। इस दिन पौधा भी लगाना चाहिए । 17 जुलाई को सूर्य कर्क राशि में प्रवेश कर रहे हैं। शाम 4:30 पर सूर्य कर्क राशि में प्रवेश करेंगे।  सूर्य के दक्षिणायन होने की शुरूआत आज से हो जाएगी। माना जाता है कि आज से देवताओं की रात शुरू हो जाएगी।

सावन के दूसरे सोमवार पर शुभ मुहूर्त-

आज यानी 17 जुलाई 2023 को सावन के दूसरे सोमवार का व्रत श्रद्धालु रख रहे हैं। आज ही सावन अमावस्या भी है जिसे  हरियाली अमावस्या भी कहा जाता है। साथ ही सावन के दूसरे सोमवार के दिन ही सूर्य देव कर्क राशि में विराजमान हो रहे हैं। आज सर्वार्थ सिद्धि योग भी है। आज का अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12:00-12:55 तक रहेगा और राहुकाल शाम 05:37 से 07:20 तक रहेगा।

सावन के सोमवार का महत्व -

सनातन धर्म में धार्मिक मान्यताओं के मुताबकि सावन का महीना भगवान शिव को अति प्रिय बताया गया है। इसके साथ ही सप्ताह के 7 दिनों में से सोमवार का दिन भगवान शिव को समर्पित किया गया है। सोमवार के दिन भोलेनाथ की पूजा की जाती है यही कारण है कि सोमवार का दिन विशेष महत्व रखता है। इसके अलावा जिन लोगों के वैवाहिक जीवन में परेशानी आती है उन्हें भगवान शिव की सोमवार के दिन पूजा करने की सलाह भी दी जाती है। और अगर यह सोमवार सावन महीने का हो तो उसका फल कई गुना बढ़ जाता है। सावन के महीने में सोमवार के दिन शिवलिंग की पूजा का विशेष महत्व बताया गया है। इस दिन शिवलिंग पर  दूध मिला जल अर्पित किया जाता है। इसके अलावा बेलपत्र, धतूरे और शमी के पत्ते भी चढ़ाए जाते हैं। ऐसा करने से महादेव प्रसन्न होते हैं और भक्तों की मनोकामना पूरी कर आशीर्वाद प्रदान करते हैं।

इस सावन महीने में 8 सोमवार-

इस बार श्रावण मास की शुरूआत 4 जुलाई 2023 से हो चुकी है। इस बार का सावन महीना बहुत खास है। इस बार सावन महीना पूरे 59 दिन का होगा। इसकी वजह श्रावण अधिक मास का होना है। 31 अगस्त 2023 को सावन महीना समाप्त होगा। इसलिए इस बार श्रद्धालुओं को पूरे 59 दिन भोलेनाथ की भक्ति का अवसर प्राप्त होगा। सावन के महीने में इस बार 4 की जगह 8 सोमवार पड़ने  वाले हैं जिसमें से पहला सोमवार 10 जुलाई को था और आज यानी 17 जुलाई को सावन का दूसरा सोमवार है। सावन के सोमवार का विशेष महत्व बताया गया है। इस दिन भगवान भोलेनाथ की कृपा पाने के लिए विशेष विधि-विधाना से पूजा पाठ किया जाता है। 

 

 

अन्य ख़बरें

संबंधित खबरें