बड़ी खबरें

अमेरिकी टैरिफ से सहमा बाजार: सेंसेक्स 3900 तो निफ्टी 1100 अंक गिरकर खुला; निवेशकों को 20 लाख करोड़ का नुकसान एक घंटा पहले यूपी में होगा सबसे बड़ा वैश्विक निवेशक सम्मेलन और भूमि पूजन समारोह, 33 लाख करोड़ निवेश की उम्मीद एक घंटा पहले वक्फ कानून की सुनवाई पर आज सुप्रीम कोर्ट फैसला लेगा:जम्मू-कश्मीर विधानसभा में NC मेंबर ने कॉपी फाड़ी, मणिपुर में भाजपा नेता का घर जलाया एक घंटा पहले PM ने रामेश्वरम में नए पम्बन ब्रिज का उद्घाटन किया:एशिया का पहला वर्टिकल लिफ्ट रेलवे सी ब्रिज; 5 मिनट में 22 मीटर ऊपर उठेगा एक घंटा पहले

खुदाई के दौरान निकली भगवान विष्णु की सोने की मूर्ति, करोड़ों में कीमत,  ग्रामीणों का लगा तांता

Blog Image

उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले के चाटफिरोजपुर गांव में पानी की टंकी की खुदाई के दौरान भगवान विष्णु की एक सोने की मूर्ति मिली है। मूर्ति की कीमत करोड़ों रुपये बताई जा रही है। मूर्ति मिलने के बाद गांव में हड़कंप मच गया और सैकड़ों ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। लोगों ने मूर्ति की पूजा-अर्चना शुरू कर दी है। मूर्ति करीब 2 फीट ऊंची और 1 फीट चौड़ी है। मूर्ति में भगवान विष्णु की चार भुजाएं हैं और उनके हाथों में शंख, चक्र, गदा और पद्म है। मूर्ति की नक्काशी बहुत ही सुंदर है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह मूर्ति प्राचीन है और इसका निर्माण कई सौ साल पहले हुआ होगा। वे मानते हैं कि यह मूर्ति किसी मंदिर से खो गई थी। पुलिस ने मूर्ति को कब्जे में ले लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

रोका गया टंकी बनाने का काम-

आपको बता दें कि पीलीभीत जिले की पूरनपुर तहसील क्षेत्र के गांव चांट फिरोजपुर में पूरब दिशा की ओर देवी स्थान है। देवी स्थान के नजदीक पानी की टंकी बनाई जानी है। इसके लिए खुदाई का काम चल रहा था। तभी अचानक गड्ढें से पीली धातु की भगवान विष्णु की मूर्ति निकली। मूर्ति को देखकर खुदाई का काम रोक दिया गया। बताया जा रहा कि ये मूर्ति सोने की है। मूर्ति को देखकर लोग अब उस जगह पर मंदिर बनाने के लिए कह रहें है। बताया जा रहा है कि गड्ढे के पास खेल रहे बच्चों की नजर मूर्ति पर पड़ी।

टंकी नहीं अब भगवान का मंदिर बनेगा-

ग्राम प्रधान मुंशीलाल राठौर के मुताबिक पहले गांव वाले टंकी बनाने का विरोध कर रहे थे। अब भगवान की मूर्ति प्रकट हुई है। अब यहां पानी की टंकी नहीं बनेगी, ग्रामीणों के सहयोग से मंदिर बनाया जाएगा।  ग्रामीणों का कहना है कि इस स्थान पर टंकी नहीं अब भगवान का मंदिर बनेगा।

अन्य ख़बरें

संबंधित खबरें