बड़ी खबरें

हरिद्वार जमीन घोटाले में धामी सरकार की बड़ी कार्रवाई, दो IAS और एक PCS अफसर समेत 12 लोग सस्पेंड 4 घंटे पहले उत्तरी सिक्किम में राहत कार्यों के लिए लगाए गए हेलीकॉप्टर, एनडीआरएफ की टीमों को भी उतारा गया 4 घंटे पहले देश में कोरोना से 4 दिन में 31 मौतें:एक्टिव केस 4 हजार पार, महाराष्ट्र-केरल में 50% केस 4 घंटे पहले असम में बाढ़-बारिश से 11 मौतें:बिहार में आंधी-तूफान से 7 की जान गई, एमपी-राजस्थान समेत 20 राज्यों बारिश का अलर्ट 4 घंटे पहले वक्फ संपत्तियों के रजिस्ट्रेशन के लिए पोर्टल लॉन्च करेगी सरकार:6 जून को लॉन्च होगा उम्मीद पोर्टल 4 घंटे पहले IPL 2025 फाइनल आज, एक लाख से ज्यादा फैंस आएंगे फैंस:5 लेयर होगी सिक्योरिटी 2 घंटे पहले

NDA को मिलकर हराने के लिए तैयार हुआ गठबंधन, राहुल की भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल होंगे अखिलेश

Blog Image

लोकसभा चुनाव 2024 से पहले उत्तर प्रदेश की  राजनीति में काफी उठा-पटक चल रही है। इसी बीच राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा भी यूपी के कई शहरों में जारी है। यूपी में एंट्री लेते ही उनकी इस न्याय यात्रा में गठबंधन के नेताओं के शामिल होने की चर्चा होने लगी थी। इसी बीच पहले अखिलेश यादव ने रायबरेली में न्याय यात्रा से जुड़ने का एलान किया था लेकिन सीट बंटवारे पर फैसला न होने के कारण उन्होंने अपना कार्यक्रम रद्द कर दिया था। लेकिन अब कांग्रेस व सपा के बीच बढ़ती दूरियां बुधवार को अचानक खत्म हो गईं और अखिलेश यादव भी 25 फरवरी को आगरा में भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल होंगे।

कैसे बनी बात?

आपको बता दें कि कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका वाड्रा की इसमें प्रमुख भूमिका रही। पार्टी सूत्रों का कहना है कि प्रियंका वाड्रा ने बुधवार को सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से फोन पर वार्ता की और इसके बाद ही सीटों को लेकर चल रही खींचतान थम गई। कांग्रेस को 17 सीटें देने की सहमति के साथ ही दोनों दलों के साथ मिलकर लोकसभा चुनाव लड़ने का निर्णय हो गया है। वहीं, सपा 63 सीटों पर लड़ेगी। सीटों पर समझौता होने के बाद बुधवार को दोनों दलों के नेताओं ने संयुक्त प्रेस कांफ्रेंस भी की थी।

UP में इन सीटों पर लड़ेगी कांग्रेस-

लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश की जिन 17 सीटों पर कांग्रेस चुनाव लड़ेगी। उनमें रायबरेली, अमेठी, कानपुर नगर, फतेहपुर सीकरी, बांसगांव, सहारनपुर, प्रयागराज, महाराजगंज, वाराणसी, अमरोहा, झांसी, बुलंदशहर, गाजियाबाद, मथुरा, सीतापुर, बाराबंकी, देवरिया शामिल हैं

फिर साथ में आए सपा-कांग्रेस-

आपको बता दें कि 2017 में जब चुनाव हुए, तब उत्तर प्रदेश की सत्ता में सपा काबिज थी। और चुनाव के वक्त सपा-कांग्रेस में अलायंस हुआ था। उस समय चुनाव प्रचार में गठबंधन ने नारा दिया था- 'यूपी को ये साथ पसंद है तब दोनों ही दलों के नेता 'यूपी के दो लड़के' साथ आने का संदेश देते नजर आए थे। एक बार फिर दोनों ही पार्टियों के बीच गठबंधन तय हो गया है।

अन्य ख़बरें

संबंधित खबरें