बड़ी खबरें

भारतीय छात्रों का वीजा रद्द करने पर कांग्रेस हमलवार, पूछा- क्या विदेश मंत्री US में उठाएंगे मुद्दा 8 घंटे पहले आंध्र प्रदेश के पूर्व CM जगन की संपत्ति ईडी ने अटैच की, 800 करोड़ के शेयर-जमीन शामिल 8 घंटे पहले भगवद गीता और नाट्यशास्त्र यूनेस्को के मेमोरी ऑफ द वर्ल्ड रजिस्टर में शामिल, PM मोदी बोले- गर्व का क्षण 8 घंटे पहले भारत में स्थापित होगा इंटरनेशनल बिग कैट अलायंस का मुख्यालय, सरकार खर्च करेगी 150 करोड़ रुपये 8 घंटे पहले आंधी-बारिश का कहर: सीएम योगी ने दिए निर्देश, कहा- क्षेत्र का भ्रमण कर सर्वे व राहत कार्य करें अधिकारी 8 घंटे पहले

मदुरै ट्रेन हादसे में सीतापुर के 2 लोगों की मौत, 8 अन्य के घायल होने की पुष्टि

Blog Image

तमिलनाडु के मदुरै रेलवे स्टेशन के पास जिस रेल कोच में आग लगी उसमें सीतापुर के 10 लोगों के मौजूद होने की खबर है। बताया जा रहा है कि  इन सभी की बुकिंग विजय लक्ष्मी नगर स्थित भसीन टूर एंड ट्रैवेल्स से की गई थी। 17 अगस्त से लेकर 30 अगस्त तक यह यात्रा प्रस्तावित थी। इस हादसे में जिले के शत्रु दमन सिंह (65) की मौत की सूचना मिली है। इसके साथ ही जिले की आदर्श नगर निवासी मिथिलेश (50)भी इसी ट्रेन में थीं उनकी भी मौत की पुष्टि हुई है। उन्हें आज रामेश्वरम के दर्शन करने थे लेकिन इस हादसे की खबर आ गई।

खबर मिलते ही घर में पसरा मातम-

हादसे की खबर मिलते ही घर में कोहराम मच गया। मिथिलेश के दामाद ने बताया कि शनिवार को ट्रेन रामेश्वरम पहुंचती। उनकी सास रामेश्वरम दर्शन के लिए काफी उत्साहित थीं लेकिन हमें हादसे में उनके गंभीर रूप से घायल होने की बात पता चली थी। हमलोग लगातार कंट्रोल रुम से संपर्क में हैं। हम लोगों को बाद में उनकी मौत की खबर पता चली जिसकी जानकारी परिवार के लोगों को दी गई। हादसे में मिथिलेश के पति शिव प्रताप भी घायल हैं। इसी तरह शत्रुदमन की पत्नी भी घायल हैं। दोनों का इलाज चल रहा है। सीतापुर जिले के नीरज मिश्रा व उनकी पत्नी सरोजनी गंभीर रूप से घायल हैं। शिवप्रताप की साली सुशीला सिंह भी गंभीर घायल हैं।

कोच में सीतापुर के ये लोग थे मौजूद-

ट्रेन के जिस कोच में आग लगी उसे सीतापुर से ही बुक किया गया था। इस कोच में सीतापुर के-शत्रुदमन सिंह, सुशीला सिंह, शिव प्रताप सिंह, मिथिलेश सिंह, अशोक प्रजापति, अलका प्रजापति, नीरज मिश्रा और उनकी पत्नी सरोजनी मिश्रा मौजूद थीं। 

 

अन्य ख़बरें

संबंधित खबरें