बड़ी खबरें

लखनऊ में इंडिया गठबंधन ने की संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और अखिलेश यादव रहे मौजूद 6 घंटे पहले IRCTC लखनऊ से धार्मिक और हिल स्टेशनों की कराएगा सैर, चार स्पेशल ट्रेनों से कर सकेंगे भ्रमण 6 घंटे पहले 1500 फीट ऊपर से गिराया पोर्टेबल हॉस्पिटल,आगरा में एयरफोर्स का सफल ट्रायल, दुर्गम इलाकों में 8 मिनट में मिलेगा इलाज 6 घंटे पहले 1500 फीट ऊपर से गिराया पोर्टेबल हॉस्पिटल,आगरा में एयरफोर्स का सफल ट्रायल, दुर्गम इलाकों में 8 मिनट में मिलेगा इलाज 6 घंटे पहले श्रीकृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह मामले में हाईकोर्ट में सुनवाई आज, ईदगाह कमेटी और वक्फ बोर्ड के वकील रखेंगे दलीलें 6 घंटे पहले यूजीसी नेट परीक्षा के लिए आवेदन का आखिरी मौका आज, ऑफिसियल वेबसाइट पर जाकर कर सकतें हैं आवेदन 6 घंटे पहले UPSSSC ने जारी किया वन रक्षक भर्ती परीक्षा शेड्यूल, 709 पदों पर होगी भर्तियाँ 6 घंटे पहले भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय में समर वर्कशॉप आज से शुरू, 2 साल के बच्चों से लेकर 93 वर्ष तक के बुजुर्ग हो सकते हैं शामिल 6 घंटे पहले लखनऊ के नेशनल कॉलेज में 2 नए कोर्स शुरू, होटल और हॉस्पिटल मैनेजमेंट की होगी पढ़ाई 6 घंटे पहले

भारत ने रचा इतिहास,चंद्रयान-3 की चंद्रमा की सतह पर सफल लैंडिंग

Blog Image

भारत के लिए आज ऐतिहासिक दिन है। आज चंद्रयान 3 शाम 6:04 पर चंद्रमा के साउथ पोल पर लैंड करेगा और इतिहास रच देगा। इसे 14 जुलाई को 3:35 पर आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा से लांच किया गया था। लैंडिंग होते ही यह 41 दिन में 3.84 लाख किमी का सफर तय कर नया इतिहास रचेगा। लैंडर के चांद पर उतरते ही रैंप खुलेगा और प्रज्ञान रोवर इससे चांद की सतह पर आएगा। विक्रम लैंडर और प्रज्ञान एक दूसरे की फोटो खींचेंगे और पृथ्वी पर सेंड करेंगे। अगर भारत इस मिशन में सफल रहा तो चांद के साउथ पोल पर उतरने वाला वह पहला देश होगा।

 विक्रम के दो इंजन भी काम नहीं करेंगे तब भी होगी लैंडिंग-

आपको बता दें कि इसरो चेयरमैन एस सोमनाथ ने 9 अगस्त को विक्रम की लैंडिंग को लेकर कहा था अगर  सब कुछ फेल हो जाता है, अगर सभी सेंसर फेल हो जाते हैं, कुछ भी काम नहीं करता है फिर भी वह विक्रम लैंडिंग करेगा। बस एल्गोरिथम ठीक से कम करें। हमने यह भी सुनिश्चित किया है कि अगर इस बार विक्रम के दो इंजन काम नहीं करेंगे तब भी वह लैंडिंग में सक्षम होगा। 

आखिरी 19 मिनट सांस रोक देने वाले होंगे-

इसरो चेयरमैन ने बताया कि चंद्रयान-3 के आखिरी 19 मिनट सांस रोक देने वाले होंगे। लैंडिंग शुरू होते समय गति 6048 किमी प्रति घंटा होगी चांद को छूते समय यह 10 किमी प्रति घंटे से भी कम होगी। उतरने के लिए स्थान का चुनाव इसरो कमांड सेंटर से नहीं होगा। लैंडर अपने कंप्यूटर से जगह का चुनाव करेगा।

पीएम मोदी लाइव इवेंट में वर्चुअली जुड़ेंगे- 

लैंडिंग का लाइव इवेंट शाम 5:20 से शुरू होगा इस इवेंट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी वर्चुअली जुड़ेंगे क्योंकि अभी वह साउथ अफ्रीका में है। इसलिए वर्चुअली शामिल हो रहे हैं। वही मिशन की सफलता के लिए देश ही नहीं बल्कि विदेश में भी जगह-जगह पर हवन कराए जा रहे हैं।

चंद्रयान-3, सफलता के लिए पूजन-हवन एवं दुआएं- 

भारत के मून मिशन की कामयाबी के लिए देश ही नहीं बल्कि विदेश में भी पूजा-पाठ किया जा रहा है। अमेरिका के न्यू जर्सी के मॉनरो में आज ओम श्री साईं बालाजी मंदिर में भारतीय समुदाय के लोगों ने पूजा-पाठ कर सफलता के लिए भगवान से प्रार्थना की। उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में आज सुबह चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के लिए खास भस्म आरती की गई। लखनऊ के इस्लामिक सेंटर ऑफ इंडिया में लोगों ने चंद्रयान-3 की सफलता के लिए नमाज पढ़ी। लखनऊ की हजरत शाह मीना शाह दरगाह पर भाजपा नेता मोहसिन रजा ने चंद्रयान-3 की सफलता के लिए दुआ मांगी। मुंबई के चामुण्डेश्वरी शिव मंदिर में मंगलवार को शिवसेना (उद्धव गुट) के नेता आनंद दुबे ने हवन किया। देहरादून के टपकेश्ववर महादेव मंदिर में आज सुबह माता वैष्णो देवी गुफा में पूजन शुरू हो गया है। ये चंद्रयान-3 की लैंडिंग तक जारी रहेगा।

आज लैंडिंग नहीं हुई, तो 27 अगस्त को होगी-

चंद्रमा पर उतरने से दो घंटे पहले, लैंडर मॉड्यूल की स्थिति और चंद्रमा पर स्थितियों के आधार पर यह तय करेंगे कि उस समय इसे उतारना उचित होगा या नहीं। अगर कोई भी फैक्टर तय पैमाने पर नहीं रहा तो लैंडिंग 27 अगस्त को कराई जाएगी।

 

 

अन्य ख़बरें

संबंधित खबरें