बड़ी खबरें

लोकसभा में विपक्ष ने शाह पर कागज के गोले फेंके:सरकार ने आज 4 बिल पेश किए 2 घंटे पहले ताजमहल तक पहुंचा यमुना का पानी 2 घंटे पहले सीतापुर में प्राइमरी स्कूल घाघरा नदी में समाया 2 घंटे पहले

G20 के मेहमानों का स्वागत करेगी AI एंकर, Ask गीता टूल से मिलेगा हर सवाल का जवाब

Blog Image

राजधानी दिल्ली में 9 और 10 सितंबर को होने वाले G-20 समिट के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। सुरक्षा में राफेल विमान भी तैनात किए गए हैं। G20 ग्रुप के ज्यादातर बड़े लीडर आज दिल्ली पहुंच जाएंगे। केंद्रीय मंत्रियों को इनके वेलकम की जिम्मेदारी दी गई है। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन की अगवानी जनरल वीके सिंह करेंगे। ब्रिटेन के PM ऋषि सुनक को लेने के लिए अश्विनी चौबे जाएंगे। प्रधानमंत्री बनने के बाद ऋषि सुनक पहली  बार भारत आ रहे हैं।

AI एंकर भारतीय अंदाज में करेगी स्वागत-

G20 समिट के वेन्यू भारत मंडपम में वर्ल्ड लीडर्स को भारत का इतिहास, लोकतांत्रिक परंपरा के साथ डिजिटल ग्रोथ दिखाई जाएगी। इसके लिए भारत मंडपम के रिसेप्शन के पास एक प्रदर्शनी लगाई गई है। इसमें AI जैसी हाई एंड टेक्नोलॉजी इस्तेमाल की गई है। G20 देशों के राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री जैसे ही भारत मंडपम में एंट्री लेंगे, सबसे पहले AI एंकर भारतीय अंदाज मे उनका स्वागत करेगी। आगे बढ़ते ही एक दीवार दिखती है। इसे 'भारत: वॉल ऑफ जेमोक्रेसी' नाम दिया गया है। प्रदर्शनी के दूसरे हिस्से में डिजिटल इंडिया एक्सपीरिएंस जोन और तीसरे हिस्से में गीता  AI है।

वॉल ऑफ डेमोक्रेसी में 5 हजार साल का इतिहास-

वॉल ऑफ डेमोक्रेसी में विदेशी मेहमान भारत के 5 हजार साल का लोकतांत्रिक इतिहास देखेंगे। ये दीवार 26 स्क्रीन पैनल से मिलकर बनी है। इन 26 पैनल मे अलग-अलग समय की कहानियां हैं। इनमें भारत-मदर ऑफ डेमोक्रेसी, सिंधु घाटी की सभ्यता, वैदिक काल, रामायण, महाभारत, महाजनपद और गणतंत्र,  जैन धर्म, बौद्ध धर्म, कौटिल्य और अर्थशास्त्र, मेगस्थनीज, सम्राट अशोक फाह्यान, पाल साम्राज्य के खलीमपुर ताम्रपत्र, श्रेणीसंघ, तमिलनाडु का प्राचीन शहर उथीरामेरुर, लोकतंत्र का दार्शनिक आधार, कृष्णदेव राय, अकबर, छत्रपति शिवाजी, स्थानीय स्वशासन, भारतीय संविधान, आधुनिक भारत में चुनाव शामिल हैं।

अन्य ख़बरें

संबंधित खबरें