बड़ी खबरें

जीएसटी सुधारों के एलान से बाजार गुलजार; सेंसेक्स 1000 अंक से ज्यादा उछला, निफ्टी 25000 के करीब 6 घंटे पहले 'सरकारी संपत्ति तोड़ने का अधिकार नहीं, निर्णायक कार्रवाई करनी पड़ेगी', ओम बिरला की विपक्ष को चेतावनी 6 घंटे पहले 'नाटो में शामिल नहीं होगा यूक्रेन, क्रीमिया भी वापस नहीं मिलेगा', जेलेंस्की से बैठक से पहले ट्रंप का बयान 6 घंटे पहले

कोरोना के बाद अब Oropouche! क्या दुनिया झेल पाएगी नया वायरस संकट?

Blog Image

दुनियाभर में एक नए खतरे ने दस्तक दे दी है। ब्रिटेन में पहली बार Oropouche Virus (OROV) के मामले सामने आने के बाद स्वास्थ्य एजेंसियों ने अलर्ट जारी किया है। यह वायरस अब तक मुख्य रूप से ब्राजील और दक्षिण अमेरिका में देखा जाता था, लेकिन अब यूरोप और उत्तरी अमेरिका तक फैल चुका है।

कैसे फैलता है ओरोपोश वायरस?

ओरोपोश वायरस मुख्य रूप से मच्छरों और कीटों के काटने से फैलता है। कुछ मामलों में यह यौन संपर्क और गर्भवती मां से बच्चे में भी ट्रांसमिट हो सकता है। इसका कोई पुष्ट इलाज उपलब्ध नहीं है।

लक्षण और खतरे

  • तेज बुखार

  • सिरदर्द और जोड़ों में दर्द

  • मांसपेशियों में दर्द

  • ठंड लगना

दुर्लभ मामलों में यह वायरस ब्रेन पर अटैक करके मेनिन्जाइटिस और इंसेफेलाइटिस जैसी गंभीर बीमारियां पैदा कर सकता है। गर्भवती महिलाओं में इसके कारण गर्भपात का भी खतरा बताया जा रहा है।

दुनियाभर में मामले

  • 2024 तक दुनियाभर में 12,000 से ज्यादा मामले सामने आए।

  • अब तक ब्राजील में कई मौतें दर्ज की गई हैं।

  • अमेरिका, कनाडा, क्यूबा, बारबाडोस और वेनेजुएला में भी मामले रिपोर्ट हुए।

  • ब्रिटेन में जनवरी से जून 2025 के बीच 3 लोग संक्रमित पाए गए, जो ब्राजील से लौटे थे।

क्या है भारत में स्थिति?

भारत में अभी तक Oropouche Virus का कोई मामला सामने नहीं आया है। फिर भी स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय (MoHFW) ने हवाई अड्डों और बंदरगाहों पर निगरानी बढ़ा दी है। विशेष रूप से गर्भवती महिलाओं को सलाह दी गई है कि वे दक्षिण और मध्य अमेरिका की यात्रा से पहले डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

बचाव कैसे करें?

  • मच्छरों से बचने के लिए 50% DEET युक्त रिपेलेंट का इस्तेमाल करें।

  • पूरे शरीर को ढकने वाले कपड़े पहनें।

  • यात्रा से लौटने के बाद तेज बुखार या अन्य लक्षण दिखें तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।


Oropouche Virus अभी भारत में नहीं फैला है, लेकिन दुनियाभर में इसके बढ़ते केस चिंता का कारण हैं। स्वास्थ्य एजेंसियों का मानना है कि समय रहते सतर्कता बरतना ही इस वायरस से बचाव का सबसे बड़ा उपाय है।

अन्य ख़बरें