बड़ी खबरें

शाही जामा मस्जिद विवाद : हाईकोर्ट ने मस्जिद कमेटी की अर्जी खारिज की, संभल कोर्ट में जारी रहेगा सर्वे मामला 19 घंटे पहले NIA की हिरासत में यूट्यूबर ज्योति , टेरर कनेक्शन में होगी पूछताछ 17 घंटे पहले सुप्रीम कोर्ट बोला- भारत धर्मशाला नहीं: जो हर किसी को शरण दे, श्रीलंकाई नागरिक की याचिका खारिज 17 घंटे पहले आज लखनऊ में शहीद पथ के लिए बदला रहेगा रूट, भारी वाहनों की आवाजाही पर होगी रोक 17 घंटे पहले

राजस्थान और एमपी के सीएम करेंगे यूपी में चुनाव प्रचार

Blog Image

लोकसभा चुनाव के पहले चरण के लिए होने वाले मतदान के लिए बीजेपी ने कमर कस ली है। बीजेपी ने स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। इस सूची में राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी यूपी में प्रचार करेंगे। इस पहले चरण में यूपी की आठ सीटों पर मतदान होगा है। इस चरण में यूपी की सहारनपुर, कैराना, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, नगीना, मुरादाबाद, रामपुर और पीलीभीत में मतदान होगा। पहले चरण के लिए 19 अप्रैल को मतदान होगा।

पहले चरण के लिए स्टार प्रचारकों की लिस्ट-

लोकसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने कमर कस ली है। पार्टी ने पहले चरण के मतदान के लिए अपने स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी कर दी है। स्टार प्रचारकों की लिस्ट में पीएम मोदी, अमित शाह, सीएम योगी समेत कुल 40 लोगों के नाम शामिल हैं।  इस लिस्ट में मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान, सूबे के मुख्यमंत्री मोहन यादव, राजस्थान के सीएम भजनलाल शर्मा, असम के मुख्यमंत्री हिमन्त बिश्व शर्मा का भी नाम भी शामिल है। वहीं, इस लिस्ट में पूर्व सीएम उमा भारती और सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर के नाम नहीं हैं। 


1. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
2. जगत प्रकाश नड्डा
3. राजनाथ सिंह
4. अमित शाह
5. योगी आदित्यनाथ
6. मोहन यादव
7. भजन लाल शर्मा
8. पुष्कर सिंह धामी
9. बैजयंत जय पांडा
10. भूपेंद्र सिंह चौधरी
11. ब्रजेश पाठक
12. केशव प्रसाद मौर्य
13. स्वतंत्र देव सिंह
14. धर्मपाल
15. स्मृति ईरानी
16. पियूष गोयल
17. एस पी सिंह बघेल
18. बी एल वर्मा
19. संजीव कुमार बालयान
20. डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी
21. धर्मपाल सिंह
22. जयवीर सिंह
23. नरेंद्र कश्यप
24. असीम अरुण
25. कपिल देव अग्रवाल
26. सुरेंद्र सिंह नागर
27. चौधरी लक्ष्मी नारायण
28. सुनील शर्मा
29. बेबी रानी मौर्य
30. हेमा मालिनी
31. मुख्तार अब्बास नकवी
32. सोमेंद्र तोमर
33. जसवंत सैनी
34. दानिश आजाद
35. गीता शाक्य
36. अश्विनी त्यागी
37. सुभाष यदुवंश
38. सत्येंद्र सिसोदिया
39. संतोष सिंह
40. दुर्विजय सिंह शाक्य

अन्य ख़बरें

संबंधित खबरें