बड़ी खबरें

एस्ट्राजेनेका ने दुनियाभर से कोरोना वैक्सीन मंगाई वापस, वैक्सीन की सुरक्षा को लेकर उठे थे सवाल 17 घंटे पहले लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में 93 सीटों पर 64.58 फीसदी मतदान, असम में सबसे ज्यादा 81.71 फीसदी हुई वोटिंग 17 घंटे पहले उत्तराखंड में 10 मई से चारधाम यात्रा गंगोत्री और यमुनोत्री के खुलेंगे कपाट, आज से हरिद्वार-ऋषिकेश काउंटर पर ऑफलाइन पंजीकरण शुरू 17 घंटे पहले मायावती ने भतीजे आकाश आनंद से छीना उत्तराधिकार, नेशनल कोऑर्डिनेटर पद से भी हटाया 17 घंटे पहले शाहजहांपुर में गरजे CM योगी: कहा- रामभक्तों पर गोली चलाने वाले कहते हैं अयोध्या में राम मंदिर बेकार बना 12 घंटे पहले पीएम मोदी के भाषण के खिलाफ हाईकोर्ट पहुंची कांग्रेस, नड्डा-अमित मालवीय को कर्नाटक पुलिस का नोटिस 12 घंटे पहले उत्तराखंड के जंगलों में लगी आग मामलें में बोला सुप्रीम कोर्ट-उत्तराखंड सरकार और याचिकाकर्ता केंद्रीय समिति को दें रिपोर्ट दें 12 घंटे पहले सनराइजर्स के खिलाफ लखनऊ ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी का फैसला 11 घंटे पहले सैम पित्रोदा ने ओवरसीज कांग्रेस अध्यक्ष पद से दिया इस्तीफा, 'नस्ली' टिप्पणियों पर विवाद के बाद उठाया कदम 11 घंटे पहले

बोले CM योगी अयोध्या, काशी के बाद अब मथुरा-वृंदावन पर फोकस

Blog Image

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मथुरा में विजय संकल्प नामांकन सभा को संबोधित किया। योगी ने मथुरा से सांसद प्रत्याशी हेमा मालिनी के लिए प्रचार कर सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। योगी ने कहा कि अयोध्या और काशी के बाद अब मथुरा और वृंदावन पर सरकार का पूरा फोकस है। उन्होंने कहा कि मथुरा-वृंदावन में विकास की गति को और तेज किया जाएगा। उन्होंने न्यायालयों में चल रहे मामलों में भी जीत मिलने की उम्मीद जताई। साथ ही कांग्रेस और इंडी गठबंधन के लोगों को चेतावनी भी दी कि मातृ शक्ति का अपमान करने वालों को पूरा देश सबक सिखाने के लिए तैयार है।

मातृशक्ति पर टिप्पणी करने वाले भुगतेंगे परिणाम-

सीएम ने कहा कि मथुरा राधा रानी और यमुना मइया की भूमि है। यहां मातृशक्ति पर ओछी टिप्पणी करने वालों को भगवान भी बचा पाएंगे या नहीं, इसमें भी संदेह है। मुख्यमंत्री ने वर्तमान सांसद हेमा मालिनी को तीसरी बार प्रतिष्ठित मथुरा सीट से नामांकन के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि तीसरी बार हेमा जी यहां से प्रत्याशी बनी हैं तो दूसरी पार्टियों के पास प्रत्याशी ढूंढे नहीं मिल रहे हैं। उन्हें उधार में प्रत्याशी लेने पड़ रहे हैं और जब उधार में भी नहीं मिल रहे तो कांग्रेस के नेता अपना आपा खो चुके हैं। मातृ शक्ति पर अपमानजनक टिप्पणी करके आधी आबादी का अपमान करने पर उतारू हो चुके हैं। मगर इंडी गठबंधन वालों को जानकारी होनी चाहिए कि ये राधे रानी और यमुना मइया की भूमि है। अगर आधी आबादी का अपमान करोगे तो पूरा भारत ऐसा सबक सिखाएगा कि राजनीति करने लायक नहीं रहोगे। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता है, मगर इसका मतलब ये नहीं कि हम मातृशक्ति का अपमान करें। 

कृष्ण ने 16 कलाओं के साथ यहीं पर लिया अवतार-

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमें व्यक्तिगत रूप से कोई पसंद हो न हो, मगर हम कला, संस्कृति और जाति को टार्गेट नहीं कर सकते। अगर कोई ऐसा कर रहा है तो वो अपने लिए खुद गड्ढा खोद रहा है। मथुरा कला की भूमि है। भगवान कृष्ण ने 16 कलाओं के साथ यहीं पर अवतार लिया है। कला का सम्मान करने के लिए इससे अच्छी भूमि कौन हो सकती है। इसलिए भारत की सुविख्यात सिने अदाकारा जिन्होंने अपनी कला और प्रतिभा के माध्यम से भारत की संस्कृति और सभ्यता को वैश्विक मंच पर स्थापित करने में पूरा जीवन लगा दिया हो। इनके मंचन को देखने के लिए दुनियाभर के लाखों लोग जुटते हैं। इसका सम्मान कौन भारतीय नहीं करेगा, यदि ये भी कांग्रेसियों को बुरा लगता है, तो उन्हें भगवान भी बचा पाएगा या नहीं इसपर संदेह होता है। 

न्यायालयों में भी अंतत: हमारी जीत होनी है-

सीएम योगी ने सवाल किया कि 60 साल तक सत्ता में रहने वाली कांग्रेस ने काशी, मथुरा और अयोध्या में विकास क्यों नहीं किया। हेमा मालिनी जी के सुझाव पर मथुरा, वृंदावन, बरसाना, गोकुल, बलदेव का विकास ब्रज तीर्थ विकास परिषद के माध्यम से यहां विकास कार्यों को सुनिश्चित किया गया है। ऐसे ही सभी तीर्थों में विकास तेज गति से आगे बढ़ रहा है। कई जगह न्यायालयों में मामला होने के कारण हमें रुकना पड़ता है। मगर हम यही मानकर चलते हैं कि अंतत: हमारी जीत होनी है। हमने अयोध्या के लिए 500 साल तक इंतजार किया मगर संघर्ष से कभी पीछे नहीं हटे और अंतत: परिणाम हमारे पक्ष में आया। मुख्यमंत्री ने कहा कि आखिर क्या वजह थी कि अयोध्या में श्रीराम के मंदिर का निर्माण सपा, बसपा और कांग्रेस ने नहीं किया। ये लोग तो रामभक्तों पर गोली चलाते थे। कोई जय श्रीराम भी कह देता था तो उनपर लाठी और गोलियां चलती थीं। 

 

 

अन्य ख़बरें

संबंधित खबरें