बड़ी खबरें

रोजगार महाकुंभ का शुभारंभ: सीएम योगी बोले- पहले गांव के गांव करते थे पलायन, अब प्रदेश में ही मिल रही नौकरी 5 दिन पहले अमेरिका भेजे जाने वाले भारतीय सामानों पर लगेगा 50% का भारी टैरिफ, श्रम आधारित उद्योगों पर होगा असर 5 दिन पहले भारत में बनकर 100 देशों में जाएगी e-Vitara SUV, पीएम मोदी ने कार को दिखाई हरी झंडी 5 दिन पहले

पांच साल में यूपी में आईं 4.41 लाख करोड़ की नई निवेश परियोजनाओं में कितनी हुईं पूरी

Blog Image

MSME निर्यात संवर्धन परिषद ने जैविक खाद्य उत्पादकों और विपणन एजेंसियों के परिसंघ (सीओआईआई) के साथ संयुक्त रूप से किए गए अध्ययन को जारी किया है। जिसमें बताया गया है कि वर्ष 2018-19 और 2022-23 के बीच उत्तर प्रदेश में 4.41 लाख करोड़ की नई निवेश परियोजनाएं आईं। परिषद के अध्यक्ष डॉ. डीएस रावत के मुताबिक इनमें से 2.65 लाख करोड़ रुपये की परियोजनाएं पूरी भी हो गई हैं। 

देश के मोबाइल निर्माण में यूपी का 40 प्रतिशत योगदान-

अध्ययन के आंकड़ों के मुताबिक वर्ष 2018-19 से 2022-23 के बीच निजी क्षेत्र द्वारा  निवेश परियोजनाएं 2.17 लाख करोड़ रुपये की थीं। इनमें से 92,478 करोड़ रुपये की पूर्ण परियोजनाएं थीं। 2022-23 में बकाया कुल निवेश परियोजनाएं 6.81 लाख करोड़ रुपये की थीं। इनमें से 3.97 लाख करोड़ रुपये की परियोजनाओं में काम चल रहा है। वर्ष 2022-23 में निजी क्षेत्र द्वारा नई निवेश परियोजनाओं में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। 2022-23 के दौरान बैंकों द्वारा कुल कर्ज में भी वृद्धि हुई है। इस दौरान कुल बैंक ऋण 7.55 लाख करोड़ रुपये था, जबकि 2021-22 में यह 6.46 लाख करोड़ रुपये था। रिपोर्ट में बताया गया है कि देश के एमएसएमई सेक्टर में 14.20 प्रतिशत हिस्सेदारी यूपी की है, जो सबसे अधिक है। राज्य में 15 औद्योगिक क्षेत्र, 12 विशेष पार्क, चार विकास केंद्र शामिल हैं। अध्ययन में कहा गया है कि नोएडा-ग्रेटर नोएडा बेल्ट देश में मोबाइल के निर्माण में 40 प्रतिशत से अधिक का योगदान दे रहा है। 

अन्य ख़बरें

संबंधित खबरें