बड़ी खबरें

दिल्ली लाया जा रहा मुंबई हमले का दोषी तहव्वुर, अमेरिका से आ रही स्पेशल फ्लाइट आज होगी लैंड, 16 साल बाद भारत की गिरफ्त में 3 घंटे पहले देश के 20 राज्यों में आज आंधी-बारिश:बिजली गिरने से UP में 4 और बिहार में 22 की मौत 3 घंटे पहले बंगाल में नए वक्फ कानून पर हिंसा, देशभर में पर्सनल लॉ बोर्ड का प्रदर्शन, सुप्रीम कोर्ट में 16 अप्रैल को सुनवाई 3 घंटे पहले लखनऊ में मूसलाधार बारिश से उफनाए नाले, आंधी से पोल और पेड़ उखड़े, कई फीडर से बिजली की सप्लाई बंद 3 घंटे पहले यूपी में 5 रूटों पर चलेंगी 50 एसी इलेक्ट्रिक बसें:उत्तर प्रदेश परिवहन निगम और मैसर्स आरजी मोबिलिटी के बीच समझौता हुआ, आरामदायक होगा सफर 3 घंटे पहले

यूपी ने रचा इतिहास 1 दिन में लगाए 30 करोड़ से ज्यादा पौधे

Blog Image

उत्तर प्रदेश ने शनिवार को पौधरोपण का नया इतिहास रच दिया है। प्रदेश में एक दिन में 30 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया था। वन विभाग ने दावा किया है कि प्रदेश में 30 करोड़ 21 लाख 51 हजार पौधे लगाए गए हैं। मुख्‍यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बिजनौर के विदुर कुटी आश्रम में 'वृक्षारोपण जन अभियान-2023' की शुरुआत की और गंगा नदी के किनारे 'कल्पवृक्ष' का पौधा लगाया। इसके साथ ही दोनों उप मुख्यमंत्रियों केशव प्रसाद मौर्य एवं ब्रजेश पाठक सहित प्रदेश सरकार के सभी मंत्रियों ने आवंटित जिलों में पौधे लगाए। 

तय लक्ष्य से ज्यादा लगाए गए पौधे -

प्रदेश में शनिवार को बड़े पैमाने पर पौधे रोपने का अभियान चला, स्कूलों नहर पटरियों, वन विभाग की भूमि से लेकर न्यायालय परिसर तक हर जगह वृक्षारोपण किया गया। सभी सरकारी विभागों के साथ गैर सरकारी संगठन धार्मिक व सामाजिक संस्थाएं केंद्र व प्रदेश सरकार के उपक्रम, शिक्षण संस्थान आदि इसमें शामिल थे। आपको बता दें कि प्रदेश में इस साल 35 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है। 30 करोड़ पौधे शनिवार को लगाए गए और बाकी 5 करोड़ पौधे 15 अगस्त को लगाए जाएंगे। शनिवार को तय लक्ष्य से ज्यादा 21 लाख 51 हजार अधिक पौधे लगाए गए। वन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि गत वर्ष 1 दिन में 25 करोड़ पौधे लगाए गए थे वहीं 6 साल में प्रदेश में 131 करोड़ पौधे लगाने का दावा किया गया है। 

हर पौधे की होगी जियो टैगिंग-

प्रदेश सरकार ने हर पौधे व पौधरोपण वाले स्थानों की जियो टैगिंग के आदेश दिए हैं। स्थानों की जियो टैगिंग का काम पहले से शुरू कर दिया गया था। जिससे पौधे की स्थिति की जानकारी मिलती रहेगी। जियो टैगिंग के जरिए पौधे पर आसानी से नजर रखी जा सकेगी। पौधों को सुरक्षित रखने के लिए उनकी जियो टैगिंग कराई जाएगी। जियो टैगिंग के कारण स्थानीय लोग इस बात का ख्याल रखेंगे कि लगाए गए पौधों को सुरक्षित भी रखना है।

 

 

 

अन्य ख़बरें

संबंधित खबरें