बड़ी खबरें

रोजगार महाकुंभ का शुभारंभ: सीएम योगी बोले- पहले गांव के गांव करते थे पलायन, अब प्रदेश में ही मिल रही नौकरी 17 घंटे पहले अमेरिका भेजे जाने वाले भारतीय सामानों पर लगेगा 50% का भारी टैरिफ, श्रम आधारित उद्योगों पर होगा असर 17 घंटे पहले भारत में बनकर 100 देशों में जाएगी e-Vitara SUV, पीएम मोदी ने कार को दिखाई हरी झंडी 17 घंटे पहले

यूपी पंचायत चुनाव बना 2027 का सेमीफाइनल! सत्ता और विपक्ष के लिए क्यों अहम हैं ये चुनाव?

Blog Image

उत्तर प्रदेश में पंचायती राज व्यवस्था के सबसे बड़े चुनाव की तैयारियां तेज़ हो गई हैं। राज्य सरकार के पंचायती राज विभाग ने आगामी पंचायत चुनावों को लेकर आंशिक पुनर्गठन की अधिसूचना जारी कर दी है। इसके तहत अब प्रदेश में 57,695 ग्राम पंचायतों में चुनाव कराए जाएंगे। यह संख्या वर्ष 2021 के मुकाबले 504 पंचायतें कम है, जब 58,199 पंचायतों में मतदान हुआ था।

पंचायतों की संख्या क्यों घटी?

अधिसूचना के अनुसार, यह बदलाव जनसंख्या, भौगोलिक स्थिति और प्रशासनिक सुविधा को ध्यान में रखते हुए किया गया है। कुछ पंचायतों को मर्ज किया गया है, तो कुछ का पुनर्गठन किया गया है। हालांकि, ग्राम पंचायतों की कुल संख्या स्थिर कर दी गई है, यानी इससे आगे कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा।

चुनाव में कौन-कौन से पद होंगे शामिल?

जारी अधिसूचना के मुताबिक, आगामी चुनाव में निम्नलिखित पदों के लिए वोट डाले जाएंगे:

  • 57,695 ग्राम प्रधान
  • 826 ब्लॉक प्रमुख
  • 75 जिला पंचायत अध्यक्ष

इसके अलावा, ग्राम पंचायत सदस्यों, क्षेत्र पंचायत सदस्यों और जिला पंचायत सदस्यों के लिए भी चुनाव कराए जाएंगे।

चुनाव कब होंगे?

हालांकि आधिकारिक तारीखों का ऐलान अभी नहीं हुआ है, लेकिन सूत्रों के मुताबिक अप्रैल 2026 में पंचायत चुनाव कराए जाने की संभावना है। चुनाव आयोग और राज्य सरकार के बीच तारीखों पर मंथन जारी है।

क्यों अहम हैं ये चुनाव?

2027 में प्रस्तावित विधानसभा चुनाव से पहले ये पंचायत चुनाव राजनीतिक दलों के लिए जनाधार परीक्षण का सबसे बड़ा मौका माने जा रहे हैं। एनडीए से लेकर विपक्षी दलों तक, सभी ने जमीनी स्तर पर तैयारियां शुरू कर दी हैं। कुछ क्षेत्रीय दल तो अकेले चुनाव लड़ने की रणनीति भी बना रहे हैं।

अन्य ख़बरें

संबंधित खबरें