बड़ी खबरें

आईपीएस अधिकारी पराग जैन होंगे नए रॉ प्रमुख, 'ऑपरेशन सिंदूर' में निभाई थी अहम भूमिका 10 घंटे पहले भगवान जगन्नाथ का रथ पहुंचा गुंडीचा मंदिर, नौ दिवसीय वार्षिक प्रवास करेंगे शुरू 10 घंटे पहले आचार्य विद्यानंद जी महाराज का शताब्दी समारोह; पीएम मोदी को 'धर्म चक्रवर्ती' की उपाधि से नवाजा गया 10 घंटे पहले Bihar Election : 26 जिलों के 42 नगरपालिकाओं में निकाय चुनाव संपन्न, पहली बार 70 फीसदी लोगों ने की ई वोटिंग 6 घंटे पहले

80 का लक्ष्य, चुनौती भाजपा मुखिया के घर

Blog Image

- बीजेपी के लिए सबसे चुनौतीपूर्ण है प्रदेश अध्यक्ष का गृह जनपद मुरादाबाद मंडल

- 2019 में जिन 16 सीटों पर भाजपा हारी उनमें छह सीटें मुरादाबाद मंडल के जिलों में हैं

भारतीय जनता पार्टी के लिए 2024 लोकसभा चुनाव में 80 सीटें जीतने के लक्ष्य में सबसे बड़ी चुनौती भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी के गृह जनपद मुरादाबाद मंडल से है। पिछले चुनाव में मोदी और योगी लहर के बाद भी भाजपा को इस पूरे मंडल की छह की छह सीट पर हार का सामना करना पड़ा था। अबकी बार प्रदेश अध्यक्ष, जाट समीकरण और जयंत चौधरी के साथ आने के बाद यह कितना आसान होगा यह तो परिणाम ही बताएंगें लेकिन भाजपा इस मंडल को लेकर बेहद सतर्क है।

अब भाजपा चुनाव के लिए अंतिम तौर पर पूरे दमखम के साथ उतरने जा रही है तो पिछले चुनाव में जिन 16 सीटों पर हार मिली थी उन पर गहनता से मंथन हो रहा है। माना जा रहा है कि सबसे पहले इन्हीं सीटों के प्रत्याशी घोषित किए जाएंगे।

हारी सीटों को जीतने की चुनौती-

80 सीट के लक्ष्य में आजमगढ़ मंडल भी भाजपा के लिए बड़ी बाधा है। आजमगढ़, मऊ और बलिया भी खासी मशक्कत भरा होगा। गाजीपुर सीट को लेकर भाजपा आलाकमान के माथे पर सिकन है। इसी को ध्यान में रखकर पड़ोसी चंदौली को तरजीह दी जा रही है। संगीता बलवंत को राज्यसभा भेजा गया है। राजभर, भूमिहार बिरादरी को जोड़ने की कवायद हो रही है।

मुरादाबाद मंडल में लोकसभा सीटें

.       बिजनौर 

·       नगीना (सुरक्षित)

·        संभल

·        अमरोहा

·        मुरादाबाद

·        रामपुर 

यूपी की कुल सीटें - 80

भाजपा गठबंधन ने जीत दर्ज की- 64

* बसपा - 10 सीट

·        सहारनपुर

·        बिजनौर

·        लालगंज

·        नगीना

·        घोसी

·        अमरोहा

·        जौनपुर

·        गाजीपुर

·        अंबेडकरनगर

·        श्रावस्ती

सपा - 5 सीट

 * मैनपुरी

 * रामपुर

* आजमगढ़

 * संभल

* मुरादाबाद

कांग्रेस – 1 सीट

रायबरेली

अन्य ख़बरें