बड़ी खबरें

कैलाश-मानसरोवर यात्रा पर दोनों देशों में 6 साल बाद बनी सहमति 3 घंटे पहले ईरानी सुप्रीम लीडर खामेनेई को मारना चाहता था इजराइल:नेतन्याहू के मंत्री बोले- मौका नहीं मिला 3 घंटे पहले केदारनाथ हाईवे पर लैंडस्लाइड, यात्री फंसे:अहमदाबाद-सूरत में बाढ़, घरों में घुसा पानी 3 घंटे पहले देशभर में सामान्य से 12% ज्यादा हुई बारिश 3 घंटे पहले लखनऊ में दिखेंगी 42 मंजिला तक की गगनचुंबी इमारतें:LDA ने तीन हाउसिंग प्रोजेक्ट्स को दी मंजूरी 3 घंटे पहले

बरेली में बनेगा प्रदेश का पहला गौ भ्रूण प्रत्यारोपण केंद्र

Blog Image

उत्तर प्रदेश के बरेली बनेगा पहला गौ भ्रूण प्रत्यारोपण केंद्र। पशुपालन मंत्रालय आईवीआरआई और बरेली के एक बड़े उद्यमी के बीच अनुबंध हुआ है। उद्यमी भ्रूण प्रत्यारोपण केंद्र की बिल्डिंग के निर्माण के साथ उपकरणों की व्यवस्था करेंगे जबकि पशुपालन मंत्रालय और आईवीआरआई भ्रूण प्रत्यारोपण केंद्र को वैज्ञानिक और डॉक्टर मुहैया कराएगा। भ्रूण प्रत्यारोपण केंद्र गायों की नस्ल सुधार कार्यक्रम में अहम भूमिका निभाएगा। बरेली में पीपीपी मोड पर  गायों के भ्रूण प्रत्यारोपण केंद्र विकसित करने के लिए केंद्रीय पशुपालन मंत्रालय ने रुचि दिखाई है। केंद्रीय पशुपालन मंत्री पुरूषोतम रुपाला बरेली की विजिट कर चुके हैं।  दिल्ली रोड पर करीब 4 एकड़ जमीन चिन्हित करने की कार्रवाई चल रही है। इस परियोजना पर 60 करोड़ की रकम खर्च होगी। कम दूध देने वाली गायों में गिर, साहिवाल, थारपारकर नस्ल का भ्रूण प्रत्यारोपण किया जाएगा। गायों की नस्ल सुधारने से उत्तर प्रदेश के साथ ही उत्तराखंड में भी दूध की किल्लत कम होगी।

विदेश के वैज्ञानिक भी लेंगे हिस्सा-

आपको बता दें कि गौ भ्रूण प्रत्यारोपण प्रोजेक्ट का विदेशी वैज्ञानिक भी हिस्सा होंगे। गायों के भ्रूण प्रत्यारोपण पर शोध करने के लिए अमेरिका, डेनमार्क, ब्राजील और कनाडा के वैज्ञानिक बरेली आएंगे। उनके ठहरने के लिए भ्रूण प्रत्यारोपण केंद्र में ही  ट्रांजिट हॉस्टल बनाया जाएगा। पीपीपी मोड पर संचालित होने वाली ये परियोजना 2024 में शुरू होगी।

सीएम योगी ने की है तारीफ-

 बरेली में बनने वाले उत्तर प्रदेश के पहले गौ भ्रूण प्रत्यारोपण केंद्र के प्रजेंटेशन को सीएम योगी आदित्यनाथ देख चुके हैं उन्होंने पूरे प्रोजेक्ट की तारीफ की है। इसके साथ ही पशुधन एवं दुग्ध विकास मंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा है कि भ्रूण प्रत्यारोपण केंद्र गायों की नस्ल सुधारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

 

अन्य ख़बरें

संबंधित खबरें