बड़ी खबरें

आईपीएस अधिकारी पराग जैन होंगे नए रॉ प्रमुख, 'ऑपरेशन सिंदूर' में निभाई थी अहम भूमिका 15 घंटे पहले भगवान जगन्नाथ का रथ पहुंचा गुंडीचा मंदिर, नौ दिवसीय वार्षिक प्रवास करेंगे शुरू 15 घंटे पहले आचार्य विद्यानंद जी महाराज का शताब्दी समारोह; पीएम मोदी को 'धर्म चक्रवर्ती' की उपाधि से नवाजा गया 14 घंटे पहले Bihar Election : 26 जिलों के 42 नगरपालिकाओं में निकाय चुनाव संपन्न, पहली बार 70 फीसदी लोगों ने की ई वोटिंग 10 घंटे पहले

राहुल की भारत जोड़ो न्याय यात्रा में 'प्रियंका' की एंट्री

Blog Image

राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा का आज 42वां दिन है। 'न्याय की महायात्रा' दो दिन के विराम के बाद आज फिर से उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद से शुरू हो गई है। दूसरे चरण की इस न्याय यात्रा की खास बात यह है कि इसमें राहुल गांधी के साथ प्रियंका गांधी की ऊर्जा भी शामिल हो गई है। यहां प्रियंका गांधी का कांग्रेस समर्थकों ने जोरदार स्वागत किया। मुरादाबाद की सड़कों पर खुली जिप्सी में यात्रा कर रहे राहुल-प्रियंका ने लोगों का अभिवादन स्वीकार किया। 

यात्रा का रूट-

न्याय यात्रा मुरादाबाद के जामा मस्जिद चौराहे से शुरू होकर अमरोहा, संभल, बुलंदशहर, अलीगढ़, हाथरस, आगरा होते हुए फतेहपुर सीकरी लोक सभा तक पहुंचेगी। 

अखिलेश आएंगे राहुल के साथ-

कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के गठबंधन के बाद 25 फरवरी को अखिलेश यादव भी राहुल की यात्रा में आगरा में शामिल होंगे। आपको बता दें कि कांग्रेस और समाजवादी पार्टी ने बुधवार को लोकसभा चुनाव के लिए सीट बंटवारे की घोषणा की थी। कांग्रेस उत्तर प्रदेश की कुल 80 सीटों में से 17 सीट पर चुनाव लड़ेगी। 

सीट शेयरिंग के बाद खफा सलमान खुर्शीद- 

फर्रुखाबाद सीट SP के खाते में जाने से सलमान खुर्शीद नाराज हैं। कांग्रेस-SP गठबंधन में सीटों के बंटवारे को लेकर कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद खफा हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर अपनी नाराजगी पेश की। उन्होंने लिखा, "फर्रुखाबाद से मेरे रिश्तों को कितने इम्तहान का सामना करना पड़ेगा? सवाल मेरा नहीं पर हमारे सब के मुस्तकबिल का है, आने वाली नस्लों का है। किस्मत के फैसलों के सामने कभी झुका नहीं। टूट सकता हूं, झुकूंगा नहीं। तुम साथ देने का वादा करो, मैं नगमे सुनाता रहूं।" साथ ही सलमान खुर्शीद ने स्पष्ट कर दिया कि उनका निर्दलीय चुनाव लड़ने का कोई इरादा नहीं है।

अन्य ख़बरें