बड़ी खबरें

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को समन जारी, 2024 विधानसभा चुनाव में जीत को दी गई है चुनौती 17 घंटे पहले वक्फ कानून पर 'सुप्रीम' सुनवाई: सरकार को जवाब देने के लिए सात दिन का समय, अगली तारीख तक यथास्थिति बनी रहेगी 17 घंटे पहले तमिलनाडु के मंदिरों में चढ़ा 1,000 किलो सोना पिघलाया गया, छड़ों में बदलकर किया गया निवेश 17 घंटे पहले लखनऊ में शाम को बदला मौसम:धूल भरी आंधी आई; शहर के कुछ हिस्सों में बूंदाबांदी, बादल छाए 17 घंटे पहले

देश की पहली साइड स्विंग सिलेंडर वाली रिवाल्वर का तमगा कानपुर के खाते में

Blog Image

हथियारों की दुनिया में तहलका मचाने के लिए कानपुर की AWEIL कंपनी ने प्रबल नाम की नई रिवॉल्वर तैयार की है। जिसकी लॉन्चिंग डेट 18 अगस्त को रखा गया है। अब इसके बाद यूपी को हथियारों का गढ़ कहना अतिश्योक्ति नहीं होगी। इसके पहले औद्योगिक क्षेत्र संडीला में मेक इन इंडिया के तहत इंग्लैंड की मशहूर कंपनी वेब्ले स्काट ने कानपुर-लखनऊ की आर्म्स कंपनी स्याल ग्रुप के साथ रिवाल्वर तैयार करना शुरू किया था। आपको बता दें कि इसके पहले कानपुर की फील्ड गन फैक्ट्री ने निशंक नाम की रिवाल्वर के सुर्खियां बटोरी थी। 

क्या है इसकी खासियत 
32 बोर की इस रिवॉल्वर प्रबल की मारक क्षमता 50 मीटर तक है। प्रबल रिवॉल्वर की सबसे बड़ी खासियत इसमें लगा साइड स्विंग सिलेंडर है, जो इसे अन्य रिवॉल्वर से अलग करता है। यह देश की पहली रिवॉल्वर है, जिसमें साइड स्विंग सिलेंडर है।जिसके चलते इस रिवॉल्वर में मोड़कर गोलियां नहीं डालनी पड़ेगी। बिना गोलियों के इसका वजन 700 ग्राम होने के चलते प्रबल रिवॉल्वर वजन में भी काफी हल्की है। इसका ट्रिगर पुल आउट इतना आसान है कि महिलाएं आसानी से इसे अपनी सुरक्षा के लिए भी इस्तेमाल कर सकती हैं। इसकी खासियत के चलते AWEIL कंपनी को यूरोपियन कंट्री से 600 करोड़ का हथियारों का ऑर्डर मिला है। कम्पनी की ओर से बताया जा रहा है कि यह प्रबल के अलावा कंपनी सारंग तोप, ड्रोन और कार्बाइन भी लॉन्च करेगी।

AWEIL के बारे में 
एडवांस्ड वेपन्स एंड इक्विपमेंट इंडिया लिमिटेड (AWEIL) पूरी तरह से सरकारी स्वामित्व वाला रक्षा सार्वजनिक उपक्रम है। AW&EIL को 14 अगस्त, 2021 को कंपनी अधिनियम 2013 के तहत शामिल किया गया है। हालांकि, इसका कारोबार 1 अक्टूबर 2021 को DDP द्वारा अधिसूचित किया गया था। इसकी कई ईकाइयां है। जिसमें राइफल फैक्ट्री ईशापुर, स्मॉल आर्म्स फैक्ट्री, कानपुर, गन एंड शेल फैक्ट्री, कोसीपोर, ऑर्डनेंस फैक्ट्री तिरुचिरापल्ली, ऑर्डनेंस फैक्ट्री, कानपुर, फील्ड गन फैक्ट्री, कानपुर, गन कैरिज फैक्ट्री, जबलपुर, और ऑर्डनेंस फैक्ट्री प्रोजेक्ट कोरवा और ऑर्डनेंस में गैर-उत्पादन इकाइयाँ फैक्ट्रीज इंस्टीट्यूट ऑफ लर्निंग ईशापुर एंड रीजनल कंट्रोलरेट ऑफ सेफ्टी, कानपुर शामिल हैं। 

 

 

अन्य ख़बरें