बड़ी खबरें

दिल्ली में 4 मंजिला इमारत गिरी:4 की मौत, 10 से ज्यादा लोग अब भी मलबे में फंसे; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी एक दिन पहले 14 राज्यों में आंधी-तूफान का अलर्ट:मेरठ में तेज बारिश से मकान गिरे, 9 महीने की बच्ची समेत 2 की मौत; राजस्थान-MP में हीटवेव एक दिन पहले पत्नी को पति की संपत्ति मानने की‎ सोच असंवैधानिक है:दिल्ली हाईकोर्ट ने महाभारत की द्रौपदी का जिक्र किया, पति की याचिका खारिज की‎ एक दिन पहले रांची के आसमान पर विमानों ने बनाया तिरंगा:एयर शो में दिखा सेना का शौर्य, कल भी आकाश में दिखेंगे हैरतअंगेज करतब एक दिन पहले

धनतेरस पर जानिए पूजा से लेकर खरीददारी का शुभ मुहूर्त

Blog Image

आज यानी 10 नवंबर को धनतेरस का त्योहार पूरे देश में मनाया जा रहा है। इस दिन मां लक्ष्‍मी के साथ धन के देवता कुबेर की पूजा का विधान है। कहते हैं कि इस दिन दान पुण्‍य करने से आपको 13 गुना धन की प्राप्ति होती है। आइए जानते हैं पूजा करने से लेकर खरीदारी करने का शुभ मुहूर्त कब से कब तक है। धनतेरस से ही दीपावली के त्‍योहार का शुभारंभ हो जाता है। कार्तिक मास के कृष्‍ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को धनतेरस मनाई जाती है। इस दिन धन के देवता कुबेरजी और धन की देवी मां लक्ष्मी की पूजा की जाती है। इस दिन सोने-चांदी के अलावा बर्तनों की खरीददारी भी की जाती है। ऐसी मान्‍यता है कि इस दिन खरीदी गई वस्तुओं से 13 गुना वृ‍द्धि होती है। धनतेरस के त्‍योहार को विधि विधान से मनाने पर आपको साल भर धन की कमी नहीं होती है। आइए आपको बताते हैं धनतेरस का महत्व एवं शुभ मुहूर्त।


धनतेरस का पौराणिक महत्‍व-

पौराणिक मान्‍यताओं के मुताबिक कार्तिक मास के कृष्‍ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को समुद्र मंथन से भगवान धवंतरि अपने हाथ में अमृत से भरा कलश लेकर प्रकट हुए थे। धनवंतरी जी को विष्‍णु भगवान का अवतार माना जाता है। धनतेरस को उनके प्राकट्योत्‍सव के रूप में भी मनाया जाता है। इस दिन सोना चांदी खरीदने का भी विशेष महत्व होता है और इस अवसर पर दान पुण्य करने से आपकी संपत्ति  में 13 गुना वृद्धि होती है। धनतेरस के दिन से दीपावली के उत्‍सव को मनाने का सिलसिला शुरू हो जाता है। धनतेरस के दिन अपने घर में धनिए के बीज जरूर खरीदकर लाना चाहिए  इससे आपके घर में उन्नति होती ही। मां लक्ष्‍मी भी आपसे  प्रसन्‍न होती हैं।

धनतेरस का शुभ मुहूर्त

हिन्दू पंचांग के अनुसार कार्तिक कृष्‍ण त्रयोदशी तिथि का प्रारंभ 10 नवंबर को दोपहर में 12 बजकर 35 मिनट से हो रहा है। य‍ह तिथि अगले दिन 11 नवंबर को दोपहर में 1 बजकर 57 मिनट तक रहेगी। चूंकि धनतेरस का त्‍योहार प्रदोष काल में मनाने की परंपरा है। इसलिए इसे आज यानी शु्क्रवार को मनाया जा रहा है। धनतेरस के दिन शाम को प्रदोष काल में गणेश, लक्ष्‍मी और कुबेर देवताजी के पूजा की जाती है। इस पूजा का शुभ मुहूर्त शाम को 5 बजकर 47 से शुरू होगा और यह यह शाम को 7 बजकर 47 मिनट तक रहेगा। कुल अवधि एक घंटा 56 मिनट की होगी। 

धनतेरस पर सोना खरीदने का मुहूर्त-

धनतेरस पर सोना खरीदने का शुभ मुहूर्त दोपहर में 12 बजकर 35 मिनट से शुरू होकर अगले दिन सुबह 11 नवंबर को 6 बजकर 40 मिनट तक रहेगा।

 

अन्य ख़बरें

संबंधित खबरें