बड़ी खबरें

कैलाश-मानसरोवर यात्रा पर दोनों देशों में 6 साल बाद बनी सहमति 2 घंटे पहले ईरानी सुप्रीम लीडर खामेनेई को मारना चाहता था इजराइल:नेतन्याहू के मंत्री बोले- मौका नहीं मिला 2 घंटे पहले केदारनाथ हाईवे पर लैंडस्लाइड, यात्री फंसे:अहमदाबाद-सूरत में बाढ़, घरों में घुसा पानी 2 घंटे पहले देशभर में सामान्य से 12% ज्यादा हुई बारिश 2 घंटे पहले लखनऊ में दिखेंगी 42 मंजिला तक की गगनचुंबी इमारतें:LDA ने तीन हाउसिंग प्रोजेक्ट्स को दी मंजूरी 2 घंटे पहले

देवबंद में भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर पर चली गोली, अस्पताल में भर्ती

Blog Image

सहारनपुर के देवबंद में भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर की कार पर आज शाम अज्ञात हमलावरों ने फायरिंग कर की। अचानक हुए इस हमले में गोली चंद्रशेखर को छूकर निकल गई। इसमें उन्हें हल्की चोटें आई हैं। घटना के तुरंत बाद उन्हें देवबंद के अस्पताल में भर्ती कराया कराया गया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद बताया कि उनकी जान को कोई खतरा नहीं है। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। 

हरियाणा नंबर की कार में आए थे हमलावर-

पुलिस के मुताबिक हमलावर हरियाणा नंबर की कार में सवार होकर आए थे। हमलावरों की कार एक जगह सीसीटीवी कैमरे में नजर आई है।  पुलिस ने बदमाशों की धरपकड़ के लिए पूरे शहर में नाकाबंदी कर दी है। वहीं सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। चंद्रशेखर के समर्थकों ने पुलिस को बताया है कि वह समाज के एक कार्यक्रम में भाग लेने के लिए अपनी कार में सवार होकर देवबंद आए थे।

 

अन्य ख़बरें