बड़ी खबरें

दूसरे चरण में यूपी-बिहार में सबसे कम वोटिंग, नॉर्थ ईस्ट में पड़े बंपर वोट 21 घंटे पहले लखनऊ में शहीद पथ पर आज शाम चार से रात नौ बजे तक नहीं चलेंगी बसें, रहेगा ट्रैफिक डायवर्जन 21 घंटे पहले आईपीएल 2024 के 42वें मुकाबले में पंजाब ने किया ऐतिहासिक रन चेज, कोलकाता नाइट राइडर्स को 8 विकेट से हराया 21 घंटे पहले आईपीएल 2024 में लखनऊ सुपर जायंट्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच आज होगा 44वां मुकाबला, शाम 7.30 बजे से लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेला जाएगा मैच 21 घंटे पहले ऑयल एंड नेचुरल गैस कॉरपोरेशन (ONGC) ने जूनियर/एसोसिएट कंसल्टेंट के 28 पदों पर निकाली भर्तियां, 10 मई 2024 तक कर सकते हैं आवेदन 21 घंटे पहले सिविल एविएशन मिनिस्ट्री ने विभिन्न कैटेगरी में कंसल्टेंट के पदों पर निकाली भर्तियां, 8 मई 2024 है फॉर्म भरने की अंतिम तारीख 20 घंटे पहले पश्चिम बंगाल लोक सेवा आयोग (WBPSC) ने मत्स्य विस्तार अधिकारी, सहायक मत्स्य अधिकारी सहित अन्य पदों पर निकाली भर्ती, 13 मई 2024 है फॉर्म भरने की लास्ट डेट 20 घंटे पहले ममता बनर्जी हेलिकॉप्टर में चढ़ते समय लड़खड़ाकर गिरीं: दुर्गापुर में हुई घटना 16 घंटे पहले

देव दीपावली पर 12 लाख दीयों से जगमगाएंगे काशी के 85 घाट

Blog Image

देव दीपावली के खास मौके पर बाबा भोलेनाथ की नगरी काशी के 85 घाटों को 12 लाख दीयों से सजाया जाएगा। इसमें गोबर के एक लाख और मिट्टी के 11 लाख दीये होंगे। काशी में गंगा महोत्सव का आगाज गुरुवार 23 नवंबर यानी आज से राजघाट पर होगा। देव दीपावली के अवसर पर 23 नवबंर से रोजाना राजघाट और राजेंद्र प्रसाद घाट पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। डॉ. राजेंद्र प्रसाद घाट के महोत्सव का शुभारंभ महापौर अशोक तिवारी व विधायक डॉ. नीलकंठ तिवारी करेंगे। यह कार्यक्रम 23 नवबंर से शुरु होकर 27 नवबंर तक रोजाना होगा। 

काशी में 26 नवबंर को मनाई जाएगी देव दीपावली-

आपको बता दे कि कार्तिक पूर्णिमा का दिन कार्तिक माह का आखिरी दिन होता है। इसी दिन देशभर में देव देवाली भी मनाई जाती है लेकिन इस बार पंचांग के भेद के कारण देव दिवाली 26 नवंबर 2023 को मनाई जाएगी और कार्तिक पूर्णिमा का व्रत, स्नान 27 नवंबर 2023 को है। देव दिवाली यानी देवता की दीपावली। देव दिवाली का शिव जी से गहरा संबंध है और काशी पूरी तरह से बाबा भोलेनाथ को समर्पित है। इसलिए देव दीपावली का त्योहार काशी में बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है। इस दिन सुबह गंगा स्नान और शाम को घाट पर दीपदान किया जाता है।

12 लाख दीयों से रोशन होंगे 85 घाट-

इस बार देव दीपावली पर काशी के 85 घाट 12 लाख दीयों से रोशन होंगे। इसमें गोबर के एक लाख और मिट्टी के 11 लाख दीये घाटों की गरिमा बढ़ाएगे। गंगा उस पार दीपोत्सव कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए 20 सेक्टर में बांटा गया है। उम्मीद है कि इस बार का काशी दीपोत्सव ऐतिहासिक होगा। यहां काशी सांसद सांस्कृतिक महोत्सव के विजेता 23 से 26 नवंबर तक प्रस्तुति देंगे।

सुरक्षा के हुए पुख्ता इंतजाम- 

वहीं ऐसे में प्रशासन की तरफ से सुरक्षा के भी इंतजाम किये गए हैं। बता दे कि बुधवार को अस्सी घाट पर नाविक समाज के साथ अधिकारियों ने बैठक की। जिसमें अधिकारियों ने कहा कि नावों में क्षमता से अधिक सवारी बैठाने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी। नावों में बैठने वाले पर्यटकों को अनिवार्य रूप से लाइफ जैकेट पहनना होगा। देव दीपावली पर सिर्फ सीएनजी वाहन चलाने की अनुमति होगी और नावों में क्षमता से अधिक सवारी बैठाने वाले नाव चालकों पर कमिश्नरेट पुलिस की नजर रहेगी। रात 10 बजे के बाद नावों के संचालन पर रोक रहेगी। इस बैठक में अपर पुलिस आयुक्त कानून व्यवस्था, डीसीपी काशी अक्षत वर्मा, अपर नगर आयुक्त दुष्यंत कुमार, नाविक समाज के प्रमोद मांझी आदि मौजूद रहे। इसी के साथ 

अन्य ख़बरें

संबंधित खबरें