बड़ी खबरें
4 November, 2023, 3:47 pm
अगर आप प्रकृति और पक्षियों के नजदीक से देखने के शौकीन हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। पक्षियों के कलरव और प्रकृति की सुंदरता को महसूस करना चाहते हैं तो आपके लिए मेरठ की हस्तिनापुर सेंचुरी एक अच्छा स्थान साबित हो सकती है। जहां एक नहीं बल्कि सैकड़ों प्रजाति के पक्षी आपको देखने को मिलेंगे। जिनकी चहचहाहट आपको दीवाना बना देगी। आप इनकी इन्हीं अठखेलियों में कहीं खो जाएंगे। ऐसा मनोरम स्थान जहां पर पहुंच कर आपके दिलो-दिमांग को सुकून जरूर पहुंचाएगा।
200 से अधिक प्रताजितयों के पक्षी पहुंचे-
एसोसिएट प्रोफेसर यशवंत कुमार राय के मुताबिक सर्दियों के मौसम में हजार किलोमीटर की यात्रा करते हुए यहां पर विदेशी पक्षी हस्तिनापुर की सेंचुरी में आते हैं जिनका दीदार आप कर सकते हैं। जो अक्टूबर महीन से आने शुरू हो जाते हैं। जो यहां मार्च तक रहते हैं। यहां 200 से अधिक प्रकार की प्रताजितयों के पक्षी पहुंच चुके हैं। इसके साथ ही अन्य प्रजातियों के पक्षियों का आना भी शुरू हो गया है। इसके साथ ही यहां पर पर्यटकों का आना भी शुरू हो गया है।
इन पक्षियों के कीजिए दीदार-
हस्तिनापुर सेंचुरी की बात की जाए तो स्पून बिल, सारस क्रेन, इंडियन स्कीमर, ब्लैक नेक्ड ,स्टोक, यूरेशियन कलीव, सुर्खाब ,ऑस्ट्रेलियन सारांश, ब्लैक विंगड, स्टिल्ट विदेशी पक्षियों के साथ विभिन्न प्रकार के भारतीय पक्षी भी आपको देखने को मिलेंगे। इन पक्षियों का यहां विशेष दौरा इसलिए भी देखने को मिलता है। क्योंकि हस्तिनापुर क्षेत्र की अगर बात की जाए तो बेहद कम प्रदूषण यहां देखने को मिलता है। वही गंगा तट होने की वजह से वातावरण और भी मनोरम हो जाता है।
पक्षियों के साथ ही धार्मिक दृष्टि से भी महत्वपूर्ण-
आपको बता दें कि यह स्थान विभिन्न प्रकार के पक्षियों के साथ ही साथ धार्मिक दृष्टि से भी बेहद महत्वपूर्ण है। महाभारत कालीन इस धरती पर विभिन्न ऐसे मंदिर भी बने हुए हैं जिनका सीधा संबंध महाभारत काल से है। इसलिए यहां आने वाले पर्यटक पक्षियों के साथ ही धार्मिक पर्यटन भी कर लेते हैं।