बड़ी खबरें

'धार्मिक मामलों में कोई हस्तक्षेप नहीं करेगी सरकार', वक्फ बिल पर बोले रिजिजू 14 घंटे पहले हार्वर्ड विवि में पढ़ाई जाएगी महाकुंभ की केस स्टडी, देश-दुनिया के 26 संस्थान इस आयोजन पर कर रहे अध्ययन 14 घंटे पहले भारत 100 तो कनाडा व जापान अमेरिकी चीजों पर लगाते हैं 300 से 700% तक टैरिफ 14 घंटे पहले 'मोदी भू-राजनीतिक माहौल में सबसे अहम खिलाड़ी', चिली के राष्ट्रपति ने पीएम की तारीफ में खूब पढ़े कसीदे 14 घंटे पहले

भव्य राम मंदिर ले रहा आकार, निर्माण कार्य हुआ और तेज, बढ़ाई गई करीगरों की संख्या

Blog Image

भगवान राम की नगरी अयोध्या में हो रहे भव्य राम मंदिर निर्माण का कार्य और तेज हो गया है। जिसके चलते काम करने वालों के साथ ही मूर्ति बनाने वाले कारीगरों की संख्या में इजाफा कर दिया गया है। जानकारी के मुताबिक राम मंदिर के भूतल का लगभग 80 फीसदी काम पूरा हो चुका है। इसके साथ ही 162 खंभे बनाए गए हैं। अब इन खंभों में 4500 से अधिक मूर्तियां उकेरी जा रही हैं। इन मूर्तियों के बन जाने से त्रेतायुग की झलक दिखाई देगी। इसके लिए राजस्थान  से 40 कारीगर बुलाए गए हैं। कारीगरों का कहना है कि वो हर मूर्ति के सहारे एक खास मैसेज देंगे।  

हर खंभे में बनाई जा रही हैं 20-24 मूर्तियां-

जानकारी के मुताबिक मंदिर में बनने वाले हर खंभे को 3 पार्ट में बांटा गया है। हर एक खंभे में 20 से 24 मूर्तियां उकेरी जा रही हैं। खंभे के ऊपरी हिस्से में 8 से 12 मूर्तियां बनाई जा रही हैं। बीच के हिस्से में 4 से 8 मूर्ति और नीचे के हिस्से में  4 से 6 मूर्तियां उकेरी जा रही हैं। आपको बता दें कि एक कारीगर को एक पिलर पर मूर्ति बनाने में करीब 200 दिन लगते हैं। हर खंभे के ऊपरी हिस्से में नृत्यांगनाओं की  मूर्तियां बनाई जा रही हैं। बीच में भगवान शिव के विभिन्न स्वरूपों को दर्शाया जाएगा। नीचे के हिस्से में हनुमान के विभिन्न स्वरूपों को उकेरा जाएगा। इसके साथ ही त्रेता युग के रामायण से जुड़े अंगद, सुग्रीव, जामवंत, निषाद राज समेत अनेक मूर्तियों को खंभों पर उकेरा जाएगा। इसके अलावा अन्य देवी-देवताओं की मूर्तियों को भी उकेरा जा रहा है। आपको बता दें कि कारीगरों की संख्या 150 के पार करने की तैयारी भी चल रही है ताकि मकर संक्रांति 2024 से पहले इसका कार्य पूरा किया जा सके।

गर्भगृह में होगी भगवान के बालक रूप की मूर्ति- 

ट्रस्ट के सदस्य अनिल मिश्र के मुताबिक राम मंदिर के भूतल में फर्श का काम अगस्त से शुरू हो जाएगा। गर्भगृह मंदिर में सफेद मार्बल का उपयोग किया जाएगा। फर्श पर कालीन जैसी डिजाइन बनाई जाएगी। मंदिर के फर्श पर मकराना का मार्बल लगेगा। भगवान की गर्भ गृह में जो मूर्ति होगी वो 5 वर्ष के बालक रूप की होगी। विश्व हिंदू परिषद के उपाध्यक्ष चंपत राय ने अयोध्या के राम मंदिर को लेकर बताया कि 15 से 24 जनवरी 2024 के बीच उपयुक्त तिथि में भगवान की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। 

अन्य ख़बरें

संबंधित खबरें