बड़ी खबरें

रामलीला मैदान में कांग्रेस की बड़ी रैली आज, लोकसभा चुनावों के दौरान दिल्ली में राहुल गांधी की पहली जनसभा 6 घंटे पहले पांचवें चरण के लिए आज शाम थम जाएगा चुनाव प्रचार, यूपी की 14 लोकसभा सीटों पर 20 मई को होगा मतदान 6 घंटे पहले डॉ एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय लखनऊ (AKTU) के स्टूडेंट बनेंगे आर्टिशियल इंटेलिजेंस एक्सपर्ट, एआई फंडामेंटल्स की दी जाएगी ट्रेनिंग 6 घंटे पहले लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण में रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, राहुल गांधी और स्मृति ईरानी की दांव पर लगी प्रतिष्ठा, लखनऊ पूर्व विधानसभा उप चुनाव के लिए भी मैदान में 4 प्रत्याशी 6 घंटे पहले IPL 2024 में प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हुई लखनऊ, चौथे स्थान के लिए चेन्नई और आरसीबी में जंग 6 घंटे पहले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और डिफेंडिंग चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स के बीच आज होगा 68वां मुकाबला, बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा मैच 6 घंटे पहले दुनिया की टॉप 2 हजार यूनिवर्सिटीज में 64 इंडियन इंस्टीट्यूट्स शामिल, पहले नंबर पर IIM-A, टॉप 10 में हैं 4 IITs 6 घंटे पहले मिनिस्ट्री ऑफ सिविल एविएशन में 108 पदों पर निकली भर्ती, ग्रेजुएट्स को मौका, 56 साल है एज लिमिट 6 घंटे पहले बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर सहित अन्य पदों पर निकली भर्ती, उम्मीदवार ऑफिसियल वेबसाइट vasantakfi.ac.in पर 7 जून 2024 तक कर सकते हैं अप्लाई 6 घंटे पहले भीषण लू की चपेट में उत्तर भारत; राजस्थान-दिल्ली समेत इन राज्यों में प्रचंड गर्मी की अलर्ट 2 घंटे पहले

वाराणसी का रामेश्वर गांव देश के सर्वश्रेष्ठ 35 पर्यटन गांवों में हुआ शामिल

Blog Image

ग्रामीण पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध उत्तर प्रदेश की योगी सरकार के लिए खुशखबरी है। सरकार की पर्यटन को बढ़ावा देनी की मुहिम रंगा ला रही है इसी के चलते यूपी के वाराणसी के रामेश्वर गांव को देश के सर्वक्षेष्ठ 35 पर्यटन गांवों में से एक के रूप में चुना गया है।आपको बता दें कि रामेश्वर गांव गंगा नदी के तट पर स्थित है। यह प्राकृतिक सुंदरता और समृद्ध संस्कृति का एक अनूठा संयोजन है। गांव के ज्यादातर किसान आर्गेनिक खेती करते हैं और बड़ी संख्या में गो-पालन करते हैं। तकरीबन 1800 लीटर दूध प्रतिदिन यहां से बाजार में जाता है।

गांव में पर्यटन को बढ़ावा देने के हर संभव प्रयास-
 
राज्य के पर्यटन व संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने कहा कि रामेश्वर गांव का चयन एक ऐतिहासिक क्षण है। उन्होंने कहा कि यह गांव पर्यटकों के लिए एक आकर्षक गंतव्य है और इसकी पहचान को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार हर संभव प्रयास करेगी। साथ ही पर्यटन विभाग के उपनिदेशक आरके रावत ने कहा कि रामेश्वर गांव को एक पर्यटन स्थल के रूप में और विकसित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि गांव में बुनियादी ढांचे में सुधार किया जाएगा और पर्यटकों के लिए आकर्षक गतिविधियों और सुविधाओं का विकास किया जाएगा। रामेश्वर गांव को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने से स्थानीय लोगों को आर्थिक लाभ होगा और यह गांव के विकास में भी योगदान देगा।

10 साल में दोगुना हुआ घरेलू पर्यटन-  

उत्तर प्रदेश के  घरेलू पर्यटन का आंकड़ा बीते दस साल में दोगुना हो गया है। जबकि इसी दौरान विदेशी पर्यटकों की संख्या में पांच गुना कमी आयी है। यूपी के पर्यटन में वाराणसी, प्रयागराज, अयोध्या, वृंदावन, आगरा, और मथुरा लोगों के पसंदीदा स्थल बन गए हैं। पर्यटन एवं संस्कृति के प्रमुख सचिव, मुकेश मेश्राम ने बताया कि उत्तर प्रदेश में पर्यटन उद्योग तेजी से बढ़ रहा है। वे हेरिटेज टूरिज्म और वाटर एडवेंचर को बढ़ावा देने का काम कर रहे हैं। विदेशी पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए उचित सुविधाएं विकसित की जाएंगी। आंकड़े बताते हैं कि उत्तर प्रदेश में घरेलू पर्यटकों की संख्या दोगुनी रफ्तार से बढ़ी है। साल 2012 में घरेलू पर्यटकों की संख्या 16.94 करोड़ थी और विदेशी सैलानियों की संख्या 29.89 लाख थी। जबकि साल 2022 में घरेलू पर्यटकों की संख्या 31.70 करोड़ पहुंच गई और विदेशी सैलानियों का आंकड़ा केवल 6.48 लाख रह गया है।

विदेशियों को लुभाने में आगरा आगे- 

आंकड़ों के मुताबिक आगरा उत्तर प्रदेश में विदेशी पर्यटकों के लिए सबसे लोकप्रिय शहर रहा है। जहां 2012 में आगरा में 13.43 लाख विदेशी सैलानी आए थे, वहीं साल 2022 में भी यहां 3.45 लाख तक विदेशी पर्यटक विजिट किये हैं। विदेशी पर्यटकों के मामले में काशी (वाराणसी) हमेशा दूसरे नंबर पर रही है। जहां 2012 में 2.78 लाख और साल 2022 में 83,741 लोग ही पहुंचे हैं। हालांकि काशी घरेलू पर्यटन में सबको पीछे छोड़ रहा है। यहां साल 2022 में 7.12 करोड़ लोग, जबकि प्रयागराज में 2.55 करोड़ लोग, अयोध्या 2.39 करोड़ लोग, वृंदावन में 1.76 करोड़ लोग, आगरा 94 लाख और मथुरा 89 लाख से ज्यादा लोग पहुंचे हैं।

अन्य ख़बरें

संबंधित खबरें