बड़ी खबरें

लोकसभा चुनाव के बीच कांग्रेस को बड़ा झटका, अरविंदर सिंह लवली का दिल्ली कांग्रेस के अध्यक्ष पद से इस्तीफा 13 घंटे पहले ED ने AAP विधायक अमानतुल्ला खान को फिर भेजा समन, 29 अप्रैल को पेश होने का आदेश 13 घंटे पहले आईपीएल 2024 के 44वें मैच में लखनऊ के घर में राजस्थान को मिली 'रॉयल' जीत, संजू-ध्रुव ने खेली नाबाद अर्धशतकीय पारियां 13 घंटे पहले आईपीएल 2024 के 45वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम के बीच भिड़ंत आज, अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा मैच 13 घंटे पहले बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) ने आवासीय विद्यालय में शिक्षकों की निकाली भर्ती, 16 मई 2024 है आवेदन करने की लास्ट डेट 13 घंटे पहले आज कर्नाटक के बेलगावी पहुंचे पीएम मोदी, जनसभा में कहा- कांग्रेस को देश की उपलब्धियां अच्छी नहीं लगती 10 घंटे पहले कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने आज ओडिशा के केंद्रपाड़ा में की चुनावी रैली, भाजपा पर बोला जमकर हमला 7 घंटे पहले

देश को पहली अंडरवाटर मेट्रो सहित, 6 नई मेट्रो ट्रेनों का तोहफा

Blog Image

(Special Story) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज कोलकाता में 15 हजार 400 करोड़ रुपये की कई कनेक्टिविटी परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इस दौरान पीएम मोदी ने छह नई मेट्रो ट्रेनों को हरी झंडी भी दिखाई। इसके तहत कोलकाता में हावड़ा मैदान और एस्प्लेनेड के बीच अंडर वाटर मेट्रो ट्रेन को भी हरी झंडी दिखाई गई। इसी के साथ भारत में नदी के नीचे पहली सुरंग भी यातायात के लिए खुली। उद्घाटन के बाद प्रधानमंत्री मोदी कोलकाता में भारत की पहली अंडरवॉटर मेट्रो रेल में सवार हुए और छात्रों के साथ संवाद भी किया। 

पीएम ने इन मेट्रो सेवाओं को दिखाई हरी झंडी-

पीएम मोदी ने कवि सुभाष मेट्रो, माझेरहाट मेट्रो, कोच्चि मेट्रो, आगरा मेट्रो, मेरठ-आरआरटीएस सेक्शन, पुणे मेट्रो, एस्प्लेनेड मेट्रो-कोलकाता से मेट्रो रेलवे सेवाओं को हरी झंडी दिखा कर शुभारंभ किया। आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश में विकास, मेट्रो की स्पीड से दौड़ रहा है। क्योंकि मेट्रो के मामले में यूपी ने रिकॉर्ड कायम कर दिया है। इसी के साथ सबसे ज्यादा शहरों में मेट्रो दौड़ाने वाला देश का पहला राज्य यूपी बन गया है। राजधानी लखनऊ समेत नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गाजियाबाद और कानपुर में मेट्रो ट्रेनें सरपट दौड़ रही हैं।

महज 11 महीने में बनी मेट्रो -

मेट्रो ट्रेन के 6 किमी लंबे प्रायोरिटी कॉरिडोर के तीन भूमिगत स्टेशन का निर्माण रिकॉर्ड 11 महीने में पूरा हो गया। देश के अन्य किसी भी मेट्रो ट्रेन के प्रोजेक्ट के मुकाबले आगरा में तेजी से काम हुआ है। लखनऊ और कानपुर की तरह आगरा मेट्रो का किराया प्रस्तावित है। आगरा में एक स्टेशन के बीच सफर करने के लिए 10 रुपये किराया रहेगा। दो स्टेशन तक के लिए 15 रुपये किराया रहेगा। इसके साथ ही छह स्टेशन तक सफर का किराया 20 रुपये होगा। आगरा मेट्रो का टाइम टेबल सुबह 6 बजे से रात 10 बजे तक का रहेगा।

AI से होगी निगरानी -

आगरा में मेट्रो स्टेशन पर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से निगरानी की जाएगी। यदि मेट्रो स्टेशन पर कोई भी सामान 5 मिनट से ज्यादा समय तक रखा रह जाता है तो एआई की मदद से अलर्ट जारी होगा अलार्म बजने पर सुरक्षा टीम पहुंच कर लावारिस सामान को देखेगी।

भारत की पहली अंडरवाटर मेट्रो -

भारत को जल्द अपनी पहली अंडरवाटर मेट्रो टनल मिलने वाली है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कोलकाता में 6 मार्च को अंडरवाटर टनल का उद्घाटन करेंगे। पीएम मोदी 6 मार्च 2024 को कोलकाता के एस्प्लानेड से हावड़ा मैदान तक मेट्रो सेवा का उद्घाटन करेंगे। मेट्रो हुगली नदी के नीचे 520 मीटर की दूरी 45 सेकंड में तय करेगी। कोलकाता मेट्रो के ईस्ट-वेस्ट मेट्रो कॉरिडोर का हिस्सा है, जो हावड़ा मैदान को एस्प्लेनेड से जोड़ती है। भारत में पहली बार किसी भी नदी के नीचे सुरंग बनी है। इसके साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कोलकाता में करोड़ों रुपए की योजनाओं का शिलान्यास करेंगे।

 32 मीटर नीचे बनी है कोलकाता मेट्रो-

मेट्रो का काम 1970 के दशक में शुरु हुआ था। लेकिन इन दस वर्षो में हुई प्रगती पिछ्ले चालीस वर्षो की तुलना से अधिक सराहनीय है। ये अंडरवाटर मेट्रो टनल हुगली नदी के तट से 32 मीटर नीचे बना है। ये यात्रियों के समय की बचत करेगा। इस मैट्रो के शुरु हो जाने से ईस्ट वेस्ट हावड़ा मैदान से नदी मे बने टनल के जरिये साल्ट लेक सेक्टर पहुचा जा सकता है।

देश के महानगरों में रहने वाले करोड़ों लोग रोजाना मेट्रो से सफर करते हैं। मेट्रो रेल सेवा की बदौलत उन्हें काफी सहूलियत मिलती है। 

दिल्ली मेट्रो भारत की सबसे बड़ी मेट्रो रेल सेवा -

दिल्ली मेट्रो भारत की सबसे बड़ी मेट्रो रेल सेवा है। रोजाना तकरीबन 50 लाख यात्री दिल्ली मेट्रो से ट्रैवल करते हैं। साल 2002 में दिल्ली मेट्रो की शुरुआत हुई थी शाहदरा से तीस हजारी कॉरिडोर तक मेट्रो चली थी। तब से लेकर दिल्ली मेट्रो का बहुत विस्तार हुआ है। दिल्ली मेट्रो कुल 12 लाइनों पर अपनी सेवाएं देती है। इसमें कुल 286 मेट्रो स्टेशन शामिल हैं।

DMRC  देश का सबसे बड़ा मेट्रो रेल नेटवर्क-
आज दिल्ली मेट्रो एनसीआर की लाइफ लाइन बन गई है। दिल्ली मेट्रो का विस्तार, नोएडा, गाजियाबाद, फरीदाबाद, गुड़गांव, बहादुरगढ़ और वल्लभगढ़ तक करीब 350 किलोमीटर लंबे नेटवर्क में फैल चुका है। आज रोजाना करीब 30 लाख लोग दिल्ली मेट्रो रेल सेवाओं का लाभ उठाते हैं। अब देश के महानगरों के साथ-साथ राज्यों की राजधानी और कई शहरों में मेट्रो रेल का काम चल रहा है। इनमें जयपुर, इंदौर-भोपाल, हैदराबाद, चेन्नई और लखनऊ जैसे शहर शामिल हैं।

देश की  पहली मेट्रो ट्रेन-

भारत में सबसे पुरानी मेट्रो रेल के तौर पर कोलकाता मेट्रो को जाना जाता है। इसकी शुरुआत 24 अक्टूबर 1984 को कोलकाता में हुई। हालांकि, इसकी रूपरेखा 13 साल पहले यानी 1971 में तैयार की गई। मेट्रो रेल, कोलकाता के अनुसार, 1971 में जन द्रुत परिवहन प्रणाली के निर्माण हेतु महायोजना तैयार की गई थी।

दुनिया में सबसे पहले मेट्रो ट्रेन कहां चली थी?

महानगरों में रहने वाले  लोगों के लिए सबसे अच्छा साधन मेट्रो रेल सेवा है। लेकिन सोचिए  दुनिया में सबसे पहली बार मेट्रो कहां चली होगी? तो आइए हम आपको बताते हैं।   

साल 1863 में ब्रिटेन में पहली बार मेट्रो रेल सेवा शुरू हुई थी। ब्रिटेन की राजधानी लंदन में यह मेट्रो ट्रेन चलाई गई थी। लंदन मेट्रो रेल सेवा को दुनिया की सबसे पुरानी मेट्रो सेवा माना जाता है। 1863 में मेट्रोपॉलिटन रेलवे के उद्घाटन के बाद इसकी शुरुआत हुई थी। शुरुआत में भाप के इंजन का इस्तेमाल किया जाता था। लंदन मेट्रो रेल सेवा दुनिया की सबसे बड़ी अंडरग्राउंड मेट्रो रेल सेवा है। यह कुल 408 किलोमीटर में फैला हुआ है। लंदन मेट्रो में रोजाना लगभग 48 लाख लोग सफर करते हैं।

अन्य ख़बरें