बड़ी खबरें

रोजगार महाकुंभ का शुभारंभ: सीएम योगी बोले- पहले गांव के गांव करते थे पलायन, अब प्रदेश में ही मिल रही नौकरी 19 घंटे पहले अमेरिका भेजे जाने वाले भारतीय सामानों पर लगेगा 50% का भारी टैरिफ, श्रम आधारित उद्योगों पर होगा असर 19 घंटे पहले भारत में बनकर 100 देशों में जाएगी e-Vitara SUV, पीएम मोदी ने कार को दिखाई हरी झंडी 19 घंटे पहले

उत्तर प्रदेश ने हॉकी के बाद अब जीता वॉलीबाल का खिताब

Blog Image

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) ने हॉकी ( Hockey) के बाद वॉलीबाल (Volleyball) का भी ख़िताब अपने नाम कर लिया है। उत्तर प्रदेश की सब जूनियर वॉलीबाल टीम ने अपना दम दिखते हुए गुरुवार को चैंपियन बन गई। कोलकाता में हुई 45वीं सब जूनियर राष्ट्रीय वॉलीबाल चैंपियनशिप में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए दिल्ली जैसे मजबूत टीम को धराशाई कर दिया। यूपी इन दिनों वॉलीबॉल से लेकर हॉकी तक में बेहतरीन प्रदर्शन कर रहा है। आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश की वॉलीबाल टीम में लखनऊ स्पोर्ट्स कॉलेज के 5 खिलाड़ी शामिल थे। इन खिलाड़ियों में रजत सिंह को चैंपियन का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी घोषित किया गया। 

पिछले दिनों जीता था हॉकी का खिताब 

यूपी ने पिछले दिनों ओडिशा के प्रतिष्ठित बिरसा मुंडा हॉकी स्टेडियम में सब जूनियर चैंपियनशिप में हॉकी के फाइनल में ओडिशा हॉकी संघ को हराकर 13 वीं बार हॉकी इंडिया सब जूनियर पुरूष राष्ट्रीय चैंपियनशिप का खिताब अपने नाम किया था। उत्तर प्रदेश ने ओडिशा हॉकी संघ को सात एक से हराकर टूर्नामेंट जीत लिया था। अब यूपी ने हॉकी के बाद वॉलीबाल में कमाल कर दिया है। 

अन्य ख़बरें