बड़ी खबरें

'संभल में शाही जामा मस्जिद को लेकर इलाहाबाद हाईकोर्ट के हस्तक्षेप नहीं', सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की याचिका 12 घंटे पहले 25 राज्यों-केंद्र शासित प्रदेशों में वन क्षेत्रों पर अतिक्रमण, MP और असम में सबसे ज्यादा 12 घंटे पहले IIT गुवाहाटी ने विकसित की बायोचार तकनीक, अनानास के छिलके-मौसमी के रेशे साफ करेंगे पानी 12 घंटे पहले बेहद खतरनाक जलवायु प्रदूषक है ब्लैक कार्बन, मानसून प्रणाली में उत्पन्न कर रहा है गंभीर बाधा 12 घंटे पहले संपत्ति का ब्योरा न देने वाले आईएएस अफसरों को करें दंडित, संसदीय समिति ने की सिफारिश 12 घंटे पहले 'राष्ट्र को मजबूत बनाती भाषाएं...,' सीएम योगी बोले- राजनीतिक हितों के लिए भावनाओं को भड़का रहे नेता 12 घंटे पहले

ऋषभ के जांबाजों से टकराएगी संजू की आर्मी, दिल्ली कैपिटल्स को है पहली जीत का इंतजार..

Blog Image

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 का 9वां मैच राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच आज यानि 28 मार्च को जयपुर के सिवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला जाएगा। राजस्थान ने लखनऊ सुपरजाएंट्स को हराकर 17वें सीजन की शुरुआत की थी। वहीं दिल्ली को अपने सीजन ओपनर में पंजाब के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा है। दिल्ली कैपिटल्स गुरुवार को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ इस आईपीएल सीजन की पहली जीत दर्ज करने के इरादे से उतरेगा।

सनराइजर्स हैदराबाद और मुंबई इंडियंस के बीच बुधवार को खेले गए आईपीएल 2024 के आठवें मैच में कीर्तिमानों की झड़ी लगी।  इस मैच में 500 से ज्यादा रन बने। इस मैच में दर्शकों का भरपूर मनोरंजन हुआ। इस सीजन के सबसे मंहगे कप्तान पैट कमिंस और हार्दिक पांड्या  की टीमों ने हैदराबाद  में रनों का अंबार लगा दिया। अंत में मुंबई की टीम को 31 रनों से हार का सामना करना पड़ा है। यह मुंबई की इस सीजन की लगातार दूसरी हार है। 

ऋषभ पंत पर नजरें 

दिल्ली कैपिटल्स राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ इस आईपीएल सीजन की पहली जीत दर्ज करने के इरादे से उतरेगा। पंजाब किंग्स के खिलाफ हार के साथ आईपीएल 2024 सीजन की शुरुआत करने वाली ऋषभ पंत की अगुआई वाली दिल्ली कैपिटल्स की नजरें राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ होने वाले मैच में जीत का खाता खोलने पर होंगी।  गंभीर कार दुर्घटना के कारण 453 दिन बाहर रहने के बाद पंत पंजाब किंग्स के खिलाफ मुल्लांपुर में उनके नए घरेलू मैदान पर वापसी करते हुए सिर्फ 13 गेंद पर 18 रन  बना पाए थे।

दिल्ली के सामने सैमसन की चुनौती

लखनऊ के खिलाफ सैमसन जिस तरह से बल्लेबाजी कर रहे थे उसे देखकर लग रहा था कि वह अच्छी लय में हैं। ऐसे में दिल्ली के गेंदबाजों के लिए सैमसन को रोकना चुनौती होगी। राजस्थान के कप्तान के रूप में भी सैमसन का रिकॉर्ड बेहतर है। 

दिल्ली कैपिटल्स  में  हो सकते हैं बड़े बदलाव-

चोट के बाद तेज गेंदबाज एनरिच नॉर्त्जे दिल्ली टीम में वापसी के लिए तैयार हैं। नॉर्त्जे पंजाब के खिलाफ पिछले मैच में नहीं खेल सके थे और उनके टीम में लौटने से दिल्ली के तेज गेंदबाजी आक्रमण को मजबूती मिलेगी। नॉर्त्जे दिल्ली टीम से जुड़ गए हैं और उम्मीद है कि उन्हें आज होने वाले मैच में प्लेइंग इलेवन में जगह मिलेगी। उनके साथ गेंदबाजी विभाग में मुकेश कुमार और खलील अहमद जिम्मा संभाल सकते हैं। नॉर्त्जे का प्रदर्शन 2022 और 2023 में कुछ खास नहीं रहा था। 2022 सीजन में उन्होंने छह मैचों में नौ विकेट और 2023 में 10 मैचों में 10 विकेट लिए थे। 

राजस्थान रॉयल्स की संभावित टीम- 

यशस्वी जयसवाल, जोस बटलर (विकेटकीपर),संजू सैमसन (कप्तान), रियान पराग, शिमरोन हेटमायर, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, संदीप शर्मा, आवेश खान, युजवेंद्र चहल, ट्रेंट बोल्ट

दिल्ली कैपिटल्स की संभावित टीम-

मिशेल मार्श, डेविड वार्नर, शाई होप (विकेटकीपर), ऋषभ पंत (कप्तान), रिकी भुई, ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल, सुमित कुमार, कुलदीप यादव, खलील अहमद, इशांत शर्मा

अन्य ख़बरें