बड़ी खबरें

'धार्मिक मामलों में कोई हस्तक्षेप नहीं करेगी सरकार', वक्फ बिल पर बोले रिजिजू 14 घंटे पहले हार्वर्ड विवि में पढ़ाई जाएगी महाकुंभ की केस स्टडी, देश-दुनिया के 26 संस्थान इस आयोजन पर कर रहे अध्ययन 14 घंटे पहले भारत 100 तो कनाडा व जापान अमेरिकी चीजों पर लगाते हैं 300 से 700% तक टैरिफ 14 घंटे पहले 'मोदी भू-राजनीतिक माहौल में सबसे अहम खिलाड़ी', चिली के राष्ट्रपति ने पीएम की तारीफ में खूब पढ़े कसीदे 14 घंटे पहले

नीरज चोपड़ा बने विश्व चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने वाले भारत के पहले एथलीट

Blog Image

बीते 27 अगस्त को नीरज चोपड़ा ने हंगरी के बुडापेस्ट में विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप के पुरुष भाला फेंक फाइनल में स्वर्ण पदक जीत कर इतिहास रच दिया है। बीते वर्ष की इस प्रतियोगिता में रजत पदक जीतने वाले नीरज ने इस साल अपने मेडल का रंग बदल कर पीला कर लिया है। अब नीरज विश्व चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने वाले भारत के पहले एथलीट बन गए हैं। इसके साथ ही अभिनव बिंद्रा के बाद अब वह दूसरे ऐसे भारतीय बन गए हैं  जिसने ओलिंपिक और आईएसएसएफ वर्ल्ड चैंपियनशिप दोनों ही प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीतने की उपलब्धि हासिल की है। नीरज ने यह मेडल 88.17 मीटर का निशाना लगाकर जीता है। वहीं पाकिस्तान के अरशद नदीम 87.82 मीटर के साथ दूसरे स्थान पर रहे।


विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2023 में नीरज चोपड़ा के अलावा तीन दूसरे भारतीय भाला फेंक खिलाड़ियों ने भी फाइनल में जगह बनायी। जिसमें डीपी मनु और किशोर जेना भी शामिल थे। भारत के किशोर जेना 84.77 मीटर के व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ थ्रो के साथ पांचवें स्थान पर रहे। डीपी मनु 84.14 मीटर के सर्वश्रेष्ठ थ्रो के साथ छठे स्थान पर रहे। ये दोनों एथलीट मेडल जीतने में तो सफल नहीं हुए, लेकिन टॉप-6 में रहकर भारत का मान बढ़ाया है।

नीरज चोपड़ा गोल्ड मेडल-रिकॉर्ड

  • साल 2023 विश्व चैंपियनशिप- स्वर्ण पदक
  • साल 2020 टोक्यो ओलंपिक- स्वर्ण पदक
  • साल 2018 एशियाई खेल- स्वर्ण पदक
  • साल 2018 राष्ट्रमंडल खेल- स्वर्ण पदक
  • साल 2017 एशियाई चैंपियनशिप- स्वर्ण पदक
  • साल 2016 दक्षिण एशियाई खेल- स्वर्ण पदक

अन्य ख़बरें

संबंधित खबरें