बड़ी खबरें

'धार्मिक मामलों में कोई हस्तक्षेप नहीं करेगी सरकार', वक्फ बिल पर बोले रिजिजू 13 घंटे पहले हार्वर्ड विवि में पढ़ाई जाएगी महाकुंभ की केस स्टडी, देश-दुनिया के 26 संस्थान इस आयोजन पर कर रहे अध्ययन 13 घंटे पहले भारत 100 तो कनाडा व जापान अमेरिकी चीजों पर लगाते हैं 300 से 700% तक टैरिफ 13 घंटे पहले 'मोदी भू-राजनीतिक माहौल में सबसे अहम खिलाड़ी', चिली के राष्ट्रपति ने पीएम की तारीफ में खूब पढ़े कसीदे 13 घंटे पहले

राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों का ऐलान, शमी समेत 26 को अर्जुन अवॉर्ड, सात्विक-चिराग को खेल रत्न पुरस्कार

Blog Image

खेल मंत्रालय ने खेल पुरस्कारों के लिए नाम का ऐलान कर दिया है जिसके मुताबिक भारत के स्टार तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी समेत 26 खिलाड़ियों को अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा। वहीं, मेजर ध्यानचंद खेल रत्न सम्मान के लिए भारत के दो युवा बैडमिंटन स्टार को चुना गया है। इस साल के लिए खेल रत्न पुरस्कार चिराग शेट्टी और सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी को दिया जाएगा। इन दोनों ने दुनिया भर में बैडमिंटन युगल में भारत का नाम रोशन किया है। 

9 जनवरी 2024 को होगी अवॉर्ड सेरेमनी- 

भारतीय बैडमिंटन स्टार सात्विक साईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी को मेजर ध्यानचंद खेल रत्न अवार्ड दिया जाएगा। यह भारत का सर्वोच्च खेल सम्मान है। तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को अर्जुन अवॉर्ड दिया जाएगा। शमी ने वर्ल्ड कप 2023 में 7 मैचों में सबसे ज्यादा 24 विकेट लिए थे। अवॉर्ड सेरेमनी 9 जनवरी 2024 को होगी। सात्विक-चिराग की जोड़ी ने इस साल शानदार प्रदर्शन किया है। इस जोड़ी ने 3 BWF वर्ल्ड टूर टाइटल जीते हैं। इस जोड़ी ने इंडोनेशिया सुपर 1000, कोरिया सुपर 500 और स्विस  सुपर 300 के खिताब जीते हैं। इस जोड़ी को नवंबर के अंत में चाइना मास्टर्स 750 के फाइनल में पराजय का सामना करना पड़ा है। 

राष्ट्रपति द्वारा सम्मानित किए जाएंगे खिलाड़ी-

इन सभी खिलाड़ियों को  जनवरी में सम्मानित किया जाएगा। इसके लिए विशेष आयोजन होता है। उसी दौरान यह खेल पुरस्कार दिए जाएंगे। खिलाड़ी राष्ट्रपति द्वारा सम्मानित किए जाएंगे। खेल मंत्रालय के मुताबिक 26 एथलीट्स को अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा। सम्मानित होने वाले खिलाड़ियों का चयन उस साल उनके प्रदर्शन को देखकर किया जाता है। खेल विभाग उनके नाम की सिफारिश करती है। अर्जुन अवॉर्ड्स पाने वालों कि लिस्ट में लंबी कूद के एथलीट श्रीशंकर, स्टार पैरा एथलीट शीतल देवी, स्टार महिला हॉकी प्लेयर सुशीला चानू समेत 26 एथलीट्स शामिल हैं।

समितियों की सिफारिश और जांच-पड़ताल के बाद तय होते हैं नाम-

खेल मंत्रालय के मुताबिक, अलग-अलग समितियों की सिफारिशों के आधार पर और पूरी जांच पड़ताल के बाद सरकार ने इन सभी खिलाड़ियों, कोचों और संस्थाओं को अवॉर्ड के लिए चुना है। मंत्रालय ने सम्मानित होने वाले खिलाड़ियों, कोचों और संस्थाओं की सूची भी जारी की है।      

अन्य ख़बरें

संबंधित खबरें