बड़ी खबरें

IPL 2024 के 63वें मैच में आज गुजरात और कोलकाता के बीच होगा मुकाबला, शाम 7:30 बजे से अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा मैच 23 घंटे पहले कर्मचारी राज्य बीमा निगम अस्पताल (ESIC) ने सीनियर रेजिडेंट के पदों पर निकाली भर्ती, 15 मई 2024 तक कर सकते हैं अप्लाई 23 घंटे पहले गुजरात हाईकोर्ट ने स्टेनोग्राफर और अनुवादक की निकाली भर्ती, 26 मई 2024 है आवेदन की अंतिम तारीख 23 घंटे पहले एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (AAI) ने कंसल्टेंट, जूनियर कंसल्टेंट और एसोसिएट कंसल्टेंट के पदों के लिए निकाली भर्तियां, 20 मई 2024 तक कर सकते हैं अप्लाई 23 घंटे पहले सीबीएसई बोर्ड ने 12वीं का जारी किया रिजल्ट, 87.98 फीसदी पास हुए छात्र 21 घंटे पहले लोकसभा के चौथे चरण में 3 बजे तक 52.60 फीसदी मतदान 17 घंटे पहले चौथे चरण में दोपहर 3 बजे तक बंगाल में सर्वाधिक मतदान, जम्मू-कश्मीर में रफ्तार सबसे सुस्त 17 घंटे पहले यूपी में तीन बजे तक 48.41% मतदान, सबसे अधिक धौरहरा तो कानपुर में सबसे कम 16 घंटे पहले काशी पहुंचे पीएम मोदी, मालवीय प्रतिमा पर माल्यार्पण कर शुरू किया रोड शो 16 घंटे पहले पीएम के रोड शो में उत्साहित समर्थक, शंख और शहनाई की गूंज 14 घंटे पहले चौथे चरण में शाम 5 बजे तक 62% से ज्यादा मतदान, पश्चिम बंगाल में 75 प्रतिशत से अधिक वोटिंग 14 घंटे पहले

WPL AUCTION 2024 में 30 खिलाड़ियों पर हुई धनवर्षा, नहीं बिके बड़े-बड़े दिग्गज

Blog Image

(Special Story) विमेंस प्रीमियर लीग का पहला सीजन 2023 में खेला गया और काफी शानदार रहा। 2023 के पहले सीजन में मुंबई इंडियंस डिफेंडिंग चैंपियन रही। एक बार फिर से आईपीएल में खिलाड़ियों की मंडी सजी हुई है। जहाँ दुनिया भर के कई स्टार खिलाड़ियों को मौका मिला है। अब इस संस्करण का दूसरा ऑक्शन आज मुंबई में हुआ। पांचों फ्रेंचाइजी ने बची हुई राशि के साथ इसमें अपनी टीम पूरी की।

किस टीम के पर्स में हैं कितने पैसे-

डब्ल्यूपीएल ऑक्शन के लिए 165 खिलाड़ियों के नाम रजिस्टर किए गए थे। इस ऑक्शन में 5 टीमें मुंबई इंडियंस, दिल्ली कैपिटल्स, यूपी वारियर्स, गुजरात जायंट्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने हिस्सा लिया है। ऑक्शन में गुजरात जायंट्स 5.95 करोड़ रु., यूपी वारयर्स 4.00 करोड़, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर 3.35 करोड़, दिल्ली कैपिटल्स 2.25 करोड़, मुंबई इंडियंस 2.10 करोड़ की रकम पर्स में लेकर शामिल हुए थे।  

सबसे महंगी बिकी ये खिलाड़ी-

WPL की नीलामी खत्म हो चुकी है। इस दूसरे सीजन के लिए एनाबेल सदरलैंड और काश्वी गौतम सबसे महंगी खिलाड़ी रहीं। सदरलैंड को दिल्ली ने 2 करोड़ में खरीदा। वहीं काश्वी को गुजरात ने दो करोड़ रुपये में अपनी टीम से जोड़ा। वही वृंदा दिनेश को यूपी वॉरियर्स ने 1.3 करोड़, शबनिम इस्माइल को मुंबई ने 1.2 करोड़, फीबी लिचफील्ड को गुजरात ने एक करोड़ रुपये में अपनी टीम में शामिल किया। आपको बता दें यह पांच खिलाड़ी इस ऑक्शन की सबसे महंगी खिलाड़ी रहीं। 

इन 30 खिलाड़ियों पर लगी बोली-

1. एनाबेल सदरलैंड- दिल्ली कैपिटल्स, 2 करोड़ (ऑस्ट्रेलिया)
2. काशवी गौतम- गुजरात जायंट्स, 2 करोड़ (भारत)
3. वृंदा दिनेश- यूपी वॉरियर्स, 1.30 करोड़ (भारत)
4. शबनम इस्माइल- मुंबई इंडियंस, 1.20 करोड़ (साउथ अफ्रीका)
5. फोएबे लिचफील्ड- गुजरात जायंट्स, 1 करोड़ (ऑस्ट्रेलिया)
6. एकता बिष्ट- रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, 60 लाख (भारत)
7. जॉर्जिया वेयरहैम- रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, 40 लाख (ऑस्ट्रेलिया)
8. डैनियल वैट- यूपी वॉरियर्स, 30 लाख (इंग्लैंड)
9. मेघना सिंह- गुजरात जायंट्स, 30 लाख (भारत)
10. केट क्रॉस- रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, 30 लाख (इंग्लैंड)
11. एस. मेघना- रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, 30 लाख (भारत)
12. लॉरेन चीटल- गुजरात जायंट्स, 30 लाख (ऑस्ट्रेलिया)
13. सिमरन बहादुर- रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, 30 लाख (भारत)
14. वेदा कृष्णमूर्ति- गुजरात जायंट्स, 30 लाख (भारत)
15. गौहर सुल्ताना- यूपी वॉरियर्स, 30 लाख (भारत)
16. सोफी मोलीनक्स- रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, 30 लाख (ऑस्ट्रेलिया)
17. प्रिया मिश्रा- गुजरात जायंट्स, 20 लाख (भारत)
18. एस. सजना- मुंबई इंडियंस, 15 लाख (भारत)
19. तृषा पूजिता- गुजरात जायंट्स, 10 लाख (भारत)
20. अपर्णा मंडल- दिल्ली कैपिटल्स, 10 लाख (भारत)

21. पूनम खेमनार- यूपी वॉरियर्स, 10 लाख(भारत)
22. अमनदीप कौर- मुंबई इंडियंस, 10 लाख (भारत)
23. साइमा ठाकोर- यूपी वॉरियर्स, 10 लाख (भारत)
24. कैथरीन ब्राइस- गुजरात जायंट्स, 10 लाख (स्कॉटलैंड)
25. मन्नत कश्यप- गुजरात जायंट्स, 10 लाख (भारत)
26. अश्वनी कुमारी- दिल्ली कैपिटल्स, 10 लाख (भारत)
27. फातिमा जाफर- मुंबई इंडियंस, 10 लाख (भारत)
28. कीर्तन बालाकृष्णन- मुंबई इंडियंस, 10 लाख (भारत)
29. शुभा सतीश- रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, 10 लाख (भारत)
30. तरन्नुम पठान- गुजरात जायंट्स, 10 लाख 

भारत कई बड़े खिलाड़ी रहे अनसोल्ड-

वेस्टइंडीज की ऑलराउंडर डियांड्रा डॉटिन और ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज किम गार्थ ने अपना बेस प्राइस सबसे अधिक 50 लाख रुपये रखा था। ये दोनों ही प्लेयर अनसोल्ड रहीं। इंग्लैंड की विकेटकीपर एमी जोन्स, श्रीलंका की कप्तान चमारी अटापट्टू को भी कोई खरीदार नहीं मिला। एमी जोन्स का बेस प्राइस 40 लाख और अटापट्टू का बेस प्राइस 30 लाख रुपये था। 165 खिलाड़ियों में से इस ऑक्शन में 30 खिलाड़ी बिके तो वहीं 130 खिलाड़ी अनसोल्ड रहे। 

IPL 2024 के लिए सभी टीमों का स्कॉड-

आरसीबी की टीम-

आशा शोभना, दिशा कसात, एलिसे पेरी, हीदर नाइट, इंद्राणी रॉय, कनिका आहूजा, रेणुका सिंह, ऋचा घोष, श्रेयंका पाटिल, स्मृति मंधाना, सोफी डिवाइन नीलामी में फ्रेंचाइजी ने इन खिलाड़ियों को खरीदा: जॉर्जिया वेयरहैम (40 लाख), केट क्रॉस (30 लाख), एकता बिष्ट (60 लाख), शुभा सतीश (10 लाख), एस मेघना (30) लाख), सिमरन बहादुर (30 लाख), सोफी मोलिनक्स (10 लाख)

यूपी वॉरियर्स की टीम-

एलिसा हीली, अंजलि सरवानी, दीप्ति शर्मा, ग्रेस हैरिस, किरण नवगिरे, लॉरेन बेल, लक्ष्मी यादव, पार्श्ववी चोपड़ा, राजेश्वरी गायकवाड़, एस. यशश्री, श्वेता सहरावत, सोफी एक्लेस्टोन, ताहलिया मैकग्रा नीलामी में फ्रेंचाइजी ने इस खिलाड़ियों को खरीदा: डेन वायट (30 लाख), वृंदा दिनेश (1.3 करोड़), पूनम खेमनार (10 लाख), साइमा ठाकोर (10 लाख), गौहर सुल्ताना (30) लाख)।

गुजरात जायंट्स की पूरी टीम-

एशले गार्डनर, बेथ मूनी, दयालन हेमलता, हरलीन देयोल, लौरा वोल्वार्ड्ट, शबनम शकील, स्नेह राणा, तनुजा कंवर। डब्ल्यूपीएल नीलामी में फ्रेंचाइजी द्वारा खरीदे गईं खिलाड़ियों की सूची: फोएबे लिचफील्ड (1 करोड़), मेघना सिंह (30 लाख), तृषा पूजिता (10 लाख), काशवी गौतम (2 करोड़), प्रिया मिश्रा (20) लाख), लॉरेन चीटल (30 लाख), कैथरीन ब्राइस (10 लाख), मन्नत कश्यप (10 लाख), वेदा कृष्णमूर्ति (30 लाख), तरन्नुम पठान (10 लाख)।

दिल्ली कैपिटल्स की टीम -

ऐलिस कैप्सी, अरुंधति रेड्डी, जेमिमा रोड्रिग्स, जेस जोनासेन, लॉरा हैरिस, मारिजेन कप्प, मेग लैनिंग, मिन्नू मणि, पूनम यादव, राधा यादव, शैफाली वर्मा, शिखा पांडे, स्नेहा दीप्ति, तानिया भाटिया, तितास साधु। डब्ल्यूपीएल नीलामी में फ्रेंचाइजी ने इन खिलाड़ियों को खरीदा: अनाबेल सदरलैंड (2 करोड़), अपर्णा मंडल (10 लाख रुपये), अश्वनी कुमारी (10 लाख)।

मुंबई इंडियंस की पूरी टीम-

हरमनप्रीत कौर, हेले मैथ्यूज, यास्तिका भाटिया, नताली साइवर-ब्रंट, अमेलिया केर, इसाबेल वोंग, क्लो ट्रायॉन, पूजा वस्त्रकार, साइका इशाक, अमनजोत कौर, जिन्तिमनी कलिता, हुमैरा काजी और प्रियंका बाला। डब्ल्यूपीएल नीलामी में फ्रेंचाइजी इन खिलाड़ियों को खरीदा- शबनीम इस्माइल (1.2 करोड़), एस सजना (15 लाख), अमनदीप कौर (10 लाख), फातिमा जाफर (10 लाख), कीर्तन बालाकृष्णन (10) लाख)

अन्य ख़बरें

संबंधित खबरें