बड़ी खबरें

बारिश के कारण गुजरात टाइटंस प्लेऑफ की रेस से बाहर, GTऔर KKR के बीच होने वाला 63वां मुकाबला किया गया रद्द 22 घंटे पहले आईपीएल 2024 में आज दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच होगा 64वां मुकाबला, दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम खेला जाएगा मैच 22 घंटे पहले NVS में 1377 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन का आज आखिरी दिन, 40 साल तक के उम्मीदवारों को मौका 22 घंटे पहले रेलवे प्रोटेक्‍शन फोर्स में 4 हजार 6 सौ 60 SI और कॉन्‍स्‍टेबल भर्ती की आज लास्‍ट डेट, ऑफिशियल वेबसाइट rpf.indianrailways.gov.in पर कर सकते हैं आवेदन 22 घंटे पहले हिन्दुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) ने अपरेंटिस के कुल 324 पदों पर निकाली भर्ती, 20 मई से 24 मई 2024 के बीच होगा वॉक-इन इंटरव्यू 22 घंटे पहले पीएम मोदी ने वाराणसी से दाखिल किया नामांकन, सीएम योगी भी साथ में मौजूद रहे 21 घंटे पहले बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने हिमाचल प्रदेश की मंडी लोकसभा सीट से दाखिल किया नामांकन 18 घंटे पहले

भारत के महान स्पिनर बिशन सिंह बेदी का लंबी बीमारी के चलते निधन, 77 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

Blog Image

क्रिकेट प्रेमियों के लिए बुरी खबर है। भारत के महान स्पिनर बिशन सिंह बेदी का 77 साल की उम्र में निधन हो गया है। वह पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे थे और लंबी बीमारी के बाद आज उन्होंने अंतिम सांस ली। बेदी का जन्म 25 सितंबर 1946 को पंजाब के अमृतसर में हुआ था। बेदी ने भारत के के लिए  77 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले थे। इस दौरान उन्होंने 273 विकेट झटके थे। बेदी को भारतीय टेस्ट इतिहास के बेहतरीन स्पिनरों में माना जाता है। उन्होंने अपने दम पर देश को कई मैच जिताए थे। 

मशहूर स्पिनर चौकड़ी का थे हिस्सा-

बेदी ने भारत के लिए 1966 से 1979 तक टेस्ट क्रिकेट खेला था। वह भारत की मशहूर स्पिन चौकड़ी का हिस्सा रहे हैं। उनके अलावा इसमें इरापल्ली प्रसन्ना, श्रीनिवास वेंकटराघवन और भागवत चंद्रशेखर थे। इन चारों ने मिलाकर 231 टेस्ट खेले और 853 विकेट  लिए थे। 

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ किया था सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन-

बेदी ने 1969–70 में कोलकाता टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एक पारी में 98 रन देकर सात विकेट लिए थे। यह एक पारी में उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा है। वहीं, मैच की बात करें तो 1977–78 में पर्थ के मैदान पर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 194 रन देकर कुल 10 विकेट झटके थे। उन्होंने टेस्ट में इकलौता अर्धशतक 1976 में कानपुर टेस्ट में न्यूजीलैंड के खिलाफ  लगाया था। 

बेदी के निधन से भारतीय क्रिकेट को बड़ा झटका- 

बेदी के निधन से भारतीय क्रिकेट जगत को एक बड़ा झटका लगा है। वह एक महान खिलाड़ी और एक प्रेरणादायक व्यक्ति थे। बेदी के निधन पर क्रिकेट जगत से कई लोगों ने शोक व्यक्त किया है। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि बेदी का निधन भारतीय क्रिकेट के लिए एक बड़ी क्षति है। उन्होंने बेदी को एक महान क्रिकेटर और एक प्रेरणादायक व्यक्ति बताया। इसके साथ ही भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने भी बेदी के निधन पर शोक व्यक्त किया है। BCCI ने कहा कि बेदी एक महान खिलाड़ी और एक आदर्श कप्तान थे। उनको हमेशा भारतीय क्रिकेट के इतिहास में एक महान खिलाड़ी के रूप में याद किया जाएगा।

अन्य ख़बरें

संबंधित खबरें