बड़ी खबरें

दूसरे चरण में यूपी-बिहार में सबसे कम वोटिंग, नॉर्थ ईस्ट में पड़े बंपर वोट 10 घंटे पहले लखनऊ में शहीद पथ पर आज शाम चार से रात नौ बजे तक नहीं चलेंगी बसें, रहेगा ट्रैफिक डायवर्जन 10 घंटे पहले आईपीएल 2024 के 42वें मुकाबले में पंजाब ने किया ऐतिहासिक रन चेज, कोलकाता नाइट राइडर्स को 8 विकेट से हराया 10 घंटे पहले आईपीएल 2024 में लखनऊ सुपर जायंट्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच आज होगा 44वां मुकाबला, शाम 7.30 बजे से लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेला जाएगा मैच 10 घंटे पहले ऑयल एंड नेचुरल गैस कॉरपोरेशन (ONGC) ने जूनियर/एसोसिएट कंसल्टेंट के 28 पदों पर निकाली भर्तियां, 10 मई 2024 तक कर सकते हैं आवेदन 10 घंटे पहले सिविल एविएशन मिनिस्ट्री ने विभिन्न कैटेगरी में कंसल्टेंट के पदों पर निकाली भर्तियां, 8 मई 2024 है फॉर्म भरने की अंतिम तारीख 10 घंटे पहले पश्चिम बंगाल लोक सेवा आयोग (WBPSC) ने मत्स्य विस्तार अधिकारी, सहायक मत्स्य अधिकारी सहित अन्य पदों पर निकाली भर्ती, 13 मई 2024 है फॉर्म भरने की लास्ट डेट 10 घंटे पहले ममता बनर्जी हेलिकॉप्टर में चढ़ते समय लड़खड़ाकर गिरीं: दुर्गापुर में हुई घटना 5 घंटे पहले

IPL में अपनी टीम को चीयर करेगा 'इकाना'

Blog Image

लखनऊ के क्रिकेट प्रेमी आईपीएल का अपने स्टेडियम में बैठकर लाइव मजा ले सकेंगे। साथ ही अपनी टीम को चीयर भी कर सकेंगे। भारत रत्न अटल बिहारी बाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में अभी तक शेड्यूल हुए मैचों में से दो मुकाबले होने हैं। खास बात ये है कि दोनों मैच लखनऊ सुपर जाइंट्स के ही हैं। इसको लेकर लखनऊ के क्रिकेट प्रेमियों में काफी उत्साह है। आईपीएल 2024 का आगाज आज से हो रहा है। इसमें 10 टीमें ट्रॉफी जीतने के लिए एक दूसरे से घमासान करती नजर आएँगी। आईपीएल का पहला मैच  चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स  बेंगलुरु के बीच खेला जायेगा। लोकसभा चुनाव को देखते हुए बीसीसीआई ने अभी केवल 21 मैचों का शेड्यूल जारी किया है। जो 22 मार्च से 7 अप्रैल तक होने हैं।
 
30 मार्च और 7 अप्रैल को गूंजेगा इकाना-

आईपीएल 2024 के पहले चरण के शेड्यूल के अनुसार लखनऊ में इस बार केवल 2 मैच होंगे। पहले फेज में लखनऊ सुपर जाइंट्स को कुल 4 मुकाबले खेलने हैं। इसमें से 2 मुकाबले वह अपने घरेलू मैदान पर खेलेगी। पहला मैच 30 मार्च को लखनऊ सुपर जायंट्स और पंजाब किंग्स के बीच  खेला जाएगा। दूसरा मैच लखनऊ सुपर जाइंट्स और गुजरात टाइटंस के बीच 7 अप्रैल को खेला जाएगा। आईपीएल के पिछले सीजन में लखनऊ के इकाना स्टेडियम में 7 मुकाबले खेले गए थे। माना जा रहा है कि आईपीएल का अगला शेड्यूल जब जारी होगा तो लखनऊ में  कुछ और मुकाबले खेले जा सकते हैं।

आईपीएल 2024 का शेड्यूल-
 
22 मार्च, 2024- चेन्नई सुपर किंग्स vs रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु - रात 8 बजे - चेन्नई
23 मार्च, 2024 - पंजाब किंग्स vs दिल्ली कपिटल्स - दोपहर 3:30 बजे  - मोहाली
23 मार्च, 2024 - कोलकाता नाइट राइडर्स vs सनराइजर्स हैदराबाद - शाम 7:30 बजे -  कोलकाता
24 मार्च, 2024 - राजस्थान रॉयल्स vs लखनऊ सुपर जायंट्स - दोपहर 3:30 बजे  - जयपुर 
24 मार्च, 2024 - गुजरात टाइटंस vs मुंबई इंडियंस - शाम 7:30 बजे  - अहमदाबाद
25 मार्च, 2024 - रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु vs पंजाब किंग्स - शाम 7:30 बजे - बेंगलुरु
26 मार्च, 2024 - चेन्नई सुपर किंग्स vs गुजरात टाइटंस - शाम 7:30 बजे - चेन्नई
27 मार्च, 2024 - सनराइजर्स हैदराबाद vs मुंबई इंडियंस - शाम 7:30 बजे - हैदराबाद
28 मार्च, 2024 - राजस्थान रॉयल्स vs दिल्ली कैपिटल्स - शाम 7:30 बजे - जयपुर 
29 मार्च, 2024 - रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु vs कोलकाता नाइट राइडर्स - शाम 7:30 बजे - बेंगलुरु
30 मार्च, 2024 - लखनऊ सुपर जायंट्स vs पंजाब किंग्स - शाम 7:30 बजे - लखनऊ
31 मार्च, 2024 - गुजरात टाइटंस vs सनराइजर्स हैदराबाद - दोपहर 3:30 बजे - अहमदाबाद
31 मार्च, 2024 - दिल्ली कैपिटल्स vs चेन्नई सुपर किंग्स - शाम 7:30 बजे - विशाखापट्टनम 
1 अप्रैल, 2024 - मुंबई इंडियंस vs राजस्थान रॉयल्स - शाम 7:30 बजे - मुंबई
2 अप्रैल, 2024 - रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु vs लखनऊ सुपर जायंट्स - शाम 7:30 बजे - बेंगलुरु
3 अप्रैल, 2024 - दिल्ली कैपिटल्स vs कोलकाता नाइट राइडर्स - शाम 7:30 बजे - विशाखापट्टनम
4 अप्रैल, 2024 - गुजरात टाइटंस vs पंजाब किंग्स - शाम 7:30 बजे - अहमदाबाद
5 अप्रैल, 2024 - सनराइजर्स हैदराबाद vs चेन्नई सुपर किंग्स - शाम 7:30 बजे - हैदराबाद
6 अप्रैल, 2024 -  राजस्थान रॉयल्स vs रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु - शाम 7:30 बजे - जयपुर 
7 अप्रैल, 2024 - मुंबई इंडियंस vs दिल्ली कैपिटल्स - दोपहर 3:30 बजे - मुंबई
7 अप्रैल, 2024 - लखनऊ सुपर जायंट्स vs गुजरात टाइटंस - शाम 7:30 बजे - लखनऊ

24 मार्च से शुरू होगा लखनऊ सुपर जायंट्स का अभियान-

आईपीएल में इस बार लखनऊ सुपर जायंट्स के ऊपर सबकी नजरें रहने वाली हैं। इस टीम में पिछले दो सीजन में प्रभावशाली खेल का प्रदर्शन किया है। पहले मैच में लखनऊ का सामना राजस्थान रॉयल्स से होना है। यह मुकाबला जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला जाना है। सीजन शुरू होने से पहले टीम के लिए अच्छी खबर यह है कि केएल राहुल टूर्नामेंट में खेलते हुए दिखाई देंगे। वह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज के दौरान चोटिल होकर बाहर हो गए थे। एनसीए में ठीक होने के बाद अब राहुल वापस जलवा दिखाने के लिए तैयार हैं।आईपीएल में पहले चरण के शेड्यूल में लखनऊ सुपर जायंट्स को चार मुकाबले खेलने को मिलेंगे। दो मुकाबले घरेलू मैदान पर खेले जाएंगे और दो मैच बाहर होंगे। 30 मार्च को लखनऊ के इकाना स्टेडियम में पंजाब किंग्स के खिलाफ लखनऊ का मुकाबला होगा। इससे पहले जयपुर में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 24 मार्च को मुकाबला खेला जाएगा।

 

 

अन्य ख़बरें

संबंधित खबरें