बड़ी खबरें

Covid Drugs Case: गौतम गंभीर को राहत नहीं, ट्रायल कोर्ट की कार्यवाही पर रोक लगाने से दिल्ली हाईकोर्ट का इनकार 10 घंटे पहले शुभांशु शुक्ला के नाम पर स्कॉलरशिप शुरू करेगी सरकार, सीएम योगी की घोषणा 10 घंटे पहले

अपनी किस हरकत के लिए ट्रोल हो गए MS Dhoni?

Blog Image

माही उपनाम से चर्चित भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी सोशल मीडिया पर ट्रोल हो गए हैं। बताया जाता है कि धोनी शराब से बहुत दूर रहते हैं। लेकिन पार्टी में उन्हें कई बार बिना शराब पिये हुए भी मस्ती करते देखा गया है। लेकिन धोनी आखिर क्यों ट्रोल हो गए हैं अब इसकी वजह भी जान लीजिए। दरअसल एमएस धोनी का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह धुंए के छल्ले उड़ाते हुए दिखाई दे रहे हैं। वीडियो कब का है और कहां का है इसको लेकर अभी पुष्टि नहीं हुई है। एमएस धोनी क्रिकेट के मैदान से भले ही दूर हों, लेकिन वह खबरों से दूर नहीं रहते हैं। महेंद्र सिंह धोनी पिछले कुछ समय के लिए दुबई में परिवार के साथ छुट्टी मनाने गए थे। यहां पर धोनी ने ऋषभ पंत, परिवार और दोस्तों के साथ क्रिसमस पार्टी और नए साल का जश्न मनाया था।

धोनी का हुक्का पीते हुए वीडियो हुआ वायरल-

पूरा मामला विस्तार से जानते हैं दरअसल धोनी के पार्टी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिसमें धोनी को एक पाइप से धुआं खींचते और छोड़ते हुए देखा जा सकता है। यह साफ नहीं है कि वह हुक्का है या कुछ और। हालांकि, कई फैंस ने इसे लेकर धोनी को ट्रोल किया है। फैंस का कहना है कि धोनी का हुक्का पीना सही नहीं है वह युवाओं के रोल मॉडल हैं। धोनी के ऐसे वीडियो से युवाओं पर गलत असर पड़ेगा।

फ्लेवर हुक्का के शौकीन हैं धोनी-

आपको बता दें कि धोनी के हुक्का पीने को लेकर कई तरह के कमेंट भी सामने आ रहे हैं। धोनी के फैंस ने कई तरह के कमेंट किए। कुछ फैंस का कहना है कि धोनी फ्लेवर हुक्का पी रहे हैं जो कि हानिकारक नहीं है। फैंस ने कहा कि धोनी पहले भी यह बता चुके हैं कि वह फ्लेवर हुक्का पीते हैं। फिलहाल यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इस पर तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं।

अन्य ख़बरें

संबंधित खबरें